एक्सप्लोरर

Vastu Tips 2023: नए साल में स्टडी रूम में करें बदलाव, बच्चों को पढ़ाई से हो जाएगा प्यार

Vastu Tips 2023: बच्चों के स्टडी रूम में वास्तु दोष होने से उनका मन पढ़ाई में नहीं लगता है और मेहनत के बाद भी अच्छे अंक प्राप्त नहीं होते है. नए साल में स्टडी रूप में वास्तु के अनुसार कुछ बदलाव करें.

Vastu Tips 2023 for Study Room: सभी माता-पिता की यह शिकायत रहती है कि उनके बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता है. किताब खोलते ही वह पढ़ाई को लेकर सौ बहाने बनाते हैं. तो वहीं कुछ बच्चे मेहनत तो करते हैं लेकिन मेहनत अनुसार परीक्षा में अंक प्राप्त नहीं होते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार इन सभी समस्याओं का एक कारण वास्तु दोष भी हो सकता है. घर के अन्य कमरों की तरह बच्चों का स्टडी रूम या पढ़ाई करने वाला स्थान वास्तु नियम के अनुसार होना चाहिए. स्टडी रूम में वास्तु दोष होने से बच्चे का मन पढ़ाई से भटकता है और बाधा उत्पन्न होती है. इसलिए नए साल में अपने बच्चे के स्टडी रूप में वास्तु के अनुसार कुछ बदलाव करें, जिससे कि उसका मन पढ़ाई में लग सके.

बच्चे नई चीजों की ओर अधिक आकर्षित होते हैं. जब आप उन्हें कोई नई चीज या नए खिलौने लाकर देते हैं तो वह उससे खूब खेलते हैं. इसी तरह बच्चे के स्टडी रूम में भी जब आप बदलाव और सजावट करेंगे तो बच्चे का मन पढ़ाई की ओर आकर्षित होगा. जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार स्टडी रूम की दिशा और सजावट.

वास्तु शास्त्र के अनुसार स्टडी रूम की दिशा

  • वास्तु में पढ़ाई करने के लिए पूर्व और उत्तर दिशा को उत्तम माना गया है. स्टडी टेबल या कुर्सी को कुछ इस प्रकार से रखें कि मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर हो.
  • घर के अन्य कमरों में बच्चे का स्टडी रूम हमेशा उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा की ओर ही बनवाना चाहिए.
  • घर के दक्षिण-पश्चिम भाग में कभी भी स्टडी रूम न बनवाएं.
  • स्टडी रूम को सीढ़ी के नीचे नहीं बनवाना चाहिए. इसके अलावा स्टडी रूम में कोई बीम भी नहीं होना चाहिए.
  • स्टडी रूम की खिड़कियां पूर्व दिशा की ओर होनी चाहिए, जिससे कि सुबह बच्चे को सूर्य के प्रकाश के दर्शन हो.
  • स्टडी रूम में चाहे कितना भी स्पेस क्यों न हों, लेकिन यहां खाना खाने के लिए डाइनिंग टेबल नहीं लगाना चाहिए.

ऐसे सजाएं बच्चे का कमरा

आप जिस तरह घर के सभी कमरों को सजाते हैं, ठीक उसी तरह बच्चे के स्टडी रूम की भी सजावट वास्तु के अनुसार करें. इससे पढ़ाई के प्रति बच्चे की रुचि बढ़ेगी.

  • स्टडी टेबल- बच्चे के स्टडी टेबल में क्रिस्टल, देवी सरस्वती की तस्वीर और टेबल लैंप आदि को रख सकते हैं. स्टडी टेबल में एक साथ ढ़ेर सारी किताबों को न रखें, इससे बच्चा बोझ का अनुभव कर सकता है. किताबों के लिए आप एक अलग अलमारी या बुक शेल्फ बनवा सकते हैं.
  • दीवारों के लिए- बच्चे के स्टडी रूम की दीवारों पर फिल्मी कलाकारों, डरावनी या हिंसात्मक तस्वीरें या पेंटिंग भूलकर भी न लगाएं. आप दीवारों पर रंग-बिरंगे मोटिवेशनल कोट्स के स्टीकर्स लगा सकते हैं.
  • कलर का चुनाव- स्टडी रूम में कलर का चुनाव सबसे अहम होता है, तभी पढ़ाई में बच्चों का मन लगेगा. वास्तु के अनुसार स्टडी रूम के लिए ब्राइट कलर की वॉल प्लान करें, लेकिन बहुत ज्यादा डार्क कलर रूम में नहीं होना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips 2023: नए साल में घर के पर्दों में करें ये बदलाव, घर में आएगी सुख-शांति

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Navratri 2026: आज सौभाग्य योग के साथ गंडमूल का साया, क्या मां कात्यायनी की पूजा पर पड़ेगा असर?
Navratri 2026: आज सौभाग्य योग के साथ गंडमूल का साया, क्या मां कात्यायनी की पूजा पर पड़ेगा असर?
Saraswati Puja 2026: कब है सरस्वती पूजा? नोट करें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और आसान पूजा विधि
Saraswati Puja 2026: कब है सरस्वती पूजा? मां शारदा की पूजा का क्या है सबसे शुभ मुहूर्त? जानें सही नियम और विधि
आज का मीन राशिफल 16 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से हर काम में सफलता, बिजनेस में बदलाव से गति, ट्रांसफर की गुड न्यूज व शुभ चौघड़िया मुहूर्त
आज का मीन राशिफल 16 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से हर काम में सफलता, बिजनेस में बदलाव से गति, ट्रांसफर की गुड न्यूज व शुभ चौघड़िया मुहूर्त
आज का कुंभ राशिफल 16 अक्टूबर 2026: 11वें चंद्रमा से प्रॉफिट में बंपर उछाल, शोभन योग से नए कारोबारियों को राहत, लाइफ पार्टनर से अच्छी खबर
आज का कुंभ राशिफल 16 अक्टूबर 2026: 11वें चंद्रमा से प्रॉफिट में बंपर उछाल, शोभन योग से नए कारोबारियों को राहत, लाइफ पार्टनर से अच्छी खबर

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget