एक्सप्लोरर

भारतीय युवक को हनीट्रैप में फंसाकर सेना की खुफिया जानकारी ले रही थी ISI

भारतीय सेना के शिविरों के बारे में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को कथित तौर पर सूचना देने वाले 23 वर्षीय एक व्यक्ति को रोहतक से गिरफ्तार किया गया है.

चंडीगढ़: पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी आईएसआई का एक बार फिर नापाक चेहरा सामने आया है. आरोप है कि आईएसआई एक भारतीय को हनी ट्रैप में फंसाकर उससे भारतीय सेना की खूफिया सूचनाएं ले रहा था. हालांकि पुलिस ने उस 23 वर्षीय व्यक्ति को रोहतक से गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा कि आईएसआई उससे भारतीय सेना के शिविरों के बारे में जानकारी लेता था.

पुलिस अधीक्षक पंकज नैन ने कहा कि राज्य और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की सूचना के आधार पर रोहतक के मॉडल टाउन से गौरव कुमार को रविवार को गिरफ्तार किया गया. उस पर आरोप है कि भर्ती परीक्षा के लिए वह जिन सैन्य शिविरों में जाता था वहां की सूचनाएं आईएसआई को भेजता था. कुमार पर सरकारी गोपनीयता कानून और आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

नैन ने बताया कि सोनीपत जिले के गनौर शहर के रहने वाले कुमार की दोस्ती दो महिलाओं से फेसबुक पर एक साल पहले हुई थी जो पाकिस्तान की इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस(आईएसआई) के लिए काम करती थीं. उन्होंने कहा , ‘‘प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गौरव लंबे समय से सेना में भर्ती होने का प्रयास कर रहा था और सेना की तरफ से आयोजित होने वाली परीक्षाओं की तैयारी करता था.’’

क्या है हनीट्रैप

दुनिया का हर देश हर वक्त अपने दुश्मन को मात देने की कोशिशों में लगा रहता है. हर वक्त सीधी जंग नहीं होती और हर बार केवल जंग के मैदान में ही मात नहीं दी जाती. खुफिया तरीकों से भी दुश्मन को मात दी जाती है. इस खुफिया खेल में बहुत बड़ी भमिका निभाता है – हनीट्रैप.

जैसा नाम से ही जाहिर है हनी यानि शहद और ट्रैप मतलब जाल. एक ऐसा मीठा जाल जिसमें फंसने वाले को अंदाजा भी नहीं होता कि वो कहां फंस गया है और किसका शिकार बनने वाला है. खूबसूरत महिला एजेंट्स सेना के अधिकारियों को अपने हुस्न के जाल में फंसाती हैं और उनसे महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर लेती हैं. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI भी अक्सर भारतीय थल सेना, वायुसेना और नौसेना से जुड़े लोगों को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश करती रहती है. इससे पहले वायुसेना के अरुण मारवाह को हनीट्रैप में फंसाया गया और उनसे काफी जानकारी हासिल कर ली गई थी. अमूमन इस तरह की जानकारियों का इस्तेमाल आतंकी हमले में किया जाता है. दुश्मन जानकारी का क्या इस्तेमाल करेगा यह इस बात पर निर्भर करता है कि जानकारी क्या है और कितनी गोपनीय है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget