By: ABP News Bureau | Updated at : 06 Oct 2016 04:49 PM (IST)
नई दिल्लीः भारतीय कार बाजार में मारूति सुज़ुकी की हिस्सेदारी 49.2 फीसदी पर पहुंच गई है. बीते सितंबर महीने में घरेलू बाज़ार में कंपनी के खाते में सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज हुई थी. यही वजह है कि बाज़ार में कंपनी की हिस्सेदारी बढ़ी है. सितंबर 2016 में मारूति ने कुल 1,49,143 वाहन बेचे हैं. यह कंपनी की अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री है.

मारूति सुज़ुकी को यह मुकाम दिलाने में वैसे तो अहम भूमिका कंपनी की एंट्री लेवल सेगमेंट कारों की रही है. हालांकि कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेज़ा ने भी इस मामले में काफी अहम भूमिका निभाई है. विटारा ब्रेज़ा ने आते ही कई ग्राहकों को अपनी झोली में डाला है. त्यौहारी सीज़न में भी मारूति कारों की अच्छी मांग बनी रहने की गुंजाइश है.

अब कंपनी की योजना नवम्बर के अंत तक दो नई हैचबैक उतारने की है. इसमें पहली होगी बलेनो आरएस. यह मारूति सुज़ुकी की प्रीमियम हैचबैक बलेनो का ही पावरफुल अवतार है. इसमें 1.0 लीटर का बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 111 पीएस की पावर देगा. पहले की तुलना में इसकी पावर में 27 पीएस की बढ़ोतरी होगी. इसकी संभावित कीमत 9 लाख रूपए के आसपास रहने की संभावना है.

दूसरी पेशकश होगी मारूति की माइक्रो एसयूवी इग्निस. दमदार डिजायन और आकर्षक फीचर की बदौलत यह कार भी लंबे वक्त से चर्चा में है. संभावना है कि इसमें स्विफ्ट हैचबैक वाला 1.2 लीटर का पेट्रोल और 1.3 लीटर का डीज़ल इंजन मिलेगा. लॉन्चिंग के बाद इसे मारूति स्विफ्ट और बलेनो के बीच पोजिशन किया जाएगा. इसकी बिक्री मारूति सुज़ुकी की प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा के जरिये होगी.
सोर्स: कार देखो डॉट कॉम Source: cardekho.com
PM मोदी ने रखी नॉर्थ इंडिया की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की नींव, कहा- 'ये चिप होगी विकास की नई आत्मा'
तालिबान ने महिलाओं को पीटने की दी इजाजत तो भड़के जावेद अख्तर, भारत के मुफ्ती-मौलानाओं पर दागे सवाल
जयपुर: विराट हिंदू सम्मेलन में पहुंचे संघ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, कहा- भारत में जन्म लेना सौभाग्य की बात
AI Impact Summit 2026: भारत के साथ आए अमेरिका, रूस और चीन, दिल्ली मेनिफेस्टो पर 88 देशों ने किए साइन
सुप्रीम कोर्ट से मिला झटका तो भड़के डोनाल्ड ट्रंप, दुनिया पर फोड़ा टैरिफ बम, जानें अब कितना वसूलेगा अमेरिका?
भारत-दक्षिण अफ्रीका के सुपर-8 मुकाबले में भी बारिश बनेगी विलेन? मौसम को लेकर आया अपडेट
Toxic के लिए यश ने वसूले 50 करोड़ रुपये, कियारा आडवाणी से नयनतारा तक कास्ट की फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश
बांग्लादेश का PM बनते ही तारिक रहमान का एक और बड़ा कदम, फिर पलटा यूनुस का फैसला, जानें अब क्या किया?
'हम इस पर बारीकी से स्टडी कर रहे हैं', US सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को बताया गैरकानूनी तो आया भारत का पहला रिएक्शन