एक्सप्लोरर

स्वरा भास्कर के ट्वीट पर यूजर ने उठाए सवाल तो भड़की अभिनेत्री ने लगा दी लताड़, बोलीं- तमीज से...

स्वरा भास्कर ने टिक टॉक पर महिलाओं के खिलाफ दिखाए जा रहे आपत्तिजनक वीडियो पर सवाल उठाए हैं और साथ ही एक यूजर को तमीज से बात करने की नसीहत दे डाली है.

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर अपने बेबाक अंदाज के लिए खूब सुर्खियां बटोरती है. स्वरा अपने हेटर्स को करारा जवाब देने के मौके बेहद कम ही अपने हाथ से फिसलने देती है. हाल ही में एक बार फिर से ऐसा ही वाकया सामने आया है जब स्वरा ने सोशल मीडिया यूजर को अपने बेबाक अंदाज से चुप करा दिया है.

स्वरा भास्कर ने टिक टॉक पर महिलाओं के खिलाफ दिखाए जा रहे आपत्तिजनक वीडियो पर सवाल उठाए हैं और साथ ही एक यूजर को तमीज से बात करने की नसीहत दे डाली है. दरअसल मशगहूर टिकटॉक स्टार फैजल सिद्दीकी का एसिड अटैक वाला वीडियो काफी विवादों में आ गया था. इसी वीडियो पर नाराजगी जाहिर करते हुए स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया था, "टिक टॉक इस तरीके के कंटेट को कैसे बढ़ावा दे सकता है जो महिलाओं के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा दे रहा है. ऐसी कंटेट रूढ़िवादी सोच को उकसा रहा है."

स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "आप लोग मूवीज़ में नहीं दिखाते ?? फिर तो वो भी ग़लत है ? मतलब एक बंदे ने एक नरेटिव सेट कर दिया उसके पीछे कूद पड़ो? कर तो वो भी ऐक्टिंग रहा है." हालां‍कि एक और ट्वीट में यूजर ने कहा कि वह इस वीडियो का समर्थन नहीं करता. यूजर ने लिखा, "मैं उसका किसी प्रकार से समर्थन नही करता हूं. बस तुमसे सवाल कर रहा हूं."

इस पर स्वरा ने रिएक्ट करना जरूरी समझा और लिखा, "गुरप्रीत जी.. तमीज़ से बात करें- हम दोस्त नहीं हैं! आपके सवाल का दूसरे ट्वीट में जवाब है."

वहीं इसके जवाब में स्वरा ने ट्वीट किया, "हर बार जब फ़िल्मों में महिला विरोधी मज़ाक़, सेक्सिस्ट स्टिरीयोटाइप्स या लिंग आधारित हिंसा को बढ़ावा दिया गया है या नॉर्मलाइज किया गया है, जो अक्सर हुआ है, तो अनेकों लोगों ने उसपर सवाल किये हैं! आपको सवालों से दिक़्क़त क्या है? और हाँ.. महिलाओं पर हिंसा को रोमांटिसाइज करना ग़लत है!"

आपको बता दें कि स्वरा भास्कर लॉकडाउन के दौरान आनन फानन में मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं. दरअसल स्वरा भास्कर की मम्मी बीमार हैं. स्वरा भास्कर को जब पता चला कि उनकी मां को फ्रैक्चर हो गया है, तो वह विशेष अनुमति लेकर मुंबई से दिल्ली आईं. कोरोनावायरस महामारी के चलते जारी लॉकडाउन में स्वरा ने अपनी कार से इस लंबी दूरी को तय किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saturday Box Office Live Updates: 'जेलर 2' हुई 120 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का 5 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 120 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' 5 बजे का कलेक्शन
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'कोई भी उठकर बोल रहा है प्रधानमंत्री इस्तीफा दो...', पूनम पांडे बोलीं- 'तुम्हारे पड़ोसी हैं क्या?'
'कोई भी उठकर बोल रहा है प्रधानमंत्री इस्तीफा दो...', पूनम पांडे बोलीं- 'तुम्हारे पड़ोसी हैं क्या?'
'स्टेज पर उनकी कमी खलती है', अलका याग्निक को याद कर इमोशनल हुए कुमार सानू
'स्टेज पर उनकी कमी खलती है', अलका याग्निक को याद कर इमोशनल हुए कुमार सानू

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget