एक्सप्लोरर

देवास नोट छापाखाना के अधिकारी के पास से 90 लाख रुपये बरामद

मध्य प्रदेश के देवास जिले में स्थित बैंक नोट प्रेस के एक अधिकारी के दफ्तर और घर से 90 लाख 49 रुपये बरामद किए गए हैं.

देवास: मध्य प्रदेश के देवास जिले में स्थित बैंक नोट प्रेस के एक अधिकारी के दफ्तर और घर से 90 लाख 49 रुपये बरामद किए गए हैं. आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है. बैंक नोट प्रेस थाने के प्रभारी उमराव सिंह ने कहा कि शुक्रवार सुबह प्रेस में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों को डिप्टी कंट्रोल अधिकारी मनोहर वर्मा की गतिविधियां संदिग्ध लगीं. उसके जूतों की तलाशी में दो सौ के नोट की गड्डी निकली. सिंह ने बताया कि वर्मा के दफ्तर और घर की तलाशी ली गई तो कुल 90 लाख 49 हजार रुपये की रकम बरामद की गई. वर्मा के दफ्तर और घर से बरामद रकम में 500 रुपये और 200 रुपये के नोट ही हैं, जिनकी छपाई इस बैंक नोट प्रेस में होती है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि वर्मा के ऑफिस से 26 लाख 49 हजार रुपये मिले, तो घर से 64 लाख रुपये की बरामदगी हुई. वर्मा को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 22 जनवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. आरोपी ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान स्वीकार किया कि उसकी पदस्थापना कंट्रोल सेक्शन में अप्रैल में हुई थी. लेकिन नोट की चोरी उसने पिछले तीन माह से ही शुरू की थी. उसे जब मौका मिलता, वह अपनी शर्ट व जूते में नोट छुपाकर ले जाता था. जूतों में वह खास तरह से नोट की गड्डी को फंसाता था, ताकि चलने में दिक्कत न हो और कोई उसकी चाल से शक भी न कर सके. उमराव सिंह ने बताया है कि आरोपी के पास से जो नोट बरामद हुए हैं, उनमें कुछ तकनीकी खामियां हैं, मगर उन्हें बाजार में आसानी से चलाया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget