एक्सप्लोरर

कोलकाता: फ्रीजर में तीन साल से रखा था मां का शव, अंगूठे का निशान लेकर निकालता था पेंशन

कोलकाता में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जहां एक बेटे ने अपनी मां के शव को तीन साल तक फ्रीजर में ऱखा और उसके अंगूठे के निशान लेकर पेंशन निकालता रहा. पुलिस उस बैंक के संपर्क में है जहां से उसे शक है कि एक मृत महिला के नाम पर पेंशन निकाली जा रही थी.

कोलकाता: कोलकाता में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जहां एक बेटे ने अपनी मां के शव को तीन साल तक फ्रीजर में ऱखा और उसके अंगूठे के निशान लेकर पेंशन निकालता रहा. पुलिस उस बैंक के संपर्क में है जहां से उसे शक है कि एक मृत महिला के नाम पर पेंशन निकाली जा रही थी.

पुलिस महिला के नाम पर दिए गए उस बर्थ सर्टिफिकेट की भी जांच रही है जिसे पेंशन के लिए बैंक में पेश किया गया था. ऐसी आशंका है कि उसके बेरोजगार बेटे ने महिला की पेंशन राशि लेने के लिए जरूरी उसके अंगूठे का निशान लेने के उद्देश्य से ऐसा किया.

पुलिस ने कल बुजुर्ग महिला बीना मजूमदार का शव एक फ्रीजर से बरामद किया था. मृत शरीर को कैमिकल एंबामिंग कर तीन साल तक संरक्षित रखा गया था.

यह विचित्र मामला शहर के दक्षिणी इलाके बेहाला के एक घर में उस समय सामने आया था जब एक पत्रकार ने इस संबंध में पुलिस को जानकारी दी.महिला का आरोपी बेटा सुब्रत मजूमदार (50) पिछले दो वर्षों से बेरोजगार है. सुब्रत को लम्बी पूछताछ के बाद कल रात गिरफ्तार किया गया था.

कोलकाता: फ्रीजर में तीन साल से रखा था मां का शव, अंगूठे का निशान लेकर निकालता था पेंशन

पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 269 के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी को शुक्रवार को शहर की एक अदालत में पेश किया गया जहां उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया.

डाक्टरों की सलाह पर उसे मानसिक इलाज के लिए पावलोव अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने सुब्रत के पिता गोपाल चन्द्र मजूमदार से भी कल रात पूछताछ की थी.

जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस यह भी पता लगाएगी कि अवैध रूप से पेंशन निकालने में बैंक से उनकी किसी ने मदद तो नहीं की थी.

उन्होंने कहा,‘‘ पुलिस यह भी पता लगाएगी कि यह कैमिकल कहां से खरीदा गया था और क्या इसे एक वैध उद्देश्य दिखाकर खरीदा गया था.’’

पुलिस ने बताया कि वे इस बात की भी जांच करेंगे कि अपनी मां के शव से अंदरूनी अंग निकालने में सुब्रत की किसने मदद की थी.पड़ोसी जानते थे कि एक निजी अस्पताल में महिला का निधन हो चुका था लेकिन उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि उसके शव का क्या हुआ.

कोलकाता: फ्रीजर में तीन साल से रखा था मां का शव, अंगूठे का निशान लेकर निकालता था पेंशन

पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला की मौत करीब तीन साल पहले हो चुकी थी और उसके शव को दो मंजिला मकान के एक कमरे में विशाल फ्रीजर में बंद करके रखा गया था. बंद कमरे में दो फ्रीजर रखे हुए थे. अधिकारी ने कहा कि महिला का शव एक फ्रीजर में रखा हुआ था जबकि दूसरा फ्रीजर खाली पड़ा था. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि दूसरा फ्रीजर किस उद्देश्य से रखा गया था.गोपाल चंद्र मजूमदार और बीना दोनों भारतीय खाद्य निगम में काम करते थे और उनकी अच्छी- खासी पेंशन है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget