एक्सप्लोरर

14 January Today Horoscope: कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा दिन, देखें आज का राशिफल

14 January Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों का वर्णन मिलता है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन होता है. रविवार 14 जनवरी का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा जानें आज का राशिफल.

14 January Today Horoscope: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियों में हर राशि का स्वामी ग्रह होता है, जिसके आधार पर ही राशिफल का आंकलन किया जाता है. आज रविवार का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है, यह काफी हद तक ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर भी निर्भर करता है.

ज्योतिष गणना के अनुसार आइए जानते हैं, रविवार 14 जनवरी, 2024 का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा. आज किन्हें मिलेगा भाग्य का लाभ और किन्हें होगी निराशा . यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)-

मेष (Aries)- मेष राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. कमाई के साधनों में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे. प्रॉपर्टी से कार्य करने वालों को विशेष लाभ मिलेगा. विदेश यात्रा का विचार बनाने वाले जातकों के लिए समय अच्छा है, विदेश यात्रा की अच्छी संभावनाएं हैं. आने वाले दो से तीन दिन में यात्राएं अच्छी रहेगी, लेकिन यदि यात्रा कुछ लंबे समय के हो तो थोड़े बहुत दिक्कत आने की संभावनाएं हैं. स्वयं के स्वास्थ्य के लिए दिन अच्छा रहेगा. संतान को लेकर भी शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे शिक्षा में भी उन्नति के अवसर मिलेंगे.

वृषभ (Taurus)- वृषभ राशि वालों के लिए दिन बहुत बढ़िया है. अच्छे कार्य को अंजाम दे सकते हैं. यदि धार्मिक कार्यों से संबंधित लंबी यात्राएं करना चाहते हैं तो उसमें उत्तम लाभ मिलने के योग हैं. जो जातक विदेश में कमाई के उद्देश्य से जाना चाहते हैं उनके लिए अच्छे अवसर मिलने के योग बनेंगे. जीवनसाथी के साथ दिन सामान्य रहेगा तथा व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए भी दिन अच्छा है कड़ी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे.

मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा, धार्मिक कार्यों में धन लगा सकते हैं और लंबी यात्रा पर जाने के योग हैं.  मित्रों आदि का सहयोग अच्छा मिलेगा तथा गृहस्थ जीवन भी अनुकूल रहेगा. जीवनसाथी से धन प्राप्ति के योग बनेंगे अथवा जीवनसाथी की धन उन्नति हो सकती है.

कर्क (Cancer)- कर्क राशि वालों के लिए तनावपूर्ण दिन रह सकता है. मन की बेचैनी को न बढ़ने दें, धैर्य से कार्य करें अन्यथा कार्यों में हुई छोटी गड़बड़ी बड़ी समस्या कर सकती है. कंधे अथवा बाजू में चोट की संभावनाएं रहेंगी. अतः कार्य करते हुए अथवा खेल कूद के समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी.

सिंह (Leo)- सिंह राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा, यदि मित्रों के साथ मनोरंजन करने के लिए घूमने जाने अथवा लंबी यात्रा करने का विचार है तो उसमें फायदा रहेगा. मित्र मंडली के साथ की गई यादगार यात्रा रहेगी तथा शानदार जगह हो पर जैसे कि समुद्र के किनारे वाले देश या स्थान में यात्रा विशेष लाभ देगी. जीवनसाथी को लेकर दिन सामान्य रहेगा, पेट के रोग कुछ हद तक परेशान कर सकते हैं. शिक्षा संबंधित कार्य करने वाले जातक या विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. व्यवसाय की दृष्टि से भी दिन अच्छा है जातकों को पर्याप्त लाभ मिलेगा.

कन्या (Virgo)- कन्या राशि वालों के लिए दिन छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. धन हानि हो सकती है इसलिए धन के मामलों में सावधानी बरतनी की आवश्यकता रहेगी. यात्रा करने वाले जातकों के लिए गर्म स्थान की यात्रा अच्छी रहेगी तथा यात्रा में लाभ मिलने के योग हैं. व्यवसाय से संबंधित कार्य को लेकर यदि यात्रा करने की आवश्यकता है तो यह यात्रा विशेष तौर पर लाभ देने वाली है जो व्यवसाय में बढ़ोतरी करेगी. मित्रों का सहयोग पर्याप्त मिलेगा तथा मनोरंजन आदि के लिए भी समय निकलेंगे तथा मौज मस्ती के साथ इंजॉय करेंगे.

तुला (Libra)- तुला राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. संतान के साथ मौज मस्ती में समय बिताएंगे. यदि यात्रा कर रहे हो तो परिवार के साथ किसी अच्छे स्थान की यात्रा करने के संभावनाएं रहेंगे और परिवार के साथ यादगार पल बिताएंगे.  व्यवसाय अथवा जॉब से संबंधित यात्रा करने के अवसर भी मिल सकते हैं.

वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन काफी अधिक उतार चढ़ाव वाला रह सकता है. फिलहाल 2 से 3 दिन तक यात्रा करने की जल्दबाजी न करें. गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा खानपान का विशेष ध्यान रखें. पेट में रोग अथवा पांव में चोट की संभावना रहेगी.

धनु (Sagittarius)- धनु राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. कड़ी मेहनत से धन प्राप्ति करेंगे तथा भाई बहन एवं मित्रों के सहयोग से भी धन प्राप्ति के अच्छे योग बनेंगे. यात्रा करने वाले जातक लंबे समय के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. विशेष तौर पर यदि कोई जातक शिक्षा के उद्देश्य से विदेश में जाना चाहता है तो उसे विदेश जाने के अवसरों का उत्तम लाभ मिलेगा. वहीं कमाई के लिए विदेश जाने वाले जातकों को भी विदेश में कमाई करने के लिए अच्छे संस्थान मिल सकते हैं तथा वहां पर भी शानदार कमाई होगी.

मकर (Capricorn)- मकर राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. परिवार के साथ समय बिताएंगे तथा स्वयं के लिए धन लाभ के योग भी बनेंगे. यात्रा करने के लिए अच्छा समय है. मित्रों के साथ घूमने फिरने के लिए अथवा लंबे टूर पर जाना लाभ देगा. यदि नौकरी अथवा व्यवसाय से संबंधित कोई लंबी यात्रा करने का विचार है तो उसमें धन प्राप्ति के नए संबंध स्थापित करने में मदद मिलेगी और बाहरी स्थान से धन आगमन प्राप्ति के साधन भी अर्जित होंगे. शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है यदि कोई जातक शिक्षा व्यवसाय से जुड़ा है तो उसे अपने कार्य क्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे. 

कुम्भ (Aquarius)- कुंभ राशि वाले जातकों के लिए विभिन्न अच्छा रहेगा. व्यवसाय से जुड़े जातक को जल्द ही कमाई के बड़े अवसर मिलने की संभावनाएं रहेंगे. यात्रा यदि व्यवसाय की दृष्टि से ही करेंगे तो उसमें अधिक लाभ मिलेगा, हालांकि शौक पूरे करने के लिए भी यात्रा की जा सकती है. कोर्ट केस चल रहे हो तो उसमें शत्रु पक्ष की योजनाएं आपके सामने उजागर हो सकती है. संतान और शिक्षा को लेकर दिन अच्छा रहेगा तथा कड़ी मेहनत से अच्छा धन प्राप्त करेंगे. नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा है उसमें प्रशंसा एवं प्रमोशन की भी अच्छी संभावना है.

मीन (Pisces)- मीन राशि वालों के लिए दिन कुछ चिंताकारक रह सकता है या मानसिक तनाव होगा तथा वाहन की दृष्टि से इस हफ्ते अनुकूल परिस्थितियों नहीं होगी. आने वाले तीन से चार दिन वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी. व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए भी समय अच्छा रहेगा, लेकिन इस सप्ताह कुछ दिक्कतें हो सकती हैं. गृहस्थ जीवन की परिस्थितियों सामान्य रहेगी.

ये भी पढ़ें: 13 January Today Horoscope: शनिवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा बेहतर, यहां देखें आज का राशिफल

ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार, हिमाचल प्रदेश निवासी, पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, और मेदिनी ज्योतिष में निषुण हैं. इन्होंने अपने गहन अनुभव और अध्ययन के बल पर हजारों लोगों की कुंडलियों का सफलतापूर्वक विश्लेषण किया है और राजनीति, देश-विदेश, से जुड़े विषयों पर अनेक सटीक भविष्यवाणियां कर ख्याति प्राप्त की है. हाल ही में पाकिस्तान पर संभावित हमले को लेकर इनकी की गई भविष्यवाणी सच साबित हुई, जिससे इनकी प्रामाणिकता और दूरदर्शिता को व्यापक मान्यता मिली. ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार का उद्देश्य केवल भविष्य बताना नहीं, बल्कि लोगों की जीवनशैली को ज्योतिषीय दृष्टिकोण से संतुलित, सकारात्मक और प्रभावशाली बनाना है. ये परंपरागत शास्त्रों की जड़ों से जुड़े रहकर आधुनिक संदर्भों में समाधान प्रस्तुत करते हैं. लेखन, अध्ययन और संगीत के प्रति इनका गहरा रुझान है, जो इन्हें एक संवेदनशील और व्यापक दृष्टिकोण वाला ज्योतिषाचार्य बनाता है. ये निरंतर अपने लेखों, परामर्शों और अध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से जनमानस को जागरूक और सशक्त बना रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kanwar Yatra 2026: क्या होती है खड़ी और डाक कांवड़? जानें क्यों सबसे कठिन मानी जाती है 'दांडी कांवड़' यात्रा
Kanwar Yatra 2026 Date: कब से शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा? जानें जलाभिषेक की सही तारीख और महत्व
Shani Dev: कुंभ, मीन और मेष समेत इन 3 राशियों पर है शनि का साया, कष्टों से मुक्ति के लिए करें 'छाया दान' के ये अचूक उपाय
कुंभ, मीन और मेष समेत इन 3 राशियों पर है शनि का साया, कष्टों से मुक्ति के लिए करें 'छाया दान' के ये अचूक उपाय
Ashadha Amavasya 2026: आषाढ़ अमावस्या कब है? जानें सोमवती-भौमवती संयोग का सही मुहूर्त और पूजा विधि
आषाढ़ अमावस्या पर सोमवती और भौमवती का दुर्लभ महासंयोग, सोमवार रात से शुरू होगा शिव पूजा का महामुहूर्त!
Shani Dev: क्या आप जानते हैं शनि देव के गुरु कौन हैं? शिव भक्ति करने वालों को कभी क्यों नहीं सताते सूर्यपुत्र?
क्या आप जानते हैं शनि देव के गुरु कौन हैं? शिव भक्ति करने वालों को कभी क्यों नहीं सताते सूर्यपुत्र?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget