एक्सप्लोरर

Puja Colours Significance: पूजा-पाठ में करें इन 4 रंगों का प्रयोग, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Vastu Shastra: वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के पूजा-पाठ में कुछ विशेष रंगों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए. आइए जानते हैं कि कौन से हैं ये रंग.

Puja Colours Significance: घर में किसी भी स्थान के लिए रंगों का बहुत महत्व होता है. कुछ स्थान सिर्फ रंगों के सही चुनाव से खिल उठते हैं, तो वहीं किसी स्थान पर गलत रंग का चुनाव परेशानी में भी डाल देता है. बात करें अगर पूजा घर की, तो इस स्थान पर कुछ विशेष रंगों की आवश्यकता होती है. पूजा-पाठ करते समय कुछ ही रंगों का प्रयोग किया जाता है.आइए जानते हैं कि पूजा में किन रंगों का इस्तेमाल करना वास्तु के अनुसार सही होता है.

लाल रंग (Red Colour)
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार लाल रंग को बहुत ही शुभ बताया गया है. यह रंग सौभाग्य, साहस, उमंग आदि के प्रतीक के रूप में जाना जाता है. इस रंग का इस्तेमाल करने से घर में बरकत बनी रहती है और आर्थिक लाभ भी होते हैं. परंतु यह बात हमेशा याद रखें कि लाल रंग का उपयोग बहुत सोचने समझने के बाद ही करें क्योंकि यह रंग उत्साह को उग्रता में बदलने की शक्ति रखता है.

पीला रंग (Yellow Colour)
हिंदू धर्म में पीले रंग का विशेष महत्व है. पूजा पाठ के साथ किसी भी मांगलिक कार्य के लिए पीले रंग का प्रयोग अधिक किया जाता है. पीला रंग सूर्य की सकारात्मक ऊर्जा का संकेत देता है, जो अत्यंत शुभ माना जाता है. इस रंग का इस्तेमाल किया जाए तो बृहस्पति की कृपा होती है जिसके कारण आपके जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

सफेद रंग (White Colour)
प्राचीनकाल से ही पूजा-पाठ के दौरान सफेद रंग का बहुत अधिक महत्व रहा है. यह राहु को भी शांत रखने में मदद करता है. यह आपकी सेहत पर भी बहुत अच्छा और गहरा असर डालता है. यह रंग शुद्धता और स्वच्छता का प्रतीक माना जाता है. इस रंग का इस्तेमाल करने से घर में सकारात्मकता आती है.

हरा रंग (Green Colour)
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यह रंग बहुत शुभ माना जाता है.बुध ग्रह इस रंग का प्रतीक है इसीलिए पूजा के समय इस रंग का इस्तेमाल किया जाता है. हरे रंग का आयुर्वेद में भी काफ़ी महत्व बताया गया है. इसके द्वारा अनेकों प्रकार की बीमारियां दूर होती हैं. हरा रंग जीवन के साथ ही प्रकृति और सद्भाव का प्रतीक भी माना जाता है. यह रंग ऊर्जा प्रदान करता है और घर में सकारात्मकता ऊर्जा लाता है.

ये भी पढ़ें :- Surya Dev Ki Aarti: पाना चाहते हैं सूर्यदेव की कृपा तो रविवार को करें सूर्यदेव की आरती, होंगे अदभुत फायदे

Chaturmas 2022: इस तारीख से चार माह तक नहीं होगा कोई भी मांगलिक कार्य, जानें चातुर्मास की तिथि और महत्व

Disclaimer:यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Durga Ashtami 2026: सावन तो शिव का महीना है, फिर 20 अगस्त को क्यों होगी मां दुर्गा की पूजा ?
सावन तो शिव का महीना है, फिर 20 अगस्त को क्यों होगी मां दुर्गा की पूजा ?
Aaj Ka Panchang 20 August 2026: आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Chandra Grahan 2026: राखी पर चंद्र ग्रहण बताकर डराया जा रहा है! समय बदलने से पहले पढ़ें पूरा सच
राखी पर सूतक की खबर से न हों परेशान, जानें कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget