एक्सप्लोरर

जानिए, डॉक्टरों के लिए कोरोना वायरस संक्रमित बच्चों का इलाज क्यों बना रहा चुनौती

पीपीई सूट पहने स्वास्थयकर्मियों को देखकर बच्चे डर जाते हैं. बच्चे आइसोलेशन की जरूरत को नहीं समझ सकते हैं और इसलिए, चिड़चिड़े हो जाते हैं

कोविड अस्पतालों में भर्ती कोरोनावायरस से संक्रमित बच्चों का इलाज करना डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के लिए एक चुनौती बन गया है. उनमें से अधिकांश घबराहट, तनाव और डर की शिकायत करते हैं. पीपीई सूट पहने स्वास्थयकर्मियों को देखकर वे 'भूत' चिल्लाते हैं. बच्चे आइसोलेशन की जरूरत को नहीं समझ सकते हैं और इसलिए, चिड़चिड़े हो जाते हैं और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ सहयोग नहीं करते हैं.

केजीएमयू के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा, "कई मामलों में, अगर बच्चे परेशान करते हैं तो अब हम माता-पिता में से एक को बच्चे के साथ रहने की अनुमति दे रहे हैं. माता-पिता के लिए पीपीई किट पहनने सहित सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना आवश्यक है. हालांकि, कुछ बच्चे हमें पीपीई किट में घूमते देखकर डर जाते हैं."

प्रयागराज के एक चिकित्सक के अनुसार, कोविड अस्पतालों में भर्ती ज्यादातर बच्चे बेचैनी, अकेलेपन, भय का अनुभव करते हैं. उन्होंने कहा कि वे हम सबको 'भूत' समझकर चिल्लाने लगते हैं. कोरोना पॉजिटिव एक चार साल के बच्चे का उदाहरण देते हुए, डॉक्टर ने कहा कि बच्चे को अस्पताल में भर्ती होने के कुछ ही घंटों में बुखार हो गया.

उन्होंने कहा, "हमने महसूस किया कि वह उस माहौल में बहुत घबराया था जहां हर कोई पीपीई सूट में घूम रहा था. हमने नर्स से उसके माता-पिता और भाई-बहनों को वीडियो कॉल करने के लिए कहा. एक दिन बाद बच्चे का बुखार कम हो गया था और अधिक सहज लग रहा था. हमने उसे वायरस के कारण आइसोलेटेड रहने की आवश्यकता बताई और उसने धीरे-धीरे स्थिति को स्वीकार कर लिया."

एक अन्य मामले में एक तीन साल के कोरोना संक्रमित बच्चे के साथ डॉक्टरों को उसकी मां को साथ रहने की अनुमति देनी पड़ी क्योंकि बच्चा असहज था. लखनऊ में कम से कम दो मामलों में बहुत ज्यादा डरे, घबराए बच्चों के लिए डॉक्टरों को उन्हें पेशेवर परामर्श प्रदान करना पड़ा. बाल परामर्शदाताओं को बुलाया गया और उन्होंने बच्चों के साथ घंटों तक बातचीत की, उन्हें आइसोलेशन की आवश्यकता के बारे में समझाने की कोशिश की. बच्चों को सहज होने में लगभग दो से तीन दिन लग गए. राज्य के कुछ अस्पताल अब बच्चों को मन बहलाने के लिए खिलौने, गेम और यहां तक कि कलर बुक दे रहे हैं. कुछ एनजीओ ने भी खिलौने भेजे हैं.

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 490401 हो गई है. वहीं, इस संक्रमण की चपेट में आने से अब तक 15,301 लोग अपनी जान गवां चुके हैं. जबकि 285636 लोग ठीक हो गए हैं.

ये भी पढ़ें:

पैर पर पैर चढ़ाकर बैठना हो सकता है खतरनाक, ऐसे पहुंचता है आपके स्वास्थ्य को नुकसान

'उत्तानपादासन' आपको मोटापा और पेट संबंधी कई समस्याओं से दिलाता है निजात

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Balcony Railing Rust: अगर बारिश में जंग खा गई है बालकनी की रेलिंग तो ऐसे करें सफाई, दूर होगी पूरी गंदगी
अगर बारिश में जंग खा गई है बालकनी की रेलिंग तो ऐसे करें सफाई, दूर होगी पूरी गंदगी
Sonam Wangchuk : 26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
Japanese Encephalitis: डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
Saudi Arabia Vs Israel: सऊदी अरब बनाम इजरायल, पर्यटन में कौन अव्वल और कौन पिछड़ा? आंकड़ों से समझें
सऊदी अरब बनाम इजरायल, पर्यटन में कौन अव्वल और कौन पिछड़ा? आंकड़ों से समझें

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget