एक्सप्लोरर

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा को कहां-कहां घूमना पसंद, वहां कैसे जाएं घूमने?

सारा तेंदुलकर कुछ वक्त पहले अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर के साथ दुबई घूमने गई थीं. इसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं. दुबई अपनी गगनचुंबी इमारतों, शानदार शॉपिंग मॉल्स के लिए मशहूर है.

क्रिकेट की दुनिया के भगवान सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अपनी खूबसूरती और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं. हालांकि, उन्हें ट्रैवलिंग करना भी काफी ज्यादा पसंद है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती हैं. सारा तेंदुलकर अब तक दुबई, गोवा, ऋषिकेश, लंदन, इजराइल, थाईलैंड और ऑस्ट्रेलिया आदि जगहों की सैर कर चुकी हैं. आइए जानते हैं कि सारा तेंदुलकर को कहां-कहां घूमना पसंद है और वहां आप कैसे घूमने जा सकते हैं? 

हाल ही में दुबई गई थीं सारा

सारा तेंदुलकर कुछ वक्त पहले अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर के साथ दुबई घूमने गई थीं. इसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं. दुबई अपनी गगनचुंबी इमारतों, शानदार शॉपिंग मॉल्स और डेजर्ट सफारी के लिए मशहूर है. जानें दुबई में कहां-कहां घूम सकते हैं.

  • बुर्ज खलीफा: दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के टॉप पर जाकर पूरी दुबई को अपनी निगाहों में कैद कर सकते हैं. इसके लिए आपको टिकट बुक करना होगा.
  • डेजर्ट सफारी: रेत के टीलों पर ड्यून बैशिंग, ऊंट की सवारी और बेडौइन स्टाइल डिनर का लुत्फ उठाया जा सकता है.
  • दुबई मॉल: खरीदारी करनी हो तो दुबई के शॉपिंग मॉल्स पूरी दुनिया में मशहूर हैं. इसके अलावा दुबई एक्वेरियम का मजा भी ले सकते हैं.
  • जुमेराह बीच: समुद्र तट पर सनसेट का आनंद ले सकते हैं. सारा तेंदुलकर ने इस पॉइंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.
  • कैसे पहुंचें: भारत से दुबई के लिए कई डायरेक्ट फ्लाइट्स जैसे एमिरेट्स, इंडिगो और एयर इंडिया मौजूद हैं. आप मुंबई से फ्लाइट लेकर करीब 3 घंटे में दुबई पहुंच सकते हैं.

गोवा में बीच पर जमकर करें मस्ती

सारा तेंदुलकर ने अपना 27वां बर्थडे अपने दोस्तों के साथ गोवा में सेलिब्रेट किया था. गोवा उनकी फेवरेट टूरिस्ट पॉइंट्स में से एक है. गोवा की तस्वीरें उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स में अक्सर नजर आती हैं.

  • गोवा के बीच: गोवा में बागा, कैलंग्यूट और अंजुना बीच जैसे तमाम शानदार बीच हैं, जहां आप सनबाथ, वॉटर स्पोर्ट्स और बीच शैक्स का मजा ले सकते हैं.
  • पार्टियां: गोवा में टिटो और कैफे मम्बो जैसे सैकड़ों क्लब हैं, जहां नाइटलाइफ को एंजॉय किया जा सकता है.
  • पुराने गोवा की सैर: बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस और सेंट कैथेड्रल जैसे हिस्ट्रोरिकल प्लेसेज आपको मसरूफ रख सकते हैं. इसके अलावा अगोडा फोर्ट भी देखने लायक है.
  • लोकल फूड: गोअन फिश करी, प्रॉन बालचाओ, और फेनी ट्राई करें. इनका स्वाद आपको ताउम्र याद रहेगा.
  • कैसे पहुंचें: अगर आप मुंबई से गोवा जा रहे हैं तो एक घंटे की डायरेक्ट फ्लाइट ले सकते हैं. इसके अलावा ट्रेन की मदद से भी गोवा पहुंच सकते हैं. 

ऋषिकेश में मन को मिलेगी शांति

सारा तेंदुलकर कुछ वक्त पहले अपनी मां अंजलि तेंदुलकर के साथ ऋषिकेश गई थीं और गंगा आरती में शामिल हुई थीं. इसका वीडियो उन्होंने 13 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया. :

  • गंगा आरती: परमार्थ निकेतन आश्रम में गंगा आरती में शामिल हो सकते हैं.
  • रिवर राफ्टिंग: शिवपुरी में गंगा नदी पर राफ्टिंग का मजा लिया जा सकता है.
  • लक्ष्मण झूला और राम झूला: इन ऐतिहासिक पुलों पर टहल सकते हैं और आसपास के मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं.
  • कैसे पहुंचें: दिल्ली से ऋषिकेश के लिए बस, ट्रेन (हरिद्वार तक), या फ्लाइट (जॉली ग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून) उपलब्ध हैं.

लंदन जैसा कुछ भी नहीं

लंदन से पढ़ाई करने वाली सारा तेंदुलकर हाल ही में अपने पापा सचिन तेंदुलकर के साथ विंबलडन 2025 का मैच देखने लंदन गई थीं. इसके अलावा उन्होंने यूवीकैन चैरिटी डिनर में भी हिस्सा लिया था. 

  • लंदन आई: टेम्स नदी के किनारे मौजूद इस झूले से पूरा शहर देखा जा सकता है. इसके लिए टिकट बुक करना होता है.
  • बकिंघम पैलेस: रॉयल पैलेस और चेंजिंग ऑफ द गार्ड सेरेमनी देख सकते हैं.
  • पिकैडली सर्कस और ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट: शॉपिंग और स्ट्रीट फूड का मजा ले सकते हैं.
  • कैसे पहुंचें: भारत से लंदन के लिए डायरेक्ट फ्लाइट्स एयर इंडिया और ब्रिटिश एयरवेज उपलब्ध हैं. मेट्रो (ट्यूब) और बस से लंदन आसानी से घूम सकते हैं.

ये भी पढ़ें: ये हैं पंजाब की 8 सबसे खूबसूरत जगहें, यहां घूमने के लिए तरसते हैं विदेशी

About the author सोनम

जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. 

लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. अमर उजाला में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं.

ट्रैवल उनका इंटरेस्ट  एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mata Vaishno Devi Tour Package: मात्र ₹11,540 में वैष्णो देवी के दर्शन! ट्रेन, होटल और खाने के साथ लॉन्च हुआ टूर पैकेज
मात्र ₹11,540 में वैष्णो देवी के दर्शन! ट्रेन, होटल और खाने के साथ लॉन्च हुआ टूर पैकेज
White-bellied Redstart: दक्षिण-पूर्व एशिया से किन्नौर पहुंचा मौसमी मेहमान, रकछम-छितकुल बना पसंदीदा प्रजनन स्थल
दक्षिण-पूर्व एशिया से किन्नौर पहुंचा मौसमी मेहमान, रकछम-छितकुल बना पसंदीदा प्रजनन स्थल
Nelson Mandela International Day: साउथ अफ्रीका घूमने जाने का है प्लान, जानें किस महीने में मिलेगा बेस्ट एक्सपीरियंस?
साउथ अफ्रीका घूमने जाने का है प्लान, जानें किस महीने में मिलेगा बेस्ट एक्सपीरियंस?
Madhya Pradesh Tour Package: क्या कम बजट में घूमना चाहते हैं मध्य प्रदेश? IRCTC लाया 9 दिनों का ये धांसू टूर पैकेज
क्या कम बजट में घूमना चाहते हैं मध्य प्रदेश? IRCTC लाया 9 दिनों का ये धांसू टूर पैकेज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget