एक्सप्लोरर

हरियाणा: BJP विधायक ने उड़ाई लॉकडाउन नियमों कि धज्जियां, गोशाला उद्घाटन के लिए जुटी भीड़

हांसी के बीजेपी विधायक विनोद भयाना ने अपने लाव-लश्कर के साथ एक महीने के अंदर दूसरी बार लॉकडाउन के नियमों को सरेआम तोड़ दिया.

हांसी: देश कोरोना संकट से जूझ रहा है, कोरोना का संक्रमण न बढ़े इसलिए सोशल डिस्टेंसिंग की लगातार सलाह दी जा रही है, लोग पालन भी कर रहे हैं लेकिन कुछ लोग हैं जो मानने को तैयार ही नहीं. हरियाणा के हिसार में गौशाला के उद्घाटन समारोह में बीजेपी विधायक, अफसर और कई गोभक्तों ने लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा दी.

हांसी के बीजेपी विधायक विनोद भयाना पूरे लाव लश्कर के साथ उद्घाटन के कार्यक्रम में पहुंचे, लोगों की भीड़ भी जुटी. जबकि लॉकडाउन के दौरान किसी भी तरह की सभा, राजनीतिक सम्मेलन की इजाजत नहीं है. जिन पर लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी है वही नियम पालन करना भूल गए.

हांसी के बीजेपी विधायक विनोद भयाना ने अपने लाव-लश्कर के साथ एक महीने के अंदर दूसरी बार लॉकडाउन के नियमों को सरेआम तोड़ दिया. जनप्रतिनिधि ही अगर महामारी से देश को बचाने के लिए लागू लॉकडाउन के नियमों को बार-बार तोड़ते रहेंगे, तो जनता में क्या संदेश जाएगा. इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है.

क्या है पूरा मामला? हांसी की पुरानी मार्केट कमेटी के ग्राउंड में बुधवार को 'क्लीन हांसी-ग्रीन हांसी' अभियान के तहत गौशाला के उद्घाटन सामरोह में विधायक की अगुवाई में प्रदेशभर से आए काफी लोग जुटे. यहां राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक समाज के तीनों ही वर्गों के प्रतिनिधियों ने नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाते हुए हवन यज्ञ में आहुति डाली.

विधायक की मौजूदगी में प्रशासनिक और पुलिस के आला अधिकारी शायद भूल गए कि जिले में धारा-144 के साथ-साथ लॉकडाउन के कड़े नियम लागू हैं, जिसका पालना सुनिश्चित करना उनका दायित्व है. देशभक्त होने का दावा करने वाले गौभक्त भी कानून का पालना करने का बोध नहीं कर पाए और कई घंटों तक लोगों का मजमा ग्राउंड में लगा रहा.

इस मौके पर एसडीएम के अलावा, डीएसपी रोहताश सिंह, आचार्य योगीराज, भाजपा मंडल प्रभारी धर्मबीर रतेरिया, सचिव राहूल कुंडू, नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि विनोद सैनी, सुरेश बसंल, व्यापारी नेता बजरंग बंसल, मोहन लाल बसंल, सतपाल खांडेवाला सहित शहर के जाने-माने कई लोग मौजूद थे. विपक्ष को नियमों का पाठ पढ़ाने वाले बीजेपी नेता यहां खुद नियमों को भूल बैठे.

ये भी पढ़ें-

लॉकडाउन के बीच 200 ट्रेनों के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू, यहां देखिए ट्रेनों की पूरी लिस्ट

स्वरा भास्कर के ट्वीट पर यूजर ने उठाए सवाल तो भड़की अभिनेत्री ने लगा दी लताड़, बोलीं- तमीज से...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम के नए राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक में हुआ शपथ ग्रहण
सिक्किम के नए राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक में हुआ शपथ ग्रहण
टूटा कांच, मलबा, फ्रांस में प्रदर्शनकारियों ने फूंकी इमारतें, मैक्रों बोले- 'जो लोग...'
टूटा कांच, मलबा, फ्रांस में प्रदर्शनकारियों ने फूंकी इमारतें, मैक्रों बोले- 'जो लोग...'
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget