एक्सप्लोरर

January Festivals: सिर्फ लोहड़ी और मकर संक्रांति ही नहीं, जनवरी में मनाए जाते हैं ये 9 फेस्टिवल

देश में मनाए जाने वाले कई त्यौहार सदियों पुरानी विरासत और संस्कृति का प्रमाण हैं. हर महीने की तरह जनवरी की झोली में भी कई त्योहार समाएं हुए हैं. आइए जानते हैं उन्हीं त्योहारों के बारे में.

Festivals Of January: भारत कई संस्कृतियों, भाषाओं, धर्मों, इतिहास और परंपराओं से परिपूर्ण देश है. देश में मनाए जाने वाले कई त्यौहार सदियों पुरानी विरासत और संस्कृति का प्रमाण हैं. 12 महीनों में ऐसा कोई महीना नहीं, जब त्योहार न पड़ता है. छोटे-बड़े हर तरह के त्योहार भारत में धूमधाम से सेलिब्रेट किए जाते हैं. इस दौरान कई तैयारियां की जाती हैं. खुशियां मनाई जाती है. हर महीने की तरह जनवरी की झोली में भी कई त्योहार समाएं हुए हैं. आइए जानते हैं उन्हीं त्योहारों के बारे में.  

जनवरी में मनाए जाने वाले 9 त्योहारों की लिस्ट

1. बीकानेर ऊंट महोत्सव 

यह दो दिनों का फेस्टिवल राजस्थान में ऊंटों के महत्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है. राजस्थान के टूरिस्ट डिपार्टमेंट ने बीकानेर में इस ऊंट फेस्टिवल की शुरुआत की है, जहां इन राजसी जानवरों को रंग-बिरंगे कपड़ों और ध्वजों से सजाया जाता है. यह फेस्टिवल 11 से 12 जनवरी के दौरान बीकानेर में आयोजित किया जाएगा. 

2. लोहड़ी

लोहड़ी भारत के अलग-अलग हिस्सों में फसलों के मौसम को चिह्नित करने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है. यह त्योहार पूरे देश में पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है. लोहड़ी उत्तर भारत का एक प्रसिद्ध त्योहार है. खुली जगह पर परिवार और आस-पड़ोस के लोग आग का एक गोल घेरा बनाते हैं. इस आग में वे मूंगफली, रेवड़ी, लावा आदि डालते हैं और खाते हैं. लोहड़ी भारत में 13 जनवरी को मनाई जाएगी. 

3. मकर संक्रांति 

मकर संक्रांति लोहड़ी के एक दिन बाद यानी 14 जनवरी को मनाई जाएगी. मकर संक्रांति भारत में मनाए जाने वाले मुख्य त्योहारों में शुमार है. कहा जाता है कि अच्छे दिनों की शुरुआत मकर संक्रांति से ही होती है. इस दिन हिन्दू लोग अपने घरों में खिचड़ी बनाते हैं, जो शुभ माना जाती है.

4. केंदुली मेला- 14 जनवरी

पश्चिम बंगाल में कई छोटे और बड़े उत्सव मनाए जाते हैं. उन्हीं में से एक केंदुली मेला है. ये एक ऐसा त्योहार है, जो बाउलों से मिलने का अवसर प्रदान करता है. बाउल बंगाल के रहस्यवादी टकसालों का एक ग्रुप होता है, जो जगह-जगह गीत गाते और संगीत बजाते हुए यात्रा करते हैं. इस महोत्सव का नाम एक महान कवि केंदुली के नाम पर रखा गया है. बंगाली कैलेंडर के मुताबिक, ये पौष के आखिरी दिन से शुरू होता है.

5. पोंगल   

पोंगल तमिलनाडु में मनाए जाने वाले एक मुख्य फसल उत्सव है. पोंगल के दिन, चावल, दूध के खास पकवान बनाए जाते हैं और परोसे जाते हैं. सभी परिवार एक साथ भोजन करते हैं और उत्सव मनाते हैं. पोंगल को 15 जनवरी को सेलिब्रेट किया जाएगा.

6. बिहू- 15 जनवरी

बिहू असम राज्य में बहुत ही जोश और धूमधाम के साथ मनाया जाने वाला त्योहार है. ये त्योहार उत्साह, आनंद और कई सारी गतिविधियों से भरा है, जहां सभी जातियों और धर्मों के लोग एक साथ आते हैं और त्योहार को मिलकर मनाते हैं. 

7. जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल भारत के सभी साहित्य प्रेमियों के लिए सबसे अच्छा वार्षिक उत्सव है. ये त्यौहार अलग-अलग पृष्ठभूमि से संबंधित लोगों जैसे- नेताओं, लेखकों, व्यापारियों, वक्ताओं और मनोरंजनकर्ताओं को अपने विचार साझा करने के लिए एक प्लेटफॉर्म प्रदान करता है. इस फेस्टिवल को 19 जनवरी को आयोजित किया जाना है.

8. मोढेरा नृत्य महोत्सव -19 जनवरी

मोढेरा डांस फेस्टिवल गुजरात राज्य के मोढेरा मंदिर में सोलंकी साम्राज्य की महिमा का प्रदर्शन है. हर साल ये मंदिर एक डांस फेस्टिवल आयोजित करता है, जहां नर्तक, गायक और संगीतकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं. ये महोत्सव कला, नृत्य और संगीत के क्षेत्र की प्रतिभा को भी दर्शाता है और क्षेत्र की झलक भी दिखाता है. मोढेरा डांस फेस्टिवल 19 जनवरी को आयोजित किया जाना है.

9. गणतंत्र दिवस 

गणतंत्र दिवस हस साल 26 जनवरी को मनाया जाता है. वर्ष 1950 में इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था. इसी को चिह्नित करने के लिए हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है. ये एक राष्ट्रीय त्योहार है. 26 जनवरी को हर साल दिल्ली में झांकी के साथ एक परेड आयोजित की जाती है. 

ये भी पढ़ें: सर्दियों में जब पेट साफ करने में कुछ भी काम नहीं करता तो ट्राई करें ये परखा हुआ नुस्खा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Saudi Arabia Vs Israel: सऊदी अरब बनाम इजरायल, पर्यटन में कौन अव्वल और कौन पिछड़ा? आंकड़ों से समझें
सऊदी अरब बनाम इजरायल, पर्यटन में कौन अव्वल और कौन पिछड़ा? आंकड़ों से समझें
IRCTC International Tour Package: IRCTC का शानदार ऑफर! 1 पैकेज में घूमिए थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर, जानें खर्च
IRCTC का शानदार ऑफर! 1 पैकेज में घूमिए थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर, जानें खर्च
Travel Weather Advisory: क्या बारिश और आंधी बिगाड़ देगी आपका ट्रिप? सफर पर निकलने से पहले पढ़ें IMD का अलर्ट
क्या बारिश और आंधी बिगाड़ देगी आपका ट्रिप? सफर पर निकलने से पहले पढ़ें IMD का अलर्ट

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget