एक्सप्लोरर

शिवलिंग पर चढ़ा प्रसाद क्यों नहीं करना चाहिए ग्रहण? जानें कारण

Shivling Prasad: भगवान शिव जी का प्रतीक शिवलिंग पर चढ़ा हुआ प्रसाद ग्रहण करना निषेध माना जाता है. लेकिन, क्या आपको इसके पीछे की वजह पता है? शिव पुराण में इस प्रश्न का उत्तर मिलता है.

Shivling Prasad: भगवान भोलेनाथ को प्रिय मास सावन शुरू होने वाला है. हिंदू धर्म में भगवान शिव के पूजन का विशेष महत्व है. वैसे तो विश्व के नाथ जल और बेलपत्र से ही प्रसन्न हो जाते हैं. हालांकि, भक्त सामर्थ्य के मुताबिक कई चीजें शिवलिंग पर चढ़ाते हैं.

शिवलिंग पर जल, दूध, बेल पत्र, फल समेत अन्य पूजन सामग्री चढ़ाने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है. अकसर अपने बड़ों को आपने कहते सुना होगा कि शिवलिंग पर चढ़ाए गए प्रसाद को ग्रहण नहीं करना चाहिए. लेकिन, क्या आपको इसके पीछे की वजह पता है? शिव पुराण में इस प्रश्न का उत्तर मिलता है.

शिवलिंग पर चढ़ाया प्रसाद क्यों नहीं खाना चाहिए?

शिव पुराण में उल्लेखित मंत्र "लिंगस्योपरि दत्तं यत्, नैवेद्यं भूतभावनम्. तद् भुक्त्वा चण्डिकेशस्य, गणस्य च भवेत् पदम्" बताता है कि शिवलिंग पर चढ़ाया गया प्रसाद भूत-प्रेत के स्वामी चण्डेश्वर को अर्पित होता है और उसे ग्रहण करने से व्यक्ति चण्डेश्वर के पद (स्थान) को प्राप्त होता है, जिसका अर्थ है कि वह भूत-प्रेत के प्रभाव में आ सकता है या उसका नकारात्मक असर देखने को मिल सकता है.

शिव पुराण में वर्णित पौराणिक कथा के मुताबिक, भगवान शिव के मुख से चण्डेश्वर नामक गण प्रकट हुए थे. चण्डेश्वर को भूत-प्रेतों और गणों का प्रधान माना जाता है.

इस कारण शिवलिंग पर चढ़ाया गया प्रसाद चण्डेश्वर का हिस्सा माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि शिवलिंग पर अर्पित भोग चण्डेश्वर को समर्पित हो जाता है और इसे ग्रहण करना भूत-प्रेतों का भोजन खाने के समान है.

इसलिए, शिवलिंग पर चढ़ा प्रसाद खाने की मनाही है. ऐसा करने से व्यक्ति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और उसे दोष लग सकता है.

विशेष परिस्थितियों में प्रसाद ग्रहण करने की अनुमति

हालांकि, कुछ विशेष परिस्थितियों में प्रसाद ग्रहण करने की अनुमति है. अगर शिवलिंग धातु या पारद (पारा) से बना हो, तो उस पर चढ़ाया गया भोग प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जा सकता है.

शिव पुराण के मुताबिक, इस तरह के प्रसाद से कोई दोष नहीं लगता, जिस शिवलिंग का निर्माण पत्थर, मिट्टी और चीनी मिट्टी से होता है, उन पर चढ़े प्रसाद को ग्रहण नहीं करना चाहिए.

वहीं, धातु से बने शिवलिंग या फिर पारद पर चढ़ाए गए प्रसाद पर चण्डेश्वर का अंश नहीं होता है, इन शिवलिंग पर चढ़े प्रसाद को ग्रहण करने से कोई दोष नहीं लगता है.

इसके अलावा, भगवान शिव की मूर्ति पर चढ़ाए गए भोग को ग्रहण करना शुभ माना जाता है. ऐसा प्रसाद खाने से कई पापों का नाश होता है और भक्त को भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है. शिवलिंग का प्रसाद भक्तों को ग्रहण करने की जगह इसे जलाशयों में प्रवाहित या पशुओं को खिला देना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 15 October 2026: स्कंदमाता की पूजा और ललिता पंचमी आज, सुबह नहीं मिला समय तो शाम को कब करें पूजा?
15 अक्टूबर का पंचांग: स्कंदमाता की पूजा और ललिता पंचमी आज, जानें दिल्ली के समय
नवरात्रि पर न्यूयॉर्क के मेयर ने लिया सिंदूर खेला और गोलू का नाम… क्या हैं ये परंपराएं?
नवरात्रि पर न्यूयॉर्क के मेयर ने लिया सिंदूर खेला और गोलू का नाम… क्या हैं ये परंपराएं?
Durga Puja 2026: मां दुर्गा को निमंत्रण देने के बाद क्यों जगाते हैं? बंगाल की पूजा में इन रस्मों का क्या मतलब है
Durga Puja 2026: मां दुर्गा को पहले निमंत्रण, फिर जगाने की रस्म… बिल्व निमंत्रण और अकाल बोधन में क्या फर्क?
संधि पूजा में 108 कमल क्यों चढ़ाते हैं? जानें इसका धार्मिक रहस्य
संधि पूजा में 108 कमल का रहस्य: न 107, न 109... ठीक 108 फूल ही क्यों चढ़ाए जाते हैं?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 27 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 27 बच्चों की मौत
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget