एक्सप्लोरर

Weight Loss Tips: सावधान! जरुरत से ज्यादा प्रोटीन भी बढ़ा सकता है वजन, इन चीजों से रहें दूर

High Protein Diet: अगर आप वजन घटाने के चक्कर में हाई प्रोटीन डाइट ले रहे हैं तो इससे आपका वजन कम होने के बजाय बढ़ सकता है. एक स्वस्थ व्यक्ति को डेली 50 ग्राम प्रोटीन का सेवन ही करना चाहिए.

Weight Loss Tips: शरीर को फिट और स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी पोषक तत्व है. मसल्स को मजबूत बनाने के लिए नियमित रूप से प्रोटीन का सेवन करना जरूरी है. प्रोटीन खाने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है. प्रोटीन खाने से लंबे समय तक पेट भरा हुआ रहता है. इसके अलावा इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए भी प्रोटीन की जरूरत होती है. आमतौर पर जो लोग वजन कम करना चाहते हैं वो हाई प्रोटीन डाइट फॉलो करते हैं. इससे वजन कम करने और खाने की क्रेविंग कम होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं ज्यादा प्रोटीन लेने से भी आपको नुकसान हो सकता है. जरूरत से ज्यादा प्रोटीन खाने से आपका वजन कम होने के बजाय बढ़ सकता है. अधिक प्रोटीन के सेवन से मोटापे का खतरा भी होता है. जानते हैं कैसे?

जरूरत से ज्यादा प्रोटीन हानिकारक है- अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना 50 ग्राम प्रोटीन खाना चाहिए. अगर आप इससे अधिक प्रोटीन का सेवन कर रहे हैं तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है. इसके अलावा कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि हाई प्रोटीन से दिल की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है. ज्यादा मात्रा में प्रोटीन खाने से कब्ज और मूड स्विंग्स की परेशानी हो सकती है. 

नॉन वेज कम खाएं-  अगर आप ज्यादा प्रोटीन खाते हैं तो इससे वजन घटाने की प्रक्रिया बाधित होती है. नॉन वेज में प्रोटीन बहुत ज्यादा होता है, साथ ही कैलोरीज भी बहुत होती हैं. इसलिए अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आपको चिकन, फिश और मटन नहीं खाना चाहिए. इसकी जगह पर आप लेग्यूम्स, सीड्स और टोफू खा सकते हैं. 

लो कार्ब्स वाला खाना खाएं- वजन घटाने के लिए आपको लो कार्ब्स वाले भोजन का सेवन करना चाहिए. ऐसा नहीं है कि आप कार्ब्स का सेवन बिल्कुल कम कर दें. कार्बोहाइड्रेट्स से शरीर को ऊर्जा मिलती है, ऐसे में पूरी तरह कार्ब्स बंद करना खतरनाक हो सकता है. 

फाइबर का सेवन करें- वजन घटाने के लिए सही मात्रा में कार्ब्स और प्रोटीन की जरूरी होता है, ठीक उसी तरह फाइबर भी बहुत जरूरी है. कम फाइबर खाने से पाचन संबंधी परेशानी होने लगती हैं इसके अलावा स्वस्थ आंत और शरीर से टॉक्सिक बाहर निकालने के लिए भी फाइबर जरूरी है. फाइबर खाने से खाने की क्रेविंग भी कम होती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए सबसे असरदार 10 टिप्स, आज से ही फॉलो करें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hair Fall Control: शैंपू से भी नहीं रुक रहा हेयर फॉल? ये 5 'सोया फूड्स' जड़ों से करेंगे मजबूत
शैंपू से भी नहीं रुक रहा हेयर फॉल? ये 5 'सोया फूड्स' जड़ों से करेंगे मजबूत
दो छिपकलियों की लड़ाई देखकर न करें नजरअंदाज, शकुन शास्त्र में बताया गया है अर्थ
घर की दीवार पर दो छिपकलियां लड़ती दिखें तो क्या होता है?
Foods For Overall Health: क्या आपका गलत खानपान अंदर ही अंदर शरीर को कर रहा है खोखला? एक्सपर्ट से जानें सच
क्या आपका गलत खानपान अंदर ही अंदर शरीर को कर रहा है खोखला? एक्सपर्ट से जानें सच
Travel Weather Advisory: क्या बारिश और आंधी बिगाड़ देगी आपका ट्रिप? सफर पर निकलने से पहले पढ़ें IMD का अलर्ट
क्या बारिश और आंधी बिगाड़ देगी आपका ट्रिप? सफर पर निकलने से पहले पढ़ें IMD का अलर्ट

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget