एक्सप्लोरर

बदलते मौसम में ज्यादा काढ़ा पीने से हो सकती है पेट में गर्मी, इन चीजों से पेट को मिलेगी ठंडक

गर्मियों में पेट की समस्या होने लगती है. ऐसे में कोरोना की वजह से लोग गर्म चीजों का सेवन कर रहे हैं. जिससे ज्यादातर लोगों को पेट में गर्मी हो रही है. आप इन उपायों से अपने पेट को फिट रख सकते हैं.

ओमिक्रोन कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लोगों ने जमकर काढ़ा पीया है. कुछ लोगों ने पूरी सर्दी रोजाना काढ़े का सेवन किया है. ऐसे में अब बदलते मौसम में ज्यादा काढ़ा पीना आपके पेट को नुकसान पहुंचा सकता है. गर्मियों की शुरुआत होते ही पेट से जुड़ी समस्याएं भी शुरु हो जाती हैं. इस मौसम में काढ़ा जैसी गर्म चीजें खाने से आपको पेट में जलन, गैस, अपच, पित्त बढ़ना या पेट में इंफेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इस मौसम में आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे पेट की गर्मी शांत और पेट को ठंडक मिले. आप इन लक्षणों से पहचान सकते हैं कि कहीं आपके पेट में गर्मी तो नहीं बढ़ गई और इससे बचने के लिए क्या खाएं. 

पेट में गर्मी के लक्षण 

  • मुंह में खट्टा पानी आना
  • खाना खाने के बाद खट्टी डकारें आना
  • उल्टी और घबराहट महसूस होना
  • गले में जलन और पेट फूलना
  • सांस लेने में दिक्कत 
  • छाती में जलन महसूस होना
  • सिर में दर्द, पेट में गैस और कब्ज होना

पेट में गर्मी होने की वजह

पेट में गर्मी होने की कई वजह हो सकती हैं. जिसमें ज्यादा मिर्च-मसाले वाला खाना, मांसहारी खाना, ज्यादा दवा खाना, धूम्रपान करना, ज्यादा चाय-कॉफी पीना, लंबे समय तक बैठे रहना, सही समय पर खाना न खाना इसकी मुख्य वजह हैं. 

पेट की गर्मी कैसे शांत करें? 

आपको अपने खान-पान का बहुत ख्याल रखने की जरूरत होती है. कोशिश करें इस मौसम में हल्का और सादा खाना खाएं. सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पिएं. दोपहर को खाने में लस्सी या दही खाएं. सही समय पर नाश्ता करें, ज्यादा न खाएं और खाली पेट भी न रहें. पूरे दिन खूब पानी पीते रहें. 

इन चीजों से रखें पेट को ठंडा 

1- केला- अगर पेट में गर्मी हो रही है तो केला खाएं. केले में पोटैशियम ज्यादा होता है जिससे एसिड कंट्रोल रहता है. केले में पाए जाने वाल पीएच तत्व पेट से एसिड को कम करता है. इससे पेट में एक चिकनी लेयर बनती है और गर्मी से राहत मिलती है. केले में फाइबर भी काफी होता है जिससे पाचन सही रहता है. 

2- पुदीना- पुदीने के पत्ते खाने से पेट का एसिड भी कम होता है. 1 गिलास पानी में पुदीने की कुछ पत्तियां डालकर उबाल लें. अब इसे ठंडा होने पर पीएं. 

3- सौंफ- पेट की गर्मी को शांत करने के लिए खाने बाद सौंफ और मिश्री खाएं. इससे पेट में होने वाली जलन शांत हो जाएगी. सौंफ खाने से एसिडिटी की समस्या भी दूर हो जाती है. सौंफ को पानी में उबालकर भी आप पी सकते हैं. 

4- ठंडा दूध- पेट की गर्मी के लिए नाश्ते में रोजाना 1 कप ठंडा दूध पिएं. दूध में कैल्शियम होता है जो आपके पेट की गर्मी को अब्जॉर्ब कर लेता है और ठंडक पहुंचाता है. 

5- तुलसी के पत्ते- खाली पेट तुलसी के पत्ते खाने से पेट में पानी की मात्रा बढ़ेगी. इससे पेट का एसिड भी कम होता है. तुलसी के पत्तों से मसालेदार खाना आसानी से पच जाता है. रोज सुबह 5-6 तुलसी के पत्ते खाने चाहिए.

ये भी पढ़ें: ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी पूरी करने के लिए खाएं ये 5 चीजें, हार्ट और स्किन के लिए हैं फायदेंद

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोरिंगा से बनाएं टेस्टी बर्गर, स्वाद और सेहत का मिलेगा खजाना
मोरिंगा से बनाएं टेस्टी बर्गर, स्वाद और सेहत का मिलेगा खजाना
Iodine Deficiency: टेबल सॉल्ट, सेंधा या पिंक सॉल्ट, आयोडीन के लिए कौन सा नमक चुनें?
टेबल सॉल्ट, सेंधा या पिंक सॉल्ट, आयोडीन के लिए कौन सा नमक चुनें?
घर में बनेंगे बाजार की तरह फूले हुए भटूरे, इस तरह से गूंथें आटा
घर में बनेंगे बाजार की तरह फूले हुए भटूरे, इस तरह से गूंथें आटा
क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget