एक्सप्लोरर

Tulsi ke upay: तुलसी का जड़ है बेहद चमत्कारी, इन उपायों से बदल सकती है किस्मत

Tulsi ke upay: तुलसी की जड़ से धन, सफलता और ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है. इसे ताबीज में पहनने, पूजा करने और जल अर्पित करने से आर्थिक स्थिति सुधरती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.

Tulsi ke upay: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को अत्यंत पवित्र माना जाता है. मान्यता है कि प्रतिदिन तुलसी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. शास्त्रों के अनुसार तुलसी में देवी लक्ष्मी का वास होता है और इसकी नियमित पूजा करने से धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं. यही कारण है कि अधिकतर हिंदू परिवारों में तुलसी का पौधा लगाया जाता है. तुलसी का पौधा न केवल धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह घर में सकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ाता है.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पत्तों की तरह ही इसकी जड़ भी बेहद पवित्र मानी जाती है. ऐसा कहा जाता है कि तुलसी की जड़ में भगवान शालिग्राम का निवास होता है. यदि तुलसी की जड़ से जुड़े कुछ खास उपाय अपनाए जाएं, तो व्यक्ति को धन-संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है. आइए जानते हैं वे उपाय कौन से हैं.

तुलसी की जड़ से मिलेगा आर्थिक लाभ: अगर आप पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं, तो तुलसी की जड़ आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, यदि तुलसी की जड़ को चांदी के ताबीज में रखकर गले में पहना जाए, तो मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है.

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए: अगर आप लंबे समय से पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं, तो आपको प्रतिदिन सुबह तुलसी के पौधे में जल अर्पित करना चाहिए और शाम को दीपक जलाना चाहिए. ऐसा करने से धन संबंधी रुकावटें दूर होती हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है.

कामयाबी पाने के लिए: अगर आप किसी काम में बार-बार असफल हो रहे हैं और मेहनत करने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है, तो तुलसी की जड़ को गंगाजल से धोकर उसकी पूजा करें. फिर उसे पीले कपड़े में बांधकर अपने पास रखें. यह उपाय आपके सभी काम बिना रुकावट के पूरे करने में मदद करेगा.

 ग्रह दोषों को शांत करने के लिए: अगर आपकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति सही नहीं है और इसका प्रभाव आपके जीवन पर पड़ रहा है, तो तुलसी की पूजा करने के बाद उसकी थोड़ी सी जड़ निकाल लें. इसे लाल कपड़े में बांधकर या चांदी के ताबीज में रखकर बाजू में बांध लें. इससे ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम हो जाते हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं.

तुलसी का पौधा और उसकी जड़ न केवल धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह कई परेशानियों का समाधान भी देती है. इन आसान उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सुख-समृद्धि और शांति ला सकते हैं.

यह भी पढ़ें- ऑफिस डेस्क पर न रखें ये चीजें, रुक जाती है तरक्की
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Yogini Ekadashi Parana LIVE: योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
Rashifal 11 July 2026: शनि देव की कृपा से सिंह सहित 5 राशियों के हाथ लगेगा बड़ा मौका, करियर में वृद्धि के योग, मेष से मीन तक राशिफल देखें
शनि देव की कृपा से सिंह सहित 5 राशियों के हाथ लगेगा बड़ा मौका, करियर में वृद्धि के योग, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Aaj Ka Panchang 10 July 2026: आज योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget