एक्सप्लोरर

Blood Sugar Control: गर्भावस्था में Gestational Diabetes को कैसे कंट्रोल करें? डाइट में शामिल करें ये चीजें

Diabetes Control: जिन महिलाओं का वजन ज्यादा होता है उन्हें गर्भावस्‍था में डायबिटीज का खतरा रहता है. हालांकि प्रेग्‍नेंसी में बढ़ने वाले ब्लड शुगर को आप अपनी डायट से काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं.

Diabetes In Pregnancy: गर्भावस्था के दौरान डायबिटीज (Diabetes) होने पर महिलाएं अक्सर बहुत परेशान हो जाती हैं. प्रेग्नेंसी में बढ़ने वाले ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना बहुत जरूरी है. दरअसल, गर्भावस्था (Pregnancy) में महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं. ऐसे में कई महिलाओं का ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) भी काफी बढ़ जाता है. इसे जेस्टेशनल डायबिटीज (Gestational Diabetes) कहते हैं, जो प्रेग्नेंसी के बाद खत्म हो जाती है. हालांकि इससे गर्भ में पल रहे बच्चे को कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं. शिशु के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है. कई बार मधुमेह की वजह से प्रीमेच्योर बेबी और गर्भपात होने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में आपको अपनी डाइट का बहुत ख्याल रखने की जरूरत है.

बादाम- गर्भावस्था के दौरान डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए आप डाइट में बादाम जरूर शामिल करें. भीगे हुए बादाम खाने से शिशु का विकास अच्छी तरह से होता है. आपको जब भी भूख लगे और कुछ स्नैक्स खाने का मन करे तो आप 10 बादाम खा लें. इससे आपकी क्रेविंग भी शांत हो जाएगी और ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहेगा.

​सलाद- सलाद खाने से ग्‍लूकोज लेवल को कम करने में मदद मिलती है. आपको शुगर को कंट्रोल करने के लिए खाने में सलाद ज्यादा शामिल करना चाहिए. इससे ग्‍लाइसेमिक इंडेक्‍स धीमा रहता है और डायबिटीज कंट्रोल रहती है. आप अलग-अलग तरह के सलाद ट्राई कर सकती हैं. 

​अंडा- अंडा खाने से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है. अंडा में प्रोटीन, कैल्शियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है. इससे आपके स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं. ब्लड शुगर बढ़ने पर आपको रोज डाइट में अंडा जरूर शामिल करना चाहिए. आप स्‍नैक्स के तौर पर अंडा खा सकते हैं. इससे बच्चे के मस्तिष्‍क के विकास में मदद मिलेगी और डायबिटीज भी कंट्रोल रहेगी.

​दही- गर्भवती महिलाओं को अपनी डाइट में दही भी शामिल करना चाहिए. दही से काफी हद तक मधुमेह को कंट्रोल किया जा सकता है. दही में प्रो-बायोटिक होते हैं जो आंतों को स्‍वस्‍थ रखने में मदद करते हैं. दही खाने से पाचन में सुधार आता है और इम्‍यूनिटी भी मजबूत होती है.

​चिया सीड्स- प्रेग्नेंसी में भरपूर फाइबर लेने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है. साथ ही पाचन भी अच्छा रहता है. आप इसके लिए खाने में डॉक्टर की सलाह पर चिया सीड्स भी शामिल कर सकते हैं. चिया के बीज खाने से मधुमेह को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है, जिससे जल्दी भूख नहीं लगती है. चिया सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड और कैल्शियम का अच्‍छा स्रोत हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: ब्लड शुगर नहीं हो रहा कंट्रोल, तो इन 4 चीजों को डाइट में शामिल करें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Store Vinegar: सिरका जल्दी क्यों हो जाता है बेस्वाद? 1 चूक से खराब होगी बोतल
सिरका जल्दी क्यों हो जाता है बेस्वाद? 1 चूक से खराब होगी बोतल
How To Clean Granite Countertops: किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
How To Soften Towels: कड़क तौलिया फिर बनेगा सुपर सॉफ्ट! नोट करें जादुई नुस्खा
कड़क तौलिया फिर बनेगा सुपर सॉफ्ट! नोट करें जादुई नुस्खा
Pickle Storage Tips: सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget