एक्सप्लोरर

इजरायली एटीजीएम स्पाइक मिसाइल के टेस्ट को लेकर विवाद, DRDO ने किया ये दावा

डीआरडीओ ने इजरायली कंपनी, राफिल के इस दावे को ये कहके सिरे से खारिज कर दिया है कि डीआरडीओ जो एटीजीएम मिसाइल तैयार कर रहा है वो थर्ड जेनरेशन है जबकि राफिल ने जो स्पाइक मिसाइल सेना को दी है वो फॉर्थ जेनरेशन है.

नई दिल्ली: गुरूवार को सेना की ओर से महू में इजरायली एंटी टैंक गाईडेड मिसाइल (एटीजीएम), स्पाइक के टेस्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया. डीआरडीओ ने इजरायली कंपनी, राफिल के इस दावे को ये कहके सिरे से खारिज कर दिया है कि डीआरडीओ जो एटीजीएम मिसाइल तैयार कर रहा है वो थर्ड जेनरेशन है जबकि राफिल ने जो स्पाइक मिसाइल सेना को दी है वो फोर्थ जेनरेशन है. कंपनी ने गुरूवार को प्रेस रिलीज जारी कर कहा था कि स्पाइल मिसाइल के टेस्ट के बाद सेना को थर्ड जेनरेशन मिसाइल लेने पर फिर से विचार करना पड़ेगा.

स्पाइक मिसाइल बनाने वाली इजरायली कंपनी, राफिल ने टेस्ट के बाद प्रेस रिलीज जारी करते हुए दावा किया था कि डीओरडीओ जो थर्ड जेनरेशन एटीजीएम मिसाइल तैयार कर रहा है उसको लेकर सवाल खड़े किए जा सकते हैं क्योंकि भारतीय सेना को फोर्थ जेनरेशन मिसाइल मिल गई है. कंपनी का दावा था कि राफिल ने एक भारतीय कंपनी के साथ ज्वाइंड वेंचर में भारत में ही स्पाइक मिसाइल बनाने का फैसला कर लिया है.

लेकिन, इजरायली कंपनी के इस दावे पर शुक्रवार को डीआरडीओ ने कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि सेना के महू स्थित इंफेंट्री स्कूल में स्पाइक मिसाइल टेस्ट हुआ था उस पर जारी (राफिल कंपनी की) प्रेस रिलीज पर आधारित था जो खबर बन गई है लेकिन उसमें "सरासर गलत तथ्य दिए गए हैं." डीआरडीओ ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से आगे लिखा है कि "डीआरडीओ की एटीजीएम एक स्टेट ऑफ द आर्ट मिसाइल है और तैयार होने के एडवांस स्टेज पर है."

दरअसल, साल 2016 में रक्षा मंत्रालय ने सेना की इंफेंट्री के लिए इजरायल की राफिल कंपनी से 8000 स्पाइक मिसाइल का सौदा किया था जो भारत की डिफेंस पीएसयू, बीडीएल के साथ मिलकर तैयार होनी थी. लेकिन बाद में सरकार ने ये सौदा ये कहते हुए रद्द कर दिया कि डीआरडीओ इन एटीजीएम मिसाइलों को तैयार करेगा. बावजूद इसके भारतीय सेना ने इन एटीजीएम मिसाइलों की सख्त जरूरत समझते हुए फॉस्ट-ट्रैक प्रक्रिया के तहत सीधे 210 मिसाइलें करीब 280 करोड़ रूपये में खरीदी हैं.

गुरूवार को मध्य प्रदेश के महू में इंफेंट्री स्कूल में इंफेंट्री कमांडर्स कांफ्रेंस के दौरान थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत की मौजूदगी में दो इजरायली स्पाइस मिसाइल का टेस्ट हुआ था उसी के बाद राफिल कंपनी ने एक पीआर एजेंसी के माध्यम से प्रेस रिलीज जारी किया थी.

ये भी पढ़ें

तो क्या फिर करीब आएंगे गांधी और बच्चन परिवार, प्रियंका के ट्वीट को लेकर होने लगी चर्चाएं

Twitter पर ट्रेंड हुआ 'बायकाट दबंग 3', यूजर्स बोले- फिल्म में धार्मिक आस्था की कोई चिंता नहीं है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget