एक्सप्लोरर

IRCTC Package: सिर्फ 1074 रुपये दीजिए और एक साथ कर लीजिए सातों ज्योतिर्लिंग के दर्शन, जानें पूरा प्लान

अगर आप गर्मियों की छुट्टियों में ज्योतिर्लिंगों का दर्शन करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार यात्रा पैकेज लाया है. ये यात्रा 11 रात और 12 दिन के लिए 22.5.24 से 2.6.24 तक के लिए है.

12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा करने का सपना बहुत लोगों का होता है. अगर आप गर्मियों की छुट्टियों में ज्योतिर्लिंगों का दर्शन करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार यात्रा पैकेज लाया है. इस पैकेज में भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से  ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से 7 ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. इस यात्रा में ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, द्वारका, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंगों शामिल है. ये यात्रा 11 रात और 12 दिन के लिए 22.5.24 से 2.6.24 तक के लिए है.

कहां-कहां ले जाया जाएगा

भारत गौरव ट्रेन के द्वारा इस यात्रा के दौरान पर्यटकों को ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, द्वारका, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंगों का दर्शन करवाया जाएगा. ट्रेन में क्लास के अनुसार कुल 767 बर्थ हैं, जिसमें सेकंड एसी में कुल 49 सीटें, थर्ड एसी में कुल 70 सीटें और स्लीपर में कुल 648 सीटें शामिल है. यात्री ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, ओराई और वीरांगना लक्ष्मीबाई ललितपुर से इस ट्रेन में सवारी कर सकते हैं. इस पैकेज में नाश्ता और शाकाहारी लंच और डिनर और एसी बिना एसी बसों के माध्यम से स्थानीय भ्रमण शामिल है.

कितना आएगा खर्च

स्लीपर क्लास में तीन व्यक्तियों के लिए पैकेज की कीमत प्रति व्यक्ति 22150 रुपये है और बच्चों (5-11 वर्ष) के लिए पैकेज कीमत प्रति व्यक्ति 20800 रुपये है. स्टैंडर्ड क्लास (थर्ड-एसी क्लास) में तीन व्यक्तियों के लिए पैकेज की कीमत प्रति व्यक्ति 36700 रुपये है और बच्चों (5-11 वर्ष) के लिए पैकेज कीमत प्रति व्यक्ति 35150 रुपये है. कंफर्ट क्लास (सकेंड एसी क्लास) में तीन व्यक्तियों के लिए पैकेज की कीमत प्रति व्यक्ति 48600 रुपये है और बच्चों (5-11 वर्ष) के लिए पैकेज कीमत प्रति व्यक्ति 46700 रुपये है. ईएमआई सुविधा 1074 रुपये प्रति माह से शुरू है. ईएमआई सुविधा सरकारी और गैर-सरकारी बैंकों से आईआरसीटीसी पोर्टल पर उपलब्ध है.

कैसे करें बुकिंग 

इस यात्रा पैकेज की बुकिंग 'पहले आओ पहले पाओ' आधार पर की जाएगी. इस यात्रा की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी कार्यालय में ऑनलाइन बुकिंग की जा रही है. बुकिंग आईआरसीटीसी वेबसाइट www.irctctourism.com से भी की जा सकती है.

ये भी पढ़ें : Summer Vacation: अरुणाचल प्रदेश जाने का बना रहे हैं प्लान? जाने से पहले जान लें बेस्ट जगहें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meghalaya Tourism: टूरिज्म से हर साल कितना कमाता है मेघालय, विवाद से कितना नुकसान?
टूरिज्म से हर साल कितना कमाता है मेघालय, विवाद से कितना नुकसान?
लड़ते रहें अमेरिका-ईरान, हम तो अपना ही देश घूम लेंगे
लड़ते रहें अमेरिका-ईरान, हम तो अपना ही देश घूम लेंगे
Sergio Gor Kashmir Visit: सर्जियो गोर ने कश्मीर की जिन पॉइंट्स की सैर की, वहां कैसे जा सकते हैं आप?
सर्जियो गोर ने कश्मीर की जिन पॉइंट्स की सैर की, वहां कैसे जा सकते हैं आप?
Monsoon Trip In India: मानसून में जन्नत बन जाते हैं भारत के ये पांच शहर, आज करें ट्रिप प्लान
मानसून में जन्नत बन जाते हैं भारत के ये पांच शहर, आज करें ट्रिप प्लान

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget