एक्सप्लोरर

17 January Today Horoscope: मंगल उदय होकर किन राशियों का करेंगे भाग्योदय,देखें अपना राशिफल

17 January Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों का वर्णन मिलता है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन होता है. बुधवार, 17 जनवरी का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा जानें आज का राशिफल.

17 January Today Horoscope: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियों में हर राशि का स्वामी ग्रह होता है, जिसके आधार पर ही राशिफल का आंकलन किया जाता है. आज बुधवार का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है, यह काफी हद तक ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर भी निर्भर करता है.

मंगल ग्रह को ज्योतिष में शूरवीर पराक्रमी और शौर्य वाला ग्रह माना गया है. आर्मी, पुलिस, खेलकूद आदि की फील्ड में काम करने वाले लोगों पर मंगल देव की विशेष कृपा होती है, जिसके कारण वह इतने पराक्रमी और शूरवीर होते हैं. पिछले कई दिनों से मंगल देव अस्त चल रहे थे जिसके कारण कुछ जातकों को अत्यधिक नकारात्मक प्रभाव का सामना करना पड़ा. लेकिन 16 तारीख रात्रि 11:07 पर मंगल देव उदय हो चुके हैं. अतः कुछ राशियों पर मंगल देव का शुभ प्रभाव पड़ने वाला है. आइए जानते हैं आज बुधवार 17, जनवरी को  किस राशि को मंगल देव कैसा फल देने वाले हैं.

मेष (Aries)- मेष राशि के स्वामी मंगल देव राशि से नवम भाव में उदय हुए हैं, इसका शुभ फल मिलेगा और जो जातक काफी समय से स्वास्थ्य की परेशानियों से जूझ रहे थे, उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। इम्यूनिटी मजबूत होगी तथा रोगों से उबरने में सहायता मिलेगी. खेलकूद और शारीरिक शिक्षा से जुड़े जातकों को पराक्रम दिखाने के अवसर मिलेंगे तथा आर्मी एवं पुलिस में सेवाएं देने वाले जातक अपनी शक्ति का भरपूर इस्तेमाल करने के लिए आजाद होंगे. जिम चलाने वाले जातकों को प्रशिक्षण देने में नए-नए आइडिया मिलेंगे.

वृषभ (Taurus)- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए अभी कुछ संघर्ष का समय बाकी है. वैवाहिक जीवन में चली आ रही समस्याओं से कुछ दिनों तक अभी उलझन पड़ सकता है तथा जिनके विवाह संबंधित बात चल रही है उन्हें भी अभी कुछ दिनों तक निराशा का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए विवाह जैसे विषय को लेकर जल्दबाजी न करें मंगल देव अभी थोड़ा इंतजार करवाने के बाद शुभ फल देने में सक्षम होंगे. कमाई के साधन में भी थोड़ा संघर्ष करना बाकी रह गया है, इसलिए धन खर्च होने से बचाएं तथा व्यर्थ की यात्राओं में ना जाएं.

मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि वालों के लिए मंगल देव का उदय हो जाना धन प्राप्ति के योग बन रहा है. जिनका विवाह नहीं हो रहा है उन्हें विवाह के लिए प्रयास करने चाहिए अच्छा जीवन साथी मिलने की संभावनाएं प्रबल होने वाली है. कमाई में वृद्धि होने की संभावनाएं प्रबल हैं तथा व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए भी व्यवसाय में उन्नत होने तथा संबंध बनाने एवं कांट्रैक्ट्स आदि साइन करने के रास्ते खुलेंगे जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे. अतः धन संबंधित मामलों में विशेष ध्यान दें आकस्मिक धन लाभ की संभावनाएं भी बन रही है.

कर्क (Cancer)- कर्क राशि वालों के लिए मंगल देव शत्रुओं पर विजय प्रताप का योग बना रहे हैं. जो शत्रु परेशान कर रहे थे उन्हें जवाब देने का समय आ गया है. अतः शत्रु पर लगाम कसने की तैयारी करें और इसके साथ ही नौकरी करने वाले जातकों के लिए अच्छे अवसर मिलेंगे जो कार्यक्षेत्र में उनकी प्रतिष्ठा बढ़ाएंगे तथा जिन जातकों के नीचे अधिकारी कार्य करते हैं उनसे अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा तथा जातकों पर नई जिम्मेवारियां भी आने वाली है. संतान को लेकर कुछ चिंता की संभावना रहेगी. कोर्ट कचहरी में कार्य करने वाले जातकों के पक्ष में निर्णय आने की प्रबल संभावनाएं बनेगी.

सिंह (Leo)- सिंह राशि वालों के लिए मंगल देव का उदय होना भाग्य के रास्ते खोलने जैसा है. प्रॉपर्टी का लाभ होने के योग बन रहे हैं. यदि कोई गाड़ी लेना चाहते हो तो एक अच्छे और शानदार स्तर की गाड़ी लेने के योग भी बना रहे हैं. संतान के माध्यम से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं तथा भाग्य में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं. धार्मिक कार्यों में रुचि लेने वाले जातक किसी न किसी धार्मिक कार्य को संपन्न करने में सफल होंगे तथा प्रसन्नता का माहौल होगा. ईश्वर भक्ति में समय बिताएंगे तथा शिक्षा प्राप्त करने वाले जातक शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और नई रिसर्च करने में भी पर्याप्त समय और ज्ञान मिलेगा.

कन्या (Virgo)- कन्या राशि वालों के लिए मंगल देव कुछ परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं. वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव पैदा हो सकते हैं तथा झगड़ों की संभावनाएं बन सकती है, अतः गृहस्थ जीवन बिताने वाले जातक झगड़ों से दूरी बनाए रखें. जॉब करने वाले जातकों के लिए बहुत अच्छा समय है उन्हें सम्मान मिलेगा और जो जातक प्रॉपर्टी लेना चाहते हैं वह कड़ी मेहनत से एक अच्छी प्रॉपर्टी हासिल कर सकते हैं. आकस्मिक यात्राओं के संभावनाएं बन रही हैं और किसी न किसी यात्रा में जाना पड़ सकता है. भाई बंधुओं का पर्याप्त सहयोग मिलेगा और उच्च अधिकारी सम्मान करेंगे तथा व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए भी यह कड़े परिश्रम करने का समय है.

तुला (Libra)- तुला राशि वालों के लिए मंगल देव का उदय होना भाग्यशाली समय दर्शाता है. विवाह का प्रयास करने वाले जातकों के लिए अच्छा समय है. फ्रेंड सर्कल से या भाई बहन के सहयोग से जीवनसाथी मिलने की संभावनाएं बन रही है. अतः जातक तलाश जारी रखें और धन के मामले में मंगल देव शुभ परिणाम देने वाले हैं. कड़ी मेहनत का अच्छा फल मिलने वाला है. लंबे समय से की जा रही मेहनत अब धन देने वाली है. खेलकूद आर्मी पुलिस में कार्य करने वाले जातकों के लिए बहुत अच्छा समय है. अपने गुणों का प्रदर्शन करने के शुभ अवसर प्राप्त होंगे.

वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल देव का उदय होना धन प्राप्ति के योग बन रहा है और जो जातक सरकारी नौकरी या अच्छे स्तर की नौकरी का प्रयास कर रहे हैं उन्हें अच्छी सफलता मिलने वाली है. भौतिक विकास के लिए भी यह अच्छा समय है कई दिनों से चली आ रही मानसिक परेशानियां अब शांत होगी, उन पर विजय प्राप्ति के योग शुरू हो गए हैं. वाणी में कॉन्फिडेंस बढ़ेगा तथा धनकोष में वृद्धि होगी. दिनचर्या में मनोरंजन आदि से मन प्रसन्न रहेगा और संतान संबंधित जो चिंताएं चल रही थी वह समाप्त होगी.

धनु (Sagittarius)- धनु राशि वालों को विदेश यात्रा अथवा लंबी यात्रियों के अवसर मिलने की प्रबल संभावनाएं रहेंगी. संतान पक्ष को लेकर शुभ समाचार मिलने के योग हैं और शिक्षा प्राप्त करने वाले जातकों के लिए शिक्षा में अच्छे उपलब्धियां मिलने की परिस्थितियों बनेगी और जो जातक बैंक, क्लर्क या इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी सेक्टर आदि में काम कर रहे हैं उनके लिए तकनीकी कार्य बहुत काम आने वाले हैं. जो जातक पीएचडी आदि जैसे बड़े डिग्री कोर्स कर रहे हैं उन्हें अपने रिसर्च वर्क में विशेष सहायता मिलने वाली है.

मकर (Capricorn)- मकर राशि वालों के लिए मंगल देव कुछ परेशानी लाने वाले हैं. धन के खर्चे बढ़ेंगे और प्रॉपर्टी संबंधित मामलों में निपटारा करने में समय लगेगा, अनावश्यक विलंब होने की प्रबल संभावनाएं हैं.  गाड़ी चलाते समय विशेष ध्यान रखें व्यवसाय करने वाले जातकों को यदि लम्बी यात्रा करने का अवसर मिल रहा है तो यात्राएं अवश्य करें. इसमें कुछ लाभ होने की संभावनाएं बन रही है और जो जातक कोर्ट कचहरी आदि में काम करते हैं वह इस समय अधिक संघर्ष के बाद कुछ लाभ प्राप्त करेंगे.

कुम्भ (Aquarius)- कुंभ राशि वालों के लिए मंगल देव धन के मार्ग खोलने वाले हैं. राशि से एकादश भाव में मंगल देव का गोचर अत्यंत शुभ माना गया है. आपके पराक्रम को सम्मान मिलेगा, आर्मी तथा पुलिस में काम करने वाले जातकों को उनकी वीरता के लिए प्रशंसा मिलेगी तथा प्रमोशन होने की भी प्रबल संभावनाएं बन रही हैं. व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए व्यवसाय को बढ़ाने के लिए अच्छे अवसर मिलने के योग हैं. धन आगमन के नए मार्ग खुल सकते हैं तथा नए साधन भी मिल सकते हैं. संतान की उन्नति के योग भी प्रबल बने हुए हैं.

मीन (Pisces)- मीन राशि वाले जातकों के लिए मंगल देव का उदय होना अत्यंत लाभकारी एवं शुभ योग बन रहा है. शत्रुओं पर दबदबा बनाए रखेंगे तथा अपने कार्य क्षेत्र में उन्नति प्राप्त करेंगे। जो लोग सरकारी जॉब कर रहे हैं, उन्हें प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावनाएं बन रही है तथा जो जातक ईंधन पेट्रोल और औजार आदि से संबंधित कार्य करते हैं उनके व्यवसाय में उन्नत होने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं. जीवनसाथी की मदद से व्यवसाय बढ़ाने के रास्ते खुल सकते हैं. अतः जीवनसाथी के साथ मिलकर कार्य करने में विशेष लाभ मिलेगा.

ये भी पढ़ें: 16 January Today Horoscope: किन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा मंगलकारी, देखें अपना राशिफल

ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार, हिमाचल प्रदेश निवासी, पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, और मेदिनी ज्योतिष में निषुण हैं. इन्होंने अपने गहन अनुभव और अध्ययन के बल पर हजारों लोगों की कुंडलियों का सफलतापूर्वक विश्लेषण किया है और राजनीति, देश-विदेश, से जुड़े विषयों पर अनेक सटीक भविष्यवाणियां कर ख्याति प्राप्त की है. हाल ही में पाकिस्तान पर संभावित हमले को लेकर इनकी की गई भविष्यवाणी सच साबित हुई, जिससे इनकी प्रामाणिकता और दूरदर्शिता को व्यापक मान्यता मिली. ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार का उद्देश्य केवल भविष्य बताना नहीं, बल्कि लोगों की जीवनशैली को ज्योतिषीय दृष्टिकोण से संतुलित, सकारात्मक और प्रभावशाली बनाना है. ये परंपरागत शास्त्रों की जड़ों से जुड़े रहकर आधुनिक संदर्भों में समाधान प्रस्तुत करते हैं. लेखन, अध्ययन और संगीत के प्रति इनका गहरा रुझान है, जो इन्हें एक संवेदनशील और व्यापक दृष्टिकोण वाला ज्योतिषाचार्य बनाता है. ये निरंतर अपने लेखों, परामर्शों और अध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से जनमानस को जागरूक और सशक्त बना रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Yogini Ekadashi Parana LIVE: योगिनी एकादशी आज, पूजा का सही मुहूर्त, विधि, मंत्र, पारण समय सब कुछ देखें
योगिनी एकादशी आज, पूजा का सही मुहूर्त, विधि, मंत्र, पारण समय सब कुछ देखें
Ravi Pradosh Vrat 2026: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत 11 या 12 जुलाई कब? कंफ्यूज न हो, सही तारीख में पूजा से मिलेगी शिव कृपा
आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत 11 या 12 जुलाई कब? कंफ्यूज न हो, सही तारीख में पूजा से मिलेगी शिव कृपा
Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर इस बार चंद्र ग्रहण का साया, क्या भारत में भी दिखेगा ?
रक्षाबंधन पर इस बार चंद्र ग्रहण का साया, क्या भारत में भी दिखेगा ?
Yogini Ekadashi Vrat Katha: एक श्रापित व्यक्ति की किस्मत कैसे बदल गई? पढ़ें योगिनी एकादशी व्रत की चमत्कारी कथा
एक श्रापित व्यक्ति की किस्मत कैसे बदल गई? पढ़ें योगिनी एकादशी व्रत की चमत्कारी कथा

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget