एक्सप्लोरर

31 January Today Horoscope: कन्या,धनु और मीन राशि वालों के हाथ लग सकते हैं कामयाबी के अवसर, जानें अपना राशिफल

31 January Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों का वर्णन मिलता है. ग्रह-नक्षत्र की चाल से राशिफल का आंकलन होता है. बुधवार, 31 जनवरी का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा जानें आज का राशिफल.

31 January Today Horoscope: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियों में हर राशि का स्वामी ग्रह होता है, जिसके आधार पर ही राशिफल का आंकलन किया जाता है. आज बुधवार का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है, यह काफी हद तक ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर भी निर्भर करता है.

ज्योतिष गणना के अनुसार आइए जानते हैं, बुधवार 31 जनवरी, 2024 का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा. आज किन्हें मिलेगा भाग्य का लाभ और किन्हें होगी निराशा. यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)-

मेष राशि (Aries)-

  • दिन- मेष राशि वालों के लिए दिन मिश्रित प्रभाव वाला रहेगा. छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे. शत्रु से सावधान रहें.
  • धन- धन की स्थिति सामान्य रहेगी, धन का अच्छा उपयोग करेंगे.
  • जॉब तथा व्यवसाय- नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा है तथा व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए कुछ संघर्ष की परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा.
  • जीवन साथी  - वैवाहिक जीवन को लेकर दिन अच्छा है पारिवारिक संबंध सामान्य रहेंगे.
  • भाग्य- भाग्य सामान्य रहेगा तथा अच्छा लाभ मिलेगा.
  • शिक्षा तथा सन्तान- संतान को लेकर दिन मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा.

वृषभ राशि (Taurus)-

  • दिन - वृषभ राशि वालों के लिए दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है, अच्छे समाचार सुनने को मिलेंगे.
  • धन- धन को लेकर दिन अच्छा है. कहीं न कहीं से धन प्राप्ति होगी.
  • जॉब तथा व्यवसाय- जॉब तथा व्यवसाय को लेकर स्थिति अच्छी रहेगी. कार्यों में बढ़ोतरी होगी तथा बड़ी जिम्मेदारियां संभाल लेंगे और व्यवसाय करने वाले जातक अधिकार कमाएंगे.
  • जीवन साथी- वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा, आपसी तालमेल बेहतर बनेगा.
  • भाग्य- भाग्य साथ देने वाला है कार्य सफलता से पूरे होंगे.
  • शिक्षा तथा सन्तान- सन्तान लेकर दिन सामान्य परिस्थितियों वाला है तथा शिक्षा में भी अच्छे अवसर मिलेंगे.

मिथुन राशि (Gemini)-

  • दिन - मिथुन राशि वालों के लिए दिन कुछ परेशानी वाला रहेगा. व्यर्थ की भागदौड़ परेशान कर सकती है.
  • धन- धन को लेकर परिस्थितियों कुछ दिक्कत वाली रहेगी, ऋण लेने देने से बचें.
  • जॉब तथा व्यवसाय- जॉब तथा व्यवसाय में कुछ संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है. लेनदेन में सावधानी बरतें तथा नौकरी करने वाले जातक गलतियां ना करें.
  • जीवन साथी- जीवनसाथी को लेकर कुछ विवाद संभव है झगड़ों से बचें.
  • भाग्य- भाग्य कुछ कमजोर प्रतीत होता है. इसलिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
  • शिक्षा तथा सन्तान- शिक्षा तथा संतान को लेकर परिस्थितियों सामान्य रहेगी. शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता पड़ सकती है.

कर्क राशि (Cancer)-

  • दिन - राशि वालों के लिए दिन अच्छा है. मनोरंजन के साधनों का भरपूर लाभ उठाएंगे.
  • धन- धन की दृष्टि से दिन बहुत अच्छा है. धन प्राप्ति के योग बनेंगे.
  • जॉब तथा व्यवसाय- नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन प्रसन्नता वाला रहेगा. कार्य क्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी तथा व्यवसाय करने वाले जातक अपने व्यवसाय का अच्छा विस्तार करेंगे.
  • जीवन साथी- जीवनसाथी को लेकर परिस्थितियों अनुकूल बनी रहेगी. जीवनसाथी के सहयोग से अपने बड़े कार्यो को सरलता से कर लेंगे.
  • भाग्य- भाग्य अच्छा है कार्य सफलतापूर्वक पूरे हो जाएंगे तथा दूसरों का सहयोग भी मिलेगा.
  • शिक्षा तथा सन्तान- शिक्षा तथा संतान को लेकर दिन अच्छा है. शिक्षा क्षेत्र में सफलताएं मिलेंगी तथा संतान से शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे.

सिंह राशि (Leo) - 

  • दिन - सिंह राशि वालों के लिए दिन अच्छा है परिवार वालों के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा.
  • धन- धन की परिस्थितियों अच्छी रहेगी तथा पर्याप्त धन भी मिलेगा. खर्चों पर काबू रखने की आवश्यकता है.
  • जॉब तथा व्यवसाय- जॉब तथा व्यवसाय में लाभ के योग बने हुए हैं. जॉब करने वाले जातकों के लिए प्रशंसा के योग्य तथा व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए व्यवसाय में वृद्धि के योग हैं.
  • जीवन साथी- साथी को लेकर दिन अच्छा है. पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा तथा जीवन साथी उन्नति के योग भी है.
  • भाग्य- भाग्य अच्छा है स्वयं को भाग्यशाली महसूस करेंगे तथा कार्य सरलता से होंगे.
  • शिक्षा तथा सन्तान- शिक्षा तथा संतान को लेकर दिन मिलेजुले प्रभाव वाला रहेगा. छोटी-मोटी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा तथा संतान से कुछ मतभेद हो सकते हैं.

कन्या राशि (Virgo)- 

  • दिन - कन्या राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हो तो उसमें कदम बढ़ाकर शुरुआत कर सकते हैं.
  • धन- धन की परिस्थितियों सामान्य रहेगी. धन लाभ के आसार बने हुए हैं.
  • जॉब तथा व्यवसाय- नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा है. अच्छे तरीके से सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा तथा कार्य भी सरलता से पूरे होंगे. व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए भी व्यवसाय की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा.
  • जीवन साथी- विवाहित जीवन अच्छा चलेगा. परिवार में खुशनुमा माहौल बनेगा तथा जीवनसाथी का पर्याप्त सहयोग मिलेगा.
  • भाग्य- भाग्य प्रबल रहेगा शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी.
  • शिक्षा तथा सन्तान- संतान को लेकर परिस्थितियों अच्छी है तथा शिक्षा के क्षेत्र में भी लाभ के योग बने हैं.

तुला राशि (Libra) - 

  • दिन - तुला राशि वालों के लिए दिन कुछ चिंता वाला रहेगा. दौड़ भाग परेशान कर सकते हैं तथा अनावश्यक यात्राओं पर जाना पड़ सकता है.
  • धन - धन की दृष्टि से दिन कुछ विशेष अच्छा नहीं है खर्च अधिक रहेंगे.
  • जॉब तथा व्यवसाय- नौकरी करने वाले जातकों के लिए कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. अचानक ही परेशानियां खड़ा हो सकती है तथा व्यवसाय करने वाले जातक नई डील के प्रति सावधानी रखें. 
  • जीवन साथी- सुबह के जीवन मिश्रित प्रभाव वाला रहेगा कुछ विवाद उत्पन्न हो रहा हो तो शांतिपूर्वक सुलझा लें.
  • भाग्य- भाग्य कुछ संघर्ष वाला रहेगा इसलिए मेहनत पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है.
  • शिक्षा तथा सन्तान- शिक्षा तथा संस्थान को लेकर दिन कुछ मुश्किलों वाला प्रतीत होता है. संतान से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं तथा शिक्षा में भी कुछ रूकावटों का सामना करना पड़ सकता है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)-

  • दिन - वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन शानदार है. लंबे समय से करते आ रहे हैं मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे.
  • धन- धन के मामले में दिन अच्छा रहेगा. आकस्मिक धन लाभ हो सकता है.
  • जॉब तथा व्यवसाय- नौकरी करने वाले जातकों बहुत बढ़िया रहेगा, उनके कार्यों में सफलताएं हासिल होगी तथा व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए भी व्यवसाय का विस्तार करने के अवसर मिलते रहेंगे.
  • जीवन साथी- वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा.
  • शिक्षा तथा सन्तान- शिक्षा की दृष्टि से दिन अच्छा है. यदि कोई परेशानी चल रही थी तो वह सुलझ जाएगी और संतान संबंधित भी अच्छे समाचार सुनने को मिल सकते हैं. संतान की उन्नति के योग भी हैं.

धनु राशि (Sagittarius)- 

  • दिन - धनु राशि वालों के लिए दिन उन्नति वाला रहेगा. बड़े-बड़े कार्य हाथ में ले सकते हैं.
  • धन- धन को लेकर भी परिस्थितियों सामान्य बनी रहेगी. धन के आकस्मिक लाभ के योग भी बने हुए हैं कहीं से पुराना फंसा धन भी मिल सकता है.
  • जॉब तथा व्यवसाय- जॉब करने वाले जातकों के लिए अपनी उन्नति के लिए नए अवसर मिलेंगे तथा व्यवसाय करने वाले जातकों का लाभ होने के प्रबल आसार हैं.
  • जीवन साथी- जीवनसाथी को लेकर परिस्थितियों अनुकूल रहेंगी. जीवनसाथी का पर्याप्त सहयोग मिलता रहेगा और पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा.
  • शिक्षा तथा सन्तान- शिक्षा को लेकर दिन अच्छा है. अध्ययन में नए-नए विषयों का ज्ञान मिलेगा तथा संतान पक्ष को लेकर भी दिन अच्छा रहेगा.

मकर राशि (Capricorn)- 

  • दिन - मकर राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. सभी कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे.
  • धन - धन की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगी. धन का आना-जाना लगा रहेगा लेकिन हानि कोई नहीं है.
  • जॉब तथा व्यवसाय - व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए उन्नति के अवसर मिलेंगे तथा नए-नए संपर्क बनेंगे नौकरी करने वाले जातकों पर उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे.
  • जीवन साथी- जीवन साथी से पर्याप्त सहयोग मिलेगा तथा जीवनसाथी के द्वारा धन लाभ के योग भी है.
  • भाग्य- भाग्य प्रबल रहेगा कार्यों में सफलताएं मिलने के अच्छे योग बने हैं.
  • शिक्षा तथा सन्तान- संतान को लेकर दिन अच्छा है. संतान की तरफ से कुछ ना कुछ लाभ के योग बने हैं तथा शिक्षा के क्षेत्र में भी आशा के अनुसार लाभ होने के योग हैं.

कुम्भ राशि (Aquarius)-

  • दिन - राशि वालों के लिए दिन परेशानी वाला रहेगा. व्यर्थ के विवादों में उलझना पड़ सकता है तथा शत्रु हावी रहेंगे.
  • धन- धन हानि के आसार हैं, इसलिए धन संबंधित मामलों में सावधानी बरतें तथा धन संभाल कर रखें.
  • जॉब था व्यवसाय- व्यवसाय करने वाले जातक व्यवसाय में हानि उठा सकते हैं इसलिए अच्छी तरह से जांच परख करके अपने कार्यों को पूरा करें तथा नौकरी करने वाले जातक भी अपने डॉक्यूमेंट आदि को अच्छी तरह से जांच लें.
  • जीवन साथी- जीवनसाथी को लेकर कुछ विवाद की परिस्थितियों प्रतीत होती हैं. गलतफहमियों के कारण कुछ झगड़ा उत्पन्न हो सकता है.
  • भाग्य- भाग्य कुछ कमजोर लग रहा है हनुमान चालीसा का पाठ करें.
  • शिक्षा तथा सन्तान- शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का मन कुछ अशांत रह सकता है और संतान को लेकर भी कुछ चिंता परेशानी हो सकती.

मीन राशि (Pisces)- 

  • दिन - राशि वालों के लिए दिन शानदार है तथा कामयाबी के कई अवसर हाथ लग सकते हैं.
  • धन- धन को लेकर परिस्थितियों बहुत अच्छे हैं कहीं ना कहीं से धन प्राप्ति के योग बने हैं.
  • जॉब तथा व्यवसाय- व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए उन्नति के अवसर मिलेंगे तथा व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी नौकरी करने वाले जातक अपनी बुद्धि के बल पर अपने कार्य क्षेत्र में अपना वर्चस्व बढ़ाएंगे.
  • जीवन साथी- जीवनसाथी को लेकर दिन अच्छा है, जिनके प्रेम प्रसंग चल रहे हो उन्हें प्रेम प्रसंग में लाभ होने के योग हैं.
  • भाग्य- भाग्य अच्छा रहेगा, शुभ कार्य संपन्न करने में अनेक सुविधाएं मिल सकती है.
  • शिक्षा तथा सन्तान- शिक्षा तथा संतान को लेकर भी दिन अच्छा है शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे ज्ञान प्राप्ति के योग बने हैं तथा संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने के योग हैं.

ये भी पढ़ें: 30 January Today Horoscope: करियर,कारोबार और आय को लेकर किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें अपना राशिफल

ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार, हिमाचल प्रदेश निवासी, पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, और मेदिनी ज्योतिष में निषुण हैं. इन्होंने अपने गहन अनुभव और अध्ययन के बल पर हजारों लोगों की कुंडलियों का सफलतापूर्वक विश्लेषण किया है और राजनीति, देश-विदेश, से जुड़े विषयों पर अनेक सटीक भविष्यवाणियां कर ख्याति प्राप्त की है. हाल ही में पाकिस्तान पर संभावित हमले को लेकर इनकी की गई भविष्यवाणी सच साबित हुई, जिससे इनकी प्रामाणिकता और दूरदर्शिता को व्यापक मान्यता मिली. ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार का उद्देश्य केवल भविष्य बताना नहीं, बल्कि लोगों की जीवनशैली को ज्योतिषीय दृष्टिकोण से संतुलित, सकारात्मक और प्रभावशाली बनाना है. ये परंपरागत शास्त्रों की जड़ों से जुड़े रहकर आधुनिक संदर्भों में समाधान प्रस्तुत करते हैं. लेखन, अध्ययन और संगीत के प्रति इनका गहरा रुझान है, जो इन्हें एक संवेदनशील और व्यापक दृष्टिकोण वाला ज्योतिषाचार्य बनाता है. ये निरंतर अपने लेखों, परामर्शों और अध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से जनमानस को जागरूक और सशक्त बना रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Saptahik Rashifal 12-18 July 2026: मीन राशि वालों को बड़ी बिजनेस डील के योग, मगर ये छोटी लापरवाही कर सकती है नुकसान
मीन राशि वालों को बड़ी बिजनेस डील के योग, मगर ये छोटी लापरवाही कर सकती है नुकसान
Kanya Saptahik Rashifal 12-18 July 2026: कन्या वालों को लोन चुकाने में मिल सकती है आर्थिक मदद, सप्ताह की शुरुआत में बस न करें ये गलती
कन्या वालों को लोन चुकाने में मिल सकती है आर्थिक मदद, सप्ताह की शुरुआत में बस न करें ये गलती
Mesh Saptahik Rashifal 12-18 July 2026: मेष वाले अपनों से संभलकर रहें, कमाई के लिए आपका एक फैसला दिला सकता है धन लाभ
मेष वाले अपनों से संभलकर रहें, कमाई के लिए आपका ये कदम करा सकता है धन लाभ
Kumbh Saptahik Rashifal 12 to 18 July 2026: नौकरी में आएगा नया ट्विस्ट, पैसों से जुड़ा बड़ा फैसला लेने से बचें, देखें साप्ताहिक राशिफल
नौकरी में आएगा नया ट्विस्ट, पैसों से जुड़ा बड़ा फैसला लेने से बचें, देखें साप्ताहिक राशिफल

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget