एक्सप्लोरर

Covid: बच्चे वापस लौट रहे है स्कूल तो रखें इन खास चीजों का ख्याल, कोरोना संक्रमण से मिलेगी सुरक्षा

कई राज्यों में स्कूल वापस खुलने शुरू हो गए हैं तो बच्चों के लिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत भी है. बच्चों का इम्यून सिस्टम उतना स्ट्रॉन्ग नहीं होता जिससे वे जल्दी वायरस का शिकार बन सकते हैं.

Tips to keep kids healthy during Corona Pandemic: कोरोना के संक्रमण में कमी आने के बाद देश में बहुत से स्कूल खुलने लगे हैं. कोरोना महामारी के शुरू होने के बाद से लगातार स्कूलों को बंद रखा जा रहा था और बच्चे ऑनलाइन क्लास की मदद से पढ़ाई कर रहे हैं. लेकिन, अब कई राज्यों में स्कूलों को खोला जा रहा है तो पैरेंट्स के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं कि बच्चों को स्कूल में कोरोना संक्रमण से कैसे बचाया जाए. उन्हें महामारी में सुरक्षित रहने की ट्रेनिंग कैसे दी जाए?

Johns Hopkins Medicine की रिसर्च के मुताबिक ज्यादातर बच्चे साल में 7-8 बार सर्दी-जुकाम के शिकार होते हैं जबकि बड़े सिर्फ 2-3 बार ही सर्दी-जुकाम से ग्रसित होते हैं. बच्चों का इम्यून सिस्टम (Immune System) उतना स्ट्रॉन्ग नहीं होता जिस कारण वह जल्दी वायरस या अन्य बीमारियों के शिकार बन सकते हैं. ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स बताने वाले हैं जिससे आप अपने बच्चों को स्कूल में कोरोना संक्रमण से बचा सकते हैं. आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में-

बच्चों को अच्छी आदतों के बारे में बताए
कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए बच्चों को अच्छी आदतों के बारे में बताना बेहद जरूरी है. उन्हें कोविड-19 (Covid-19) संक्रमण से बचाने के लिए हाथों को अच्छी तरह से धोना की जरूरत को समझाना जरूरी है. उन्हें यह समझाए कि हाथों को 20 सेकेंड तक अच्छी तरह से धोए और उसके बाद ही कुछ खाए पिएं. उन्हें अपनी हाथों में खांसने छींकने के बजाए किसी टिश्यू की मदद लेनी चाहिए. वैसे तो हम बच्चों को हर चीज शेयर करना सीखाते हैं लेकिन, कोरोना महामारी में हमें उन्हें शेयर नहीं करना सिखाना होगा जिससे संक्रमण ना फैल सके.

बच्चों का रेगुलर चेकअप करें
बच्चों का स्कूल खुल रहा है तो माता-पिता को ज्यादा सजग रहने की जरूरत है. आप हमेशा अपने बच्चों के स्वास्थ्य को हमेशा प्रथमिकता पर रखें और डॉक्टर से रेगुलर चेकअप कराते रहें. इस बात का भी खास ख्याल रखें कि बच्चे को कई अन्य बीमारियों से लड़ने की वैक्सीन जरूर लगवाए. यह उनके इम्यून सिस्टम को मजबूत करेगा. अक्टूबर के महीने तक बच्चे को Influenza Virus की वैक्सीन जरूर लगवाएं. बच्चे की जरा भी तबियत खराब होने पर उसके डॉक्टर से संपर्क करें.    

प्रोबायोटिक और हेल्दी खाना खिलाएं
बच्चों के काफी समय के बाद स्कूल लौटने पर उसे कई नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. इसलिए उसे ऐसे प्रोबायोटिक युक्त भोजन दें जो उसकी इम्यूनिटी को मजबूत करें. आपको बता दें कि प्रोबायोटिक युक्त भोजन हमारे शरीर में गुड बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाकर हमारे पाचन क्रिया को मजबूत करता है. बच्चों के लिए vitamin D3 युक्त प्रोबायोटिक बहुत अच्छा माना जाता है. बच्चों को ज्यादा से ज्यादा हेल्दी खाना खिलाएं जिससे उसका इम्यून सिस्टम स्ट्रांग बन सके और वह बीमारियों से लड़ सके. 

ये भी पढ़ें-

Olive Oil Benefits: रोजाना करें ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल, मिलेंगे यह जबरदस्त फायदे

Blood Sugar Control: गर्भावस्था में Gestational Diabetes को कैसे कंट्रोल करें? डाइट में शामिल करें ये चीजें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गरबा के लिए ट्राय करें ये ड्रेस कॉम्बिनेशन, सबसे अलग दिखेगा आपका लुक
गरबा के लिए ट्राय करें ये ड्रेस कॉम्बिनेशन, सबसे अलग दिखेगा आपका लुक
Dry Clothes Indoors: कपड़े सुखाने के लिए जगह नहीं है? इन हैक्स से फ्लैट में ही हो जाएगा काम
कपड़े सुखाने के लिए जगह नहीं है? इन हैक्स से फ्लैट में ही हो जाएगा काम
Cooking Tips: क्या कढ़ाई में चिपक जाती है सब्जी? नोट करें 5 आसान हैक्स
क्या कढ़ाई में चिपक जाती है सब्जी? नोट करें 5 आसान हैक्स
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक दूसरे से बात नहीं कर पाएंगे आशुतोष रांका और सौरव दास, तिहाड़ जेल में अलग-अलग रहेंगे
एक दूसरे से बात नहीं कर पाएंगे आशुतोष रांका और सौरव दास, तिहाड़ जेल में अलग-अलग रहेंगे
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget