एक्सप्लोरर

अमरनाथ यात्रा कितने दिन में होती है पूरी, ऐसे करें तैयारी, जिससे न हो कोई परेशानी

अमरनाथ यात्रा का पंजीकरण इस साल सोमवार 15 अप्रैल से शुरू हो गया है. इस साल अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी और 19 अगस्त को समाप्त होगी. अगर आप भी जाने का मन बना रहे हैं तो पंजीकरण करवा सकते हैं.

जीवन में बहुत से लोग एक बार अमरनाथ यात्रा में जरूर जाना चाहते हैं. अगर आप भी इस बार अमरनाथ यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. जो भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन करना चाहते हैं, वे आज 15 अप्रैल से अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं. अमरनाथ यात्रा का पंजीकरण इस साल सोमवार 15 अप्रैल से शुरू हो गया है. इस साल अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी. हिन्दू कैलेंडर के अनुसार श्रावण माह की श्रावण मेले में 'बाबा बर्फानी ' के दर्शन करने के लिए लोग अमरनाथ यात्रा पर पहुंचते हैं.

पंजीकरण का शुल्क 

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने सूचित किया है कि अमरनाथ मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा 29 जून से शुरू होगा और 19 अगस्त को समाप्त होगा. अमरनाथ यात्रा 2024 के पंजीकरण शुल्क को प्रति व्यक्ति 150 रुपये रखा गया है. अमरनाथ यात्रा 2024 के पंजीकरण शुल्क को वेबसाइट पर उल्लिखित बैंक शाखाओं के माध्यम से भुगतान किया जा सकता है. 

कौन-कौन नहीं करवा सकता पंजीकरण 

अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण करने से पहले श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और यात्रा से संबंधित नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ें. 13 वर्ष से कम आयु या 70 वर्ष से अधिक आयु वाले किसी भी व्यक्ति को अमरनाथ यात्रा में नहीं जाना चाहिए. इसके अलावा 6 सप्ताह से अधिक गर्भवती महिलाओं को भी अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकृत नहीं करना है.

कैसे करें तैयारी

  • आपके पास पर्याप्त कपड़े होने के साथ-साथ, आपको एक छोटा सा छाता भी रखना चाहिए, जिसे एक इलास्टिक बैंड के साथ आपके सिर पर बांधा जा सकें.
  • मौसम अचानक बदल सकता है, इसलिए आपके साथ एक जैकेट, रेनकोट, वॉटरप्रूफ ट्रेकिंग कोट, टॉर्च, मंकी कैप, दस्ताने, जैकेट, ऊनी मोजे, वॉटरप्रूफ पजामा रखें.
  • साड़ी में पैदल चलना मुश्किल होता है, इसलिए महिलाओं को सलवार कमीज या पैंट शर्ट या ट्रेक सूट पहनकर यात्रा करने की सलाह दी जाती है.
  • यात्रियों को अपने साथ बिस्किट, टॉफी या कैंडी खाने का सामान रखने की सलाह दी जाती है, ताकि जरूरत के समय खाया जा सकें.
  • अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा प्रतिबद्ध सभी नियमों का पूरा पालन करें.
  • अपने साथ जरूरी दवाइयां जैसे डिस्पिरिन और पेन किलर्स जैसी आवश्यक दवाएं अपने साथ रखनी चाहिए.
  • टाइट कपड़े न पहने ढीले और आरामदायक कपड़े पहन कर ही यात्रा करें.

अमरनाथ यात्रा के दौरान क्या ना करें

  • यात्रा के कई स्थानों पर चेतावनियां लिखी होती हैं. इन स्थानों पर बिल्कुल भी न रुकें.
  • स्लिपर या चप्पल पहनकर न यात्रा करें, क्योंकि यात्रा मार्ग बारिश के कारण कठिन और स्लिपरी हो सकता है. ट्रेकिंग जूते पहनकर ही यात्रा करें.
  • किसी भी प्रकार की शॉर्टकट का उपयोग न करें, यह खतरनाक हो सकता है.
  • यात्रा के दौरान पर्यावरण को हानि पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि से बचें.

ये भी पढ़ें : इस झील का पानी है क्रिस्टल की तरह साफ, पूरा गांव नहीं करता प्लास्टिक का यूज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
Mata Vaishno Devi Tour Package: मात्र ₹11,540 में वैष्णो देवी के दर्शन! ट्रेन, होटल और खाने के साथ लॉन्च हुआ टूर पैकेज
मात्र ₹11,540 में वैष्णो देवी के दर्शन! ट्रेन, होटल और खाने के साथ लॉन्च हुआ टूर पैकेज
White-bellied Redstart: दक्षिण-पूर्व एशिया से किन्नौर पहुंचा मौसमी मेहमान, रकछम-छितकुल बना पसंदीदा प्रजनन स्थल
दक्षिण-पूर्व एशिया से किन्नौर पहुंचा मौसमी मेहमान, रकछम-छितकुल बना पसंदीदा प्रजनन स्थल
Nelson Mandela International Day: साउथ अफ्रीका घूमने जाने का है प्लान, जानें किस महीने में मिलेगा बेस्ट एक्सपीरियंस?
साउथ अफ्रीका घूमने जाने का है प्लान, जानें किस महीने में मिलेगा बेस्ट एक्सपीरियंस?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget