एक्सप्लोरर

Winter vegetable: सेहत और पोषण के मामले में मूली है खास, सर्दी के मौसम की इस सब्जी का जरूर करें सेवन

पोषण और सेहत की बात की जाए तो मूली निश्चित रूप से अन्य सब्जियों में सबसे ऊपर है, हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि पकाने पर मूली के विटामिन बर्बाद हो जाते हैं.

मूली सर्दी के मौसम में उगनेवाली खास सब्जी है. भारत-पाकिस्तान में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होनेवाल सब्जियों में से ये एक है. सेहत का फायदा हासिल करने के लिए मूली को कच्चा खाना चाहिए. विशेषज्ञों का कहना है कि पकाने पर मूली के विटामिन बर्बाद हो जाते हैं. मूली का इस्तेमाल सलाद के तौर पर किया जाता है और अन्य सब्जियों के साथ भी पकाया जाता है. मूली में कैल्शियम, फॉसफोरस और विटामिन सी के अलावा आयरन भी काफी मिलता है. पोषण और सेहत की बात की जाए तो मूली निश्चित रूप से अन्य सब्जियों में सबसे ऊपर है.

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार मूली आपके शरीर को पोटैशियम मुहैया कराती है. जिससे आपके ब्लड प्रेशर को कम करने और खून के बहाव को काबू करने में मदद मिल सकती है. इसके अलावा कई रिसर्च से इस बात का पता चला है कि मूली के इस्तेमाल से खून पर ठंडा असर पड़ता है.

खांसी और नजला से लड़ने में मददगार सर्दी के मौसम में होनेवाली नजला, जुकाम का कोई इलाज नहीं है लेकिन मूली एक ऐसी सब्जी है जो इन बीमारियों से लड़ने में आपकी मदद कर सकती है. मूली में एंटी कंजेस्टिव गुण पाए जाने की वजह से ये खांसी के लिए भी मददगार है. सर्दी की खास सब्जी गले और सांस की नली से बलगम को साफ करती है.

इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करती है मूली विटामिन ए, सी, बी6, पोटैशियम और अन्य मिनरल से भरपूर मूली से आपके शरीर को रोग प्रतिरोधक क्षमता मिल सकती है. मूली के इस्तेमाल से एंटी ऑक्सीडेंट और एंथोक्यानिन भी ज्यादा मिलता है. इसका मतलब हुआ कि ये आपके दिल के लिए भी काफी मुफीद है.

आपकी स्किन के लिए भी है फायदेमंद मूली में तमाम विटामिन के अलावा फॉस्फोरस और जिंक भी पाया जाता है. एक साथ मिलने पर ये आपकी स्किन से कील-मुहांसे और खुश्की जैसी समस्याओं का निबटारा करने में मददगार साबित हो सकती है.

शरीर को हाइड्रेट रखने का करती है काम मूली में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. इसकी वजह से मूली शरीर को प्राकृतिक तौर पर हाइड्रेट रखती है. मूली खाने के बाद गुड़ के इस्तेमाल से मूली जल्द पच जाती है और मुंह से दुर्गंध भी नहीं आती. इस्तेमाल करने का बेहतर तरीका ये है कि मूली काट और छीलकर काली मिर्च, हल्का सा नमक लगाने के बाद रात को खुले आसमान के नीचे रख दें. रात भर में मूली ओस से तर हो जाएगी. सुबह में सबसे पहले उसका इस्तेमाल कर लें. हां, ये ध्यान रहे कि मूली को रात में खाने से बचना चाहिए.

Video: 39 साल की ये बॉलीवुड अभिनेत्री दुबई में सीख रही हैं पोल डांस, हॉट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

ICC Men’s Test Rankings: एडिलेड में करारी हार के बावजूद कोहली रैंकिग में टॉप पर काबिज स्मिथ के करीब पहुंचे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
Flight Attendants Cancer Risk: पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
Baingan Bharta Recipe: इस स्टाइल से बनाएं बैंगन का भरता, उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे लोग
इस स्टाइल से बनाएं बैंगन का भरता, उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे लोग

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget