एक्सप्लोरर

जानिए- शब-ए-बरात के महत्व को, इस रात किस तरह से की जाती है खास इबादत

इस बार शब-ए-बारात आठ अप्रैल को मनाया जाएगा. इस्लाम के अनुयायी इस रात को धूमधाम से मनाते हैं.

शब-ए-बरात क्या है ? जी हां, मुसलमानों का एक खास त्यौहार है जिसमें खास इबादत रात में की जाती है. इन इबादतों में नफिल नमाज़ें पढ़ना, अपने पूर्वजों के लिए दुआएं करना और कुरान की तीलावत करना अहम माना जाता है. इस मौके पर मुसलमान अच्छे अच्छे पकवान भी बनाते हैं.

शब-ए-बरात है गुनाहों से माफी की रात

इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से शब-ए-बरात आठवीं महीने यानी शाबान के 15वीं तारीख को मनाया जाता है. शाबान महीने के बाद रमजान का महीना शुरू होता है. रमजान महीने मुसलमानों में सबसे पवित्र महीना शुमार किया जाता है. इस महीने के दौरान मुसलमान रोजे रखते हैं.

शब का मतलब अरबी में होता है रात और बरात का मतलब माफी. यानी इस दौरान पूरी रात इस्लाम के अनुयायी अपने परवर दिगार से अपने गुनाह की माफी की तलब करते हैं. ऐसा माना जाता है कि भाग्य का फैसला, आनेवाले साल के लिए इसी रात किया जाता है. इसी वजह से मुसलमान इस रात को खास इबादत करते हैं.

लेकिन दिलचस्प है कि शब-ए-बरात को लेकर इस्लमा में एकमत नहीं है, इसलिए राब-ए-बरात विशेष तौर पर एशिया के मुल्कों में मनाया जाता है.

इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग कब्रिस्तान में भी जाते हैं और अपने पूर्वजों या दुनिया से जा चुके रिश्तेदारों और करीबियों के लिए खास तौर पर दुआएं करते हैं. दरअसल, शब-ए-बरात की रात मुहम्मद साहब जन्नतुल बकी (मदीने की कब्रिस्तान) गये थे. उसी एतबार से मुसलमान उनका अनुसरण करने लगे.

घर पर रहकर अतिरिक्त नमाज पढ़ें

इस बार शब-ए-बरात मनाना का सबसे बेहतर तरीका ये होगा कि लोग अपने घर पर रहकर खूब नफिल नमाजें पढ़ें, क्योंकि अतिरिक्ति नमाजों का पढ़ना भी नेकी कमाने का जरिया होता है. पूरी रात जागकर घर पर नमाज पढ़ने को ये अच्छा मौका है.

मगर ज्यादातर विद्वानों का मानना है कि खास पकवान पकाना, मिठाइयां बांटना, रोशनी करना या पटाखे फोड़ना इस्लाम के शुरुआती दौर से साबित नहीं है. इसे अच्छा नहीं माना जाता है.

इन दिनों शब-ए-बरात के मौके पर स्टंट करना या ऐसी हुड़दंग करना गैर इस्लामी है और ये बड़े शहरों की खुराफात है.

BJP के स्थापना दिवस पर बोले पीएम- यह लंबी लड़ाई है, ना थकना है-ना रुकना है, बस जीतना है

हिमाचल: ग्रामीणों ने ठहराया कोरोना फैलाने का दोषी, क्षुब्द किसान ने की आत्महत्या 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saraswati Puja 2026: कब है सरस्वती पूजा? नोट करें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और आसान पूजा विधि
Saraswati Puja 2026: कब है सरस्वती पूजा? मां शारदा की पूजा का क्या है सबसे शुभ मुहूर्त? जानें सही नियम और विधि
Aaj Ka Panchang 16 October 2026: नवरात्रि की षष्ठी पर सरस्वती आवाहन आज, जानें पूजा का समय और राहुकाल
Aaj Ka Panchang 16 October 2026: कात्यायनी पूजा और सरस्वती आवाहन आज, जानें किस अनुष्ठान का क्या समय है
मेट्रो टिकट का नो 'झामेला', दुर्गा पूजा में QR स्कैन कर 'छोले जाबे'!
Kolkata Metro QR Ticket: दुर्गा पूजा में टिकट की लाइन से बचें, ऐसे करें बुकिंग
सिर्फ रील्स के लिए नहीं है गरबा! उस मिट्टी के मटके और जलते दिए में छिपा है जिंदगी का सबसे बड़ा सच
गरबा सिर्फ डांस नहीं, कॉस्मिक एनर्जी का 'गर्भ दीप' चक्र है: जानिए इसका असली सीक्रेट

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget