एक्सप्लोरर

शरीर में दिखने लगे ये लक्षण तो डाइट में तुरंत करें बदलाव

अगर आपको नींद नहीं आती, पेट खराब रहता है, हर वक्त थकान और कमजोरी महसूस होती है तो आपको डाइट में सबसे पहले बदलाव करना चाहिए. ये संकेत आपके आहार में गड़बड़ी के हैं.

खान-पान का सबसे ज्यादा असर आपकी सेहत पर पड़ता है. ऐसे में आपको डाइट का ध्यान रखना बहुत ज्यादा जरूरी है. भोजन न केवल पेट भरने के लिए अहम माना जाता है बल्कि भोजन से शरीर को ऊर्जा भी मिलती है. आपको बता दें भोजन के कारण शरीर सही से चलता है क्योंकि खाना शरीर की कार्यप्रणाली को सही रूप से चलाने में मदद करता है. आजकल सभी पोषक तत्त्व को अनदेखा करके सिर्फ पसंद के हिसाब से अपना भोजन करते है. इतना ही नहीं, बाहर के चीजें खाने में ज्यादा रूचि रखते हैं, जो स्वादिष्ट जरूर होती हैं लेकिन उनमें इस्तेमाल किया गया बहुत दिन पुराना तेल, बासी सब्जी, मसाला आदि से न केवल बीमारी बल्कि कई तरह के परेशानियां भी झेलनी पड़ती है.

ऐसे खान-पान से शरीर पर तुरंत असर दिखने लगता है जो यह संकेत करता है कि आपको डाइट में जल्दी बदलाव कर लेने चाहिए. अगर आप इन संकेतों को अनदेखा कर देते हैं तो कई बार छोटी सी परेशानी बड़ी बीमारी में बदल जाती है. अगर आपको भी अपने शरीर में इनमें से कोई भी लक्षण दिखे तो जरूरी है कि आप डाइट पर ध्यान दें और आहार में बदलाव करें. जानते हैं कौन से लक्षणों पर आपको ध्यान देना है?

1- रात में देर तक नींद न आना- आपने भी कई बार महसूस किया होगा कि आपको रात में जल्दी नींद नहीं आती है. कई बार तो ऐसा होता है कि आंखें बंद करने के बावजूद नींद नहीं आती है. अक्सर जब रात में किसी काम या पढाई के कारण जागना होता है तो कॉफी या चाय पीने की सलाह दी जाती है. इन दोनों चीजों में कैफीन होता है जो जगे रहने में शरीर की मदद करता है लेकिन जब रात में नींद नहीं आती है तो लोग अक्सर यह सोचते है कि शायद दोपहर में सोने के कारण ऐसा हो रहा है जो कि सच भी है लेकिन कई बार आपकी डाइट में ऐसे चीजें शामिल होती हैं जिसमें कैफीन मौजूद होता है और यही नींद नहीं आने का कारण होता है. आपको रात में एनर्जी ड्रिंक्स, चॉकलेट्स, कॉफी, चाय आदि का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए. इससे आपकी नींद उड़ सकती है.

2- स्किन में रूखापन- स्किन में ड्राईनेस की वजह डिहाइड्रेशन है जो पानी कम पीने की वजह से होती है. आपको बता दें कि जितना भोजन जरूरी है उतना ही जरूरी होता है पानी पीना. अक्सर लोग भोजन तो कर लेते है लेकिन पानी पीना भूल जाते है जिसकी वजह से कई तरह की परेशानियां होने लगती है. पर्याप्त पानी न पीने से वजह से डिहाइड्रेशन होता है जिससे स्किन में रूखापन, सिरदर्द होना, स्किन की रंगत बदलना, स्किन फटना जैसे परेशानियां होती हैं. ऐसे में ख्याल रखें कि दिन में 12 ग्लास पानी पीना है.

3- अपच की परेशानी होना- कुछ लोगों को दस्त, कब्ज आदि की परेशानी हमेशा रहती है. जिसका कारण होता है उनका खान पान. जब भी आपको लंबे समय तक अपच की परेशानी महसूस हो तो आपको सबसे पहले डाइट बदलने की जरूरत है. इस परेशानी को दूर करने के लिए आपको इस बात का खास ध्यान रखना पड़ेगा कि आपकी डाइट में फाइबर का मात्रा जरूर हो. ऐसे में सेब, खीरा, संतरा, गाजर आदि का सेवन बहुत ज्यादा जरूरी है.

4- हमेशा थका हुआ महसूस होना- ऐसा अक्सर होता है की आपको थका हुआ महसूस होता है और इसका सबसे बड़ा कारण है आपका खान पान. दरअसल जो लोग ज्यादातर फास्ट फूड, प्रोसेस्ड फूड, जंक फूड खाते हैं उनका ब्लड शुगर लेवल एकदम से बढ़ जाता है और जब बाद में ब्लड शुगर लेवल गिरता है तो एकदम से थकान का एहसास होता है. ऐसे में इस तरह के फूड्स से बचना चाहिए ताकि आप स्वस्थ रहें. इतना ही नहीं बल्कि कई बार आप जिस चीज का सेवन करते है उनमें पर्याप्त पोषक तत्त्व नहीं होते है. ऐसे में थकान महसूस होने लगती है. आपको डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजें शामिल करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: लूजमोशन में अपनाएं ये घरेलू उपाय, जानिए

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Frequent Urination: सफर के दौरान बार-बार नहीं जाना पड़ेगा टॉयलेट! निकलने से पहले बस कर लें ये 5 आसान काम
सफर के दौरान बार-बार नहीं जाना पड़ेगा टॉयलेट! निकलने से पहले बस कर लें ये 5 आसान काम
Rashifal 11 July 2026: शनि देव की कृपा से सिंह सहित 5 राशियों के हाथ लगेगा बड़ा मौका, करियर में वृद्धि के योग, मेष से मीन तक राशिफल देखें
शनि देव की कृपा से सिंह सहित 5 राशियों के हाथ लगेगा बड़ा मौका, करियर में वृद्धि के योग, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Rajesh Sharma Health: कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
Cancer Risk: लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget