एक्सप्लोरर

Tik Tok वीडियो बनाने में बंदूक का इस्तेमाल पड़ रहा है जान पर भारी, अब बरेली में 18 साल के लड़के की मौत

टिक टॉक वीडियो बनाते वक्त जिस लड़के की जान गई है, उसका नाम केशव है. वो एक सैन्यकर्मी का बेटा था. इस वक्त वो इंटरमीडियट की पढ़ाई कर रहा था. लेकिन उसकी एक लगती ने उसकी ज़िंदगी खत्म कर दी.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया एप टिक टॉक ने कुछ ही सालों में पूरी दुनिया में अपनी पकड़ मज़बूत कर ली है. इस वक्त इसे दुनियाभर में 50 करोड़ से भी ज्यादा लोग इस्तेमाल कर रहे हैं. भारत में भी इस वीडियो एप का ज़बरदस्त क्रेज़ है. बड़े बड़े सितारे भी इस प्लेटफॉर्म पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं.

इस एप से सिर्फ खुशियां मिल रही हों ऐसा नहीं है, बल्कि ऐसे कई मामले भी सामने आ चुके हैं, जब टिक टॉक वीडियो बनाने के चक्कर में नौजवान अपनी जान तक गंवा दे रहे हैं. नौजवान मशहूर होने के लिए खरतनाक स्टंट को अंजाम देने से भी बाज़ नहीं आते. ऐसे में कई बार यूज़र हादसे का भी शिकार हो जाते हैं. पिछले साल पाकिस्तान में भी एक 16 साल का लड़का बंदूक लेकर टिक टॉक वीडियो बना रहा था, लेकिन गलती से गोली चल गई और उसकी सांसें वहीं थम गईं.

अब बरेली में एक 18 साल के लड़के को टिक टॉक वीडियो बनाने में बंदूक का इस्तेमाल करना भारी पड़ गया है. ये वाकया सोमवार का बताया जा रहा है. लड़के ने ज़िद करके अपनी मां से टिक टॉक वीडियो बनाने के लिए रिवॉल्वर मांगी, लेकिन उसकी मां को कहां पता था, कि वो अपने बेटे की मौत की वजह को खुद उसके हाथों में थमा रही है.

लड़के का नाम केशव है. वो एक सैन्यकर्मी का बेटा था. इस वक्त वो इंटरमीडियट की पढ़ाई कर रहा था. केशव की मां सावित्री ने बताया कि उनके बेटे ने ज़िद करके टिक टॉक वीडियो बनाने के लिए रिवॉल्वर अलमारी से निकलवाई थी. लेकिन उनको नहीं पता था कि वो लोडेड है.

पुलिस ने बताया कि सावित्री किसी काम से कमरे से बाहर गई और कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज़ आई. जब सावित्री और परिवार वाले दौड़कर कमरे में पहुंचे, तो नज़ारा देखकर सभी दंग रह गए. केशव खून से लथपथ ज़मीन पर पड़ा था. उसकी कनपटी में गोली लगी थी. आनन फानन में घरवाले उसे अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

CAA-NRC: जब कोर्ट ने कहा कि जामा मस्जिद पाकिस्तान में नहीं!!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget