एक्सप्लोरर

भारतीय नौसेना रचेगी इतिहास, पहली महिला पायलट उड़ाएंगी टोही विमान

नौसेना की पहली पायलट, शिवांगी नौसेना का टोही विमान, डोरनियर उड़ाएंगी, जो समंदर में देश की समुद्री सीमाओं की निगरानी करता है.

नई दिल्लीः 48वें स्थापना दिवस से पहले भारतीय‌ नौसेना महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाएगी. 2 दिसम्बर को भारतीय नौसेना को अपनी पहली महिला पायलट मिल जायेगी. बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली सब-लेफ्टिनेंट शिवांगी कोच्चि में ट्रैनिंग पूरी करने के बाद नौसेना के डोरनियर एयरक्राफ्ट के कॉकपिट में उड़ान भरने के लिए तैयार हो जाएंगी.

नौसेना के मुताबिक, सब-लेफ्टिनेंट शिवांगी ने शार्ट‌ सर्विस कमीशन (एसएससी) का 27वें एनओसी कोर्स ज्वाइन किया था और पिछले साल यानि जून 2018 में केरल के ऐझीमाला स्थिय इंडियन नेवल एकेडमी में अपनी कमीशनिंग पूरी कर ली थी. करीब डेढ़ साल पायलट की ट्रेनिंग करने के बाद अब 2 दिसम्बर को शिवांगी नौसेना की पहली महिला पायलट बन जाएंगी.

सोमवार को नौसेना में होंगी शामिल

सोमवार को कोच्चि स्थित नौसेना की दक्षिणी कमान में सैन्य परंपरा के अनुरूप उन्हें पायलट के तौर पर शामिल किया जाएगा. उनके साथ दो अन्य पुरूष पायलट भी नौसेना में शामिल होंगे.

आपको बता दें कि हर साल 4 दिसम्बर को नौसेना अपना स्थापना दिवस मनाती है. ये स्थापना दिवस 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारतीय नौसेना की बड़ी और निर्णायक कार्रवाई में विजय के तौर पर मनाया जाता है.

नौसेना की पहली पायलट, शिवांगी नौसेना का टोही विमान, डोरनियर उड़ाएंगी, जो समंदर में देश की समुद्री सीमाओं की निगरानी करता है.

नौसेना में महिलाओं की संख्या मात्र 400

नौसेना में करीब 70 हजार नौसैनिक और अधिकारी हैं. लेकिन महिलाओं की संख्या है मात्र 400 है. अभी तक नौसेना में महिलाएं प्रशासन, कम्युनिकेशन, इंजीनियरिंग, एजुकेशन इत्यादि ब्रांच में ही थी,‌अब कॉकपिट के दरवाजे भी खुल गए हैं.

महिलाओं को अभी भी युद्धपोत पर नहीं तैनात की जा सकती हैं.‌ लेकिन वायुसेना ने महिलाओं को कॉम्बेट रोल दे दिया. वायुसेना की तीन महिला पायलट फाइटर एयरक्राफ्ट उड़ा रही हैं.

थलसेना ने भी अभी तक महिलाओं को युद्ध के मैदान में जाने की इजाजत नही दी है. थलसेना की संख्या है करीब 13 लाख. लेकिन दुनिया की सबसे दूसरी बड़ी फौज में महिलाओं की संख्या मात्र 1450 है.

ये महिलाएं भी मात्र ऑफिसर-लेवल पर हैं. जेसीओ और नॉन-कमिश्नड ऑफिसर यानि जवान (निचले स्तर) के स्तर पर महिलाओं की भर्ती सेना सिर्फ मिलिट्री-पुलिस के लिए हाल ही में खोली गई है.

थलसेना में महिलाएं सिर्फ सिगनल्स, इंजीनियरिंग, मेडिकल कोर, इंटेलीजेंस, जैग (लीगल ब्रांच), मिलिट्री-पुलिस इत्यादि में ही जगह पा सकती हैं. इंफेन्ट्री, आर्टेलैरी और आर्मर्ड कोर में उनकी भर्ती पर पूरी तरह से पाबंदी है. यही वजह है कि सशस्त्र सेनाओं में महिलाओं को स्थायी भर्ती देने के लिए सरकार एक समान नीति लाने पर विचार कर रही है.

पलक झपकते ही दुश्मनों पर कहर बरपाने आ रही है एमके-45 तोप, जानें कैसे बढ़ेगी इंडियन नेवी की क्षमता

बेटियों से हैवानियत कब रुकेगी? कड़े कानून का क्या फायदा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: EC का 17 राज्यों/UTs में SSR का आदेश, जानिए यह SIR से कितना अलग और क्यों है अहम
Explained: EC का 17 राज्यों/UTs में SSR का आदेश, जानिए यह SIR से कितना अलग और क्यों है अहम
Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget