एक्सप्लोरर

Vivah Panchami 2021: शादी में आ रही हैं अड़चनें, तो विवाह पंचमी के दिन कर लें ये सरल उपाय

Vivah Panchami 2021: मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाता है. इस दिन भगवान राम और माता सीता के विवाह की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है.

Vivah Panchami 2021: मार्गशीर्ष माह (Margashirsha Month) के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाता है. इस दिन भगवान राम और माता सीता के विवाह की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है. इस बार हिंदू पंचाग के अनुसार विवाह पंचमी 8 दिसंबर 2021, बुधवार (Vivah Panchami on 8th December) के दिन पड़ रही है. इस दिन भगवान राम और माता सीता के मंदिरों में भव्य आयोजन किया जाता है. विवाह पंचमी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है, लेकिन फिर भी इस दिन विवाह नहीं किए जाते. 

धार्मिक मान्यता है कि माता सीता के दुखद वैवाहिक जीवन के कारण विवाह पंचमी (Vivah Panchami 2021) के दिन लोग विवाह नहीं करते. यह पर्व मिथिलांचल और नेपाल में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इस दिन मंदिरों में और घरों में विधि-विधान के साथ प्रभु राम और माता सीता का पूजन किया जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन तुलसीदास ने रामचरितमानस पूर्ण की थी, इसलिए इस दिन का और भी अधिक महत्व बढ़ जाता है. अगर किसी के विवाह में अड़चने आ रही हैं, तो विवाह पंचमी के दिन ये उपाय अपनाने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं. 

सुयोग्य पार्टनर और शीघ्र विवाह के लिए-

विवाह में आ रही बाधाएं और विलंब के लिए विवाह पंचमी के दिन व्रत रखना चाहिए. इतना ही नहीं, विधि-विधान के साथ भगवान राम और माता सीता का पूजन करना चाहिए और दोनों का विवाह संपन्न करवाना चाहिए. पूजन के दौरान मनोकामना कहें. मान्यता है कि इससे शीघ्र विवाह के योग बनते हैं और सुयोग्य जीवनसाथी की प्राप्ति होती है.  

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए-

वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याओं के लिए विवाह पंचमी के दिन पूजन करने के साथ-साथ रामचरितमानस में दिए राम-सीता प्रसंग का पाठ करें. मान्यता है कि पूरी श्रद्धा के साथ पाठ करने पर वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है और विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं. 

रामचरितमानस का करें पाठ-

मार्गशीर्ष माह की पंचमी तिथि को तुलसीदास जी ने रामचरितामानस पूरी की थी. साथ ही, भगवान राम और सीता जी का विवाह भी संपन्न हुआ था. इसलिए विवाह पंचमी के दिन रामचरितमानस का पाठ बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन रामचरितमानस का पाठ करने से घर में सुख-शांति का आगमन होता है और सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं.

Utpanna Ekadashi 2021: मार्गशीर्ष माह में उत्पन्ना एकादशी कब है, इस दिन व्रत नियमों का रखें ध्यान, जानें व्रत विधि

Kaal Bhairav Jayanti 2021: भगवान शिव के रुद्र रूप की होती है पूजा, प्रसन्न करने के लिए क्या करें और क्या न करें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग: आज 16 मार्च 2026 को घर बैठे करें महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन! लाइव आरती का आनंद लें!
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग: आज 16 मार्च 2026 को घर बैठे करें महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन! लाइव आरती का आनंद लें!
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 8 या 9 कितने दिन की होगी, बना दुर्लभ संयोग, घटस्थापना मुहूर्त, सामग्री, विधि जानें
चैत्र नवरात्रि 8 या 9 कितने दिन की होगी, बना दुर्लभ संयोग, घटस्थापना मुहूर्त, सामग्री, विधि जानें
Panchang 16 March 2026: आज सोम प्रदोष व्रत का पूजा मुहूर्त, राहुकाल, पंचांग जानें
आज सोम प्रदोष व्रत का पूजा मुहूर्त, राहुकाल, पंचांग जानें
Vinayak Chaturthi 2026: चैत्र वासुदेव विनायक चतुर्थी किस दिन, जानें डेट, पूजा मुहूर्त, क्यों करते हैं ये व्रत
चैत्र वासुदेव विनायक चतुर्थी किस दिन, जानें डेट, पूजा मुहूर्त, क्यों करते हैं ये व्रत

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
Pithoragarh News: एक झटके में खत्म हुई 3 जिंदगियां! पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, सेना का जवान भी शामिल
एक झटके में खत्म हुई 3 जिंदगियां! पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, सेना का जवान भी शामिल
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
The Kerala Story 2 BO Day 17: 'द केरल स्टोरी 2’ ने तीसरे संडे मचा दिया गदर, धुआंधार छापे नोट, जानें- 17 दिनों में कितना कमा डाला मुनाफा
'द केरल स्टोरी 2’ ने तीसरे संडे मचा दिया गदर, जानें- 17 दिनों में कितना कमा डाला मुनाफा
Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा खेल! आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा खेल! आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
Embed widget