एक्सप्लोरर

Twitter पर ट्रेंड हुआ 'बॉयकॉट दबंग 3', यूजर्स बोले- फिल्म में धार्मिक आस्था की कोई चिंता नहीं है

सलमान खान की आने वाली फिल्म 'दबंग 3' को सोशल मीडिया यूजर्स ट्विटर पर ट्रोल कर रहे हैं. फिल्म में एक सीन को लेकर लोगों द्वारा आपत्ति जताई जा रही है.

मुंबई: सलमान खान की आने वाली फिल्म 'दबंग 3' को सोशल मीडिया पर लोग निशाने पर ले रहे हैं. यूजर्स के एक समूह ने दावा किया है कि सलमान खान की इस फिल्म में कथित तौर पर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया है. इस दावे के बाद ट्विटर पर हैशटैग 'बॉयकॉट दबंग 3' ने भी ट्रेंड किया.

यूजर्स का दावा है कि 'हुड हुड दबंग' गाने में एक साधु भगवा कपड़ों में गिटार बजाकर नाचता हुआ दिखाई दे रहा है जो कि हिंदुओं की भावना और संस्कृति के खिलाफ है और इससे छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है. इसी के चलते यूजर्स ने फिल्म को बायकॉट करने की बात कही है.

यूजर्स ने सोशल मीडिया पर निकाला अपना गुस्सा

ट्विटर पर शुक्रवार सुबह से ही लोग इस बारे में अपना गुस्सा प्रकट करते हुए ट्वीट कर फिल्म के बॉयकॉट की बात कह रहे हैं. इसी के चलते ट्विटर पर हैशटैग 'बायकाट दबंग 3' ट्रेंड करने लगा. एक यूजर ने लिखा, "हैशटैग 'बायकाट दबंग 3' फिल्म में नदी किनारे आपत्तिजनक तरीके से संतों को सलमान खान के साथ डांस करते हुए दर्शाया गया है. जिनमें से कुछ पश्चिमी तरीके से गिटार बजाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं."

Twitter पर ट्रेंड हुआ 'बॉयकॉट दबंग 3', यूजर्स बोले- फिल्म में धार्मिक आस्था की कोई चिंता नहीं है

एक यूजर ने लिखा, "बॉलीवुड जान बूझकर यह सारी हरकतें सिर्फ नाम और धन के लिए करता है. उन्हें लोगों की धार्मिक आस्था की कोई चिंता नहीं है. हमें कुछ ऐसा करना होगा कि उन्हें इस बारे में सोचने के लिए मजबूर होना पड़े. इसलिए, हैशटैग बायकाट दबंग 3."

साधुओं का अपमान करना हमारी संस्कृति का अपमान

एक अन्य ने लिखा, "हमें अपने साधु और महाऋषियों पर गर्व है जिन्होंने हमें कई अविष्कार दिए जिसका आज दुनिया में इस्तेमाल किया जा रहा है. ऐसे महान साधुओं का अपमान करना हमारी संस्कृति का अपमान करने जैसा है." इस मामले पर अभी तक अभिनेता सलमान खान और फिल्म निर्माताओं की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

बता दें कि 'दबंग 3' का ट्रेलर पहले ही रिलीज़ हो चुका है और लोगों ने इसे खूब पसंद भी किया है. इस फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं. इसी फिल्म से महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर बॉलीवुड में भी कदम रख रही हैं. फिल्म में सलमान और सई के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज़ खान और माही गिल जैसे सितारे नज़र आएंगे. इसमें विलेन के तौर पर साउथ के स्टार किच्चा सुदीप दिखाई देंगे. फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज़ होगी.

एक्ट्रेस अमीषा पटेल पर चेक बाउंस मामले में FIR दर्ज, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

अमिताभ पर फिट बैठती है 'बुड्ढा होगा तेरा बाप' वाली लाइन, 77 की उम्र में शाहरुख-सलमान से कर रहे अधिक फिल्में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बंटवारा 1947' के बाद अब सनी-राजकुमार संतोषी ने 5वें प्रोजेक्ट के लिए मिलाया हाथ, क्या आने वाली है 'घातक 2'?
'बंटवारा 1947' के बाद सनी-राजकुमार संतोषी अब ला रहे 'घातक 2'? जानें- डिटेल्स
9 साल बाद एक्टिंग में वापसी करेंगी मेघन मार्कल? नेटफ्लिक्स की इस पॉपुलर सीरीज में आएंगी नजर
'द जेंटलमेन 3' में मेघन मार्कल की एंट्री? 9 साल बाद एक्टिंग में करेंगी वापसी
'मेरी ताकत, मेरा घर…' पत्नी माना के बर्थडे पर सुनील शेट्टी ने लुटाया प्यार
'मेरी ताकत, मेरा घर…' सुनील शेट्टी ने पत्नी माना को यूं किया बर्थडे विश
फ्राइडे को साउथ की नई फिल्म ने बिगाड़ा 'आवारापन 2' का खेल, जानें- 'बंटवारा 1947' की कितनी रही कमाई
फ्राइडे को सिनेमाघरों में मौजूद 6 फिल्मों में से किसने मारी बाजी? जानें- कलेक्शन

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget