News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

वॉल्वो ने लॉन्च की हाइब्रिड एक्ससी-90, कीमत 1.25 करोड़ रूपए

Share:

नई दिल्ली: लग्ज़री सेगमेंट में हाइब्रिड कारों की बढ़ती मांग को देखते हुए वोल्वो अपनी लोकप्रिय एसयूवी एक्ससी-90 के प्लग-इन हाइब्रिड अवतार टी-8 को आज भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत 1.25 करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है. इसे सीधे आयात करके बेचा जाएगा. एक्ससी-90 को चार्ज करने के लिए वोल्वो इसके साथ दो चार्जिंग स्टेशन भी देगी. इन्हें अपने हिसाब से कहीं भी लगवाया जा सकता है. एक्ससी-90 को फुल चार्ज होने में 2.5 घंटे का वक्त लगेगा. कंपनी का दावा है कि सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में इसे रोज़ 80 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है.

क्लासिक डिजायन

एक्ससी-90 टी-8 के डिजायन में पारंपरिक और क्लासिक वोल्वो की झलक नज़र आती है. आगे की तरफ चौड़ी रेडिएटर ग्रिल, थॉर हैमर डिजायन में लगीं डे-टाइम रनिंग एलईडी वाली हैडलाइटें और पीछे की तरफ वॉटरफॉल डिजायन वाले एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं.

केबिन और फीचर

2 कार के केबिन की बात करें तो यह मौजूदा एक्ससी-90 की तरह प्रीमियम और लग्ज़री है. यह 4-सीटर एसयूवी है. इसमें नप्पा लैदर अपहोल्स्ट्री, मसाज़ फंक्शन के साथ हीटिंग और वेंटिलेशन वाली कैप्टन सीटें और 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम जैसे एडवांस और लग्ज़री फीचर मिलेंगे. कार की सीटों का एंगल अपने मुताबिक बदला जा सकता है. कप होल्डर्स के तापमान को भी जरुरत के मुताबिक ठंडा-गर्म किया जा सकता है.

इंजन और परफॉर्मेंस

3 पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो एक्ससी-90 प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन में 2.0 लीटर के सुपरचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है. इन दोनों की संयुक्त पावर 400 पीएस और टॉर्क 640 एनएम है. इसका इंजन 8-स्पीड गियरट्रॉनिक ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है. इसमें ऑल व्हील ड्राइव की सुविधा भी मौजूद है. ड्राइविंग के लिए इसमें तीन मोड प्योर, हाइब्रिड और पावर दिए गए हैं. प्योर पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मोड है. इस में कार की टॉप स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी. पावर मोड का इस्तेमाल करने पर कार इलेक्ट्रिक मोड और पेट्रोल इंजन दोनों का इस्तेमाल करेगी और 400 पीएस की ताकत देगी.

मुकाबले में मौजूद खिलाड़ी मौजूदा डीज़ल इंजन वाली एक्ससी-90 का मुकाबला ऑडी क्यू-7, मर्सिडीज़ बेंज़ जीएलई क्लास और बीएमडब्ल्यू एक्स-5 से है. हालांकि इन सभी कारों में प्लग-इन हाइब्रिड फीचर मौजूद नहीं है. इसके अलावा ऑडी और बीएमडब्ल्यू की एसयूवी रेंज में पेट्रोल इंजन भी उपलब्ध नहीं हैं. सिर्फ मर्सिडीज़ की जीएलई में वी-6 पेट्रोल इंजन दिया गया है.

Published at : 16 Sep 2016 08:48 PM (IST)
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल में घुसपैठिए पर शुभेंदु सरकर का बड़ा एक्शन, CAA लागू कर डिपोर्ट की प्रक्रिया शुरू, BSF के हवाले जमीन

पश्चिम बंगाल में घुसपैठिए पर शुभेंदु सरकर का बड़ा एक्शन, CAA लागू कर डिपोर्ट की प्रक्रिया शुरू, BSF के हवाले जमीन

डील फाइनल के बेहद करीब पहुंचे यूएस-ईरान, असीम मुनीर जल्द जाएंगे तेहरान, ट्रंप ने दिया बड़ा बयान

डील फाइनल के बेहद करीब पहुंचे यूएस-ईरान, असीम मुनीर जल्द जाएंगे तेहरान, ट्रंप ने दिया बड़ा बयान

NEET-UG Re-Exam: NEET-UG री-एग्जाम पर धर्मेंद्र प्रधान की हाई लेवल बैठक, अफवाह फैलाने वाले टेलीग्राम ग्रुप्स पर होगी कार्रवाई

NEET-UG Re-Exam: NEET-UG री-एग्जाम पर धर्मेंद्र प्रधान की हाई लेवल बैठक, अफवाह फैलाने वाले टेलीग्राम ग्रुप्स पर होगी कार्रवाई

देश में ऑल-टाइम हाई पर पहुंची बिजली की डिमांड, 265 GW तक बढ़ी मांग, IMD बोला- अभी लू से राहत नहीं

देश में ऑल-टाइम हाई पर पहुंची बिजली की डिमांड, 265 GW तक बढ़ी मांग, IMD बोला- अभी लू से राहत नहीं

लद्दाख में पर्यटन को बढ़ावा देने की ओर उपराज्यपाल का बड़ा फैसला, होटल और गेस्ट हाउस को इंडस्ट्री किया घोषित

लद्दाख में पर्यटन को बढ़ावा देने की ओर उपराज्यपाल का बड़ा फैसला, होटल और गेस्ट हाउस को इंडस्ट्री किया घोषित

टॉप स्टोरीज

Jammu News: सरसों तेल की कीमत में 30 रुपये तक का इजाफा, पैनिक बाइंग का असर, व्यापारी क्या बोले?

Jammu News: सरसों तेल की कीमत में 30 रुपये तक का इजाफा, पैनिक बाइंग का असर, व्यापारी क्या बोले?

Video: पाकिस्तान एयरफोर्स का चीनी फाइटर जेट JF-17 क्रैश, पैराशूट के सहारे जान बचाते नजर आए पायलट

Video: पाकिस्तान एयरफोर्स का चीनी फाइटर जेट JF-17 क्रैश, पैराशूट के सहारे जान बचाते नजर आए पायलट

IPL में खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर! मिल गई ब्रिटिश नागरिकता; ऐसे खुला भारत आने का रास्ता

IPL में खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर! मिल गई ब्रिटिश नागरिकता; ऐसे खुला भारत आने का रास्ता

बेटे जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' के फ्लॉप के बाद डिप्रेशन में चले गए थे आमिर खान, बोले- ये दर्दभरा होता है

बेटे जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' के फ्लॉप के बाद डिप्रेशन में चले गए थे आमिर खान, बोले- ये दर्दभरा होता है