एक्सप्लोरर

तंबाकू ही जरूरी नहीं है, देर तक बैठे रहने से भी हो सकता है कैंसर

लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहने से कुछ प्रकार के कैंसर होने का खतरा काफी बढ़ जाता है. आइए जानते हैं यहां ...

अक्सर हम सुनते हैं कि तंबाकू के सेवन से कैंसर का खतरा बढ़ता है, लेकिन आधुनिक लाइफस्टाइल में एक और आदत है जिसे हम अनदेखा कर रहे हैं, वह है लंबे समय तक बैठे रहना. आज के डिजिटल युग में, जहां अधिकांश काम कंप्यूटर और डेस्कटॉप पर बैठकर किए जाते हैं, वहां घंटों बैठे रहना आम बात हो गई है. चाहे वह ऑफिस में काम करना हो, टीवी देखना हो या फिर सोशल मीडिया पर समय बिताना हो, लंबे समय तक बैठना हमारी लाइफस्टाइल का एक खास हिस्सा बन गया है. 

विशेषज्ञों का कहना है कि लंबे समय तक बैठे रहने से शरीर में विभिन्न प्रकार के कैंसर के विकास का खतरा बढ़ सकता है. यह आदत खून के प्रवाह को प्रभावित करती है,मेटाबॉलिज्म की दर को धीमा कर देती है, और शरीर में इन्सुलिन के स्तर को बढ़ा देती है, जो सभी कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं. इसके अलावा, लंबे समय तक बैठे रहने से मोटापा और हृदय रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है, जो कैंसर के विकास के लिए अनुकूल परिस्थितियां बना देता है. 

जानें लगातार बैठे रहना जोखिम से कम नहीं 
विभिन्न शोधों से यह बात सामने आई है कि लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहने से कुछ प्रकार के कैंसर होने का खतरा काफी बढ़ जाता है.8 घंटे से अधिक समय तक बिना टहले-फिरे बैठने वाले लोगों में फेफड़ों, गर्भाशय और पेट संबंधी कैंसर होने की संभावना उन लोगों की अपेक्षा काफी ज्यादा होती है, जो सक्रिय रहते हैं और नियमित रूप से टहला करते रहते हैं. इसका कारण यह है कि लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठे रहने से शरीर के विभिन्न अंगों में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं हो पाता और कोशिकाएं सही से ऑक्सीजन व पोषक तत्व नहीं प्राप्त कर पातीं. यही वजह है कि हमें नियमित रूप से टहलना और व्यायाम करना चाहिए. 

जानें बचाव के लिए क्या करें  
जब हम लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहते हैं, तो हमारे शरीर की मांसपेशियों और हड्डियों पर दबाव बना रहता है. साथ ही खून का संचार भी कम हो जाता है. इससे कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं जिनमें कैंसर भी शामिल है. हमें बैठे-बैठे कुछ देर बाद उठकर टहलना चाहिए और शरीर को थोड़ा आराम देना चाहिए. यही नहीं, नियमित रूप से कुछ व्यायाम या योगा भी करें. इससे भयानक बीमारियों से बचा जा सकता है. 

ये भी पढ़ें 
 IRCTC लाया दमदार टूर पैकेज, बेहद सस्ते में होगें तिरुपति बालाजी के दर्शन

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hepatitis B Treatment: क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों आता है? शादी की इस रस्म के पीछे छिपी है दिलचस्प कहानी
शादी में दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों बैठता है? जानिए वो सच जिसे किसी ने नहीं बताया होगा!
Does Paan Cause Cancer: क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget