एक्सप्लोरर

Taurus Horoscope 2024: वृषभ राशि वालों के लिए अगला साल रहेगा खास, जानें वार्षिक राशिफल

Taurus Horoscope 2024: नए साल में वृषभ राशि के लिए करियर की दृष्टि से यह वर्ष काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस साल उन्हें अच्छा आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है. जानते हैं वृषभ वार्षिक राशिफल

Vrishabh Rashifal 2024: इस राशि के लोगों के लिए साल 2024 फॅमिली, लव और रिलेशनशिप में यह साल उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है, तो आप अपनी ओर से पॉजिटिव ऐटिटूड रखिएगा. स्टूडेंट्स और लर्नर्स पूरे पेशेंस के साथ अपनी पढ़ाई करते रहने का विशेष ध्यान रखें, तो ही सपने सच होंगे. करियर के लिहाज़ से नया साल 2024 औसत ही कहा जा सकता है,

आपके एफ्फोर्ट्स इसे बेहतर बना सकते हैं. बिज़नेस और वेल्थ के लिहाज़ से इस फाइनेंसियल डील्स में अच्छा प्रॉफिट होता रहेगा. हेल्थ के नज़रिए से किसी पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी जिससे आपकी सेहत में सुधार साफ़ देखने को मिलेगा और ट्रेवल इस साल ज़्यादातर फ़ायदे में रखेगा, इसमें संशय है.

आपकी राशि वृषभ होने के कारण आप बहुत अधिक कठिन परिश्रम करने वाले, मेहनती एवं नेतृत्व करने का गुण आप में सर्वोपरि रहता है, यह गुण जन्म से मृत्यु तक विद्यामान रहता हैं. बाल्यावस्था में भी यह गुण भली प्रकार परिलक्षित हुआ होगा. आप अपना अग्रणीपन, वर्चस्व, प्रधानता छोड़ नहीं सकते हैं. यदि आप प्रबंधकीय कार्य, प्रशासन के नेतृत्व का कार्य संभाल लें, तो सर्वाधिक उन्नति कर सकते हैं. उन्नति करने की गति व भावना अपेक्षाकृत तीव्र होती है.  

बाहरी दिखावा, तड़क-भड़क, कुछ हद तक कामी एवं भोगी कहे जा सकते हैं. स्त्रियों का सानिध्य प्राप्त करना, घूमना-फिरना, मनोरंजन, प्रेमालाप तथा एक्सट्रा मैरिटल अफेयर इनकी कमजोरी कहीं जा सकती है. 

बिजनेस और करियर

  • साल की शुरूआत में गुरू की अष्टम भाव पर दृष्टि होने से स्वयं का बिज़नेस रिलेटेड करने के इच्छुक हैं उनके लिये भी यह वर्ष अच्छा रहेगा. आप अपने एबिलिटी का, अपनी स्किल्स का भरपूर प्रयोग कर इस बेहतर साल में मिलने वाले अवसरों का लाभ आप उठा सकते हैं. इस समय आप स्वयं को साबित कर सकते हैं.
  • 07 मार्च से 25 मार्च तक बुध का सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे साल 2024 में आपको कोई बड़ी व्यापारिक ज़िम्मेदारी मिल सकती है. पिछले समय में की गई मेहनत का फल भी आपको इस साल मिल सकता है.
  • 01 मई से गुरू का आपकी राशि में रहेगे जिससे इस वर्ष कुछ बड़ी फाइनेंसियल डील्स में प्रॉफिट आसानी से मिलता रहेगा. आपको अच्छी-खासी कामयाबी प्राप्त होगी. मिड ईयर के बाद कुछ फाइनेंसियल प्रोब्लेम्स से सामना हो सकता है.
  • 19 मई से 12 जून तक शुक्र आपकी राशि में स्वगृही होकर मालव्य योग बनाए होने से  मीडिया, मेडिकल, फ़ूड और बेवरेजेज, टेक्सटाइल, फैशन, एनीमेशन से सम्बंधित बिज़नेस वाले इस राशि के जातकों को ज़्यादा फा़यदा हो सकता है.
  • 09 अक्टूबर से गुरू वक्री रहेगे जिससे ईयर एंडिंग में आपको में कोई छोटा-मोटा धोखा हो सकता है, अवेयर रहें. 

जॉब और प्रोफेशन 

  • 15 जनवरी से 13 फरवरी तक सूर्य शत्रु राशि मकर रहेगे जिससे ईयर 2024 स्टार्टिंग में कामकाज में कुछ एरियाज में प्रोब्लेम्स का सामना करना पड़ेगा.
  • 19 मई से 12 जून तक शुक्र आपकी राशि में स्वगृही होकर मालव्य योग बनाए होने से एजुकेशन, एविएशन, मेडिकल, वेबसाइट डिजाइनिंग, मीडिया, कस्टम्स और क्लोथिंग, सेल्स और सर्विस से सम्बंधित फील्ड में अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए पूरे जोश और उत्साह के साथ लगे रहने से जॉब क्लास लोगों के काम बनते चले जाएंगे.
  • इस पुरे साल दशम भाव में शश योग रहेगा जिससे करियर के लिहाज़ से नया साल 2024 औसत ही कहा जा सकता है. कहा गया है कि कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है और आप अपनी कड़ी मेहनत से ही इस साल को करियर के दृष्टिकोण से सुखद रहने वाला बना सकते हैं.
  • 16 अगस्त से 16 सितम्बर तक सूर्य चतुर्थ भाव में स्वगृही रहेगे जिससे अपने बॉस को कुछ खास कर दिखाने में सक्सेसफुल हो सकते हैं और आपके प्रमोशन की बात आगे बढ़ सकती है.
  • मई, जून, अगस्त, नवम्बर महीने में सरकारी नौकरी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं उनकी यह इच्छा इस वर्ष पूरी हो सकती है, बशर्ते प्रयास बढ़िया रहे.  

फैमिली, लव और रिलेशनस 

  • गुरू का सप्तम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे साल 2024 फॅमिली मैटर्स के लिहाज़ से शुरुआत में कुछ अच्छे संकेत नहीं दे रहा है. साल की पहली तिमाही में गृहक्लेश, मनमुटाव, लड़ाई-झगड़े कुछ बढ़ने की संभावना है.
  • 31 मार्च से 24 अप्रैल तक शुक्र का सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे कुछ पुराने गिले-शिकवों, रिश्तों में पड़ी गांठों को छोड़कर आंशिक शांति के योग तो बन ही जाएंगे. मार्च-अप्रेल के आसपास आपके जीवन में परिवार में किसी खुशखबरी के आने के शुभ संकेत मिल रहे हैं. कुंवारी जातकों के जिंदगी में कोई नया व्यक्ति आ सकता है.
  • 30 जून से शनि वक्री, 24 अगस्त से 18 सितम्बर तक शुक्र नीच राशि कन्या में रहेगे जिससे लव लाइफ के नज़रिए से यह साल उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है, तो आप अपनी ओर से पूरी सावधानी अवश्य बरतिएगा. लाइफ पार्टनर के साथ, गाड़ी पटरी पर चलती रहेगी.
  • 09 अक्टूबर से गुरू वक्री होगे जिससे कुछ अधिक बढ़ने से कुछ मेन्टल स्ट्रेस बना रहेगा.
  • फॅमिली पर वैसे पूरे वर्ष आपका प्रभाव बढ़िया रहेगा और आप सबको साथ लेकर चल पाने में सक्षम रह पाएंगे, पर फिर भी इस आस्पेक्ट से आप खुद पूरी तरह से संतुष्ट नहीं रहेंगे, इस तरह के वहम ना पालें.  

छात्रों के लिए

  • गुरू का पंचम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे साल 2024 की शुरुआत से मार्च और फिर अगस्त के दौरान का समय आपके लिए कुछ अधिक प्रोब्लेमैटिक रह सकता है, तो इस समय में धैर्य और परिश्रम भी अधिक रखना होगा.
  • 1 मई से गुरू की पाचवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से हायर एजुकेशन प्राप्त करने के मार्ग में कुछ बाधाएं आएंगी, लेकिन आपकी मेहनत रंग भी ज़रूर लाएगी. उच्च शिक्षा पाने वाले छात्रों को भी अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी. उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी, ये समय अच्छा रहेगा.
  • नए इंस्टिट्यूट में एडमिशन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं या फिर कॉम्पिटिटिव एक्साम्स के लिए स्टडीज शुरू करनी हों तो आप अपना फॉर्म अप्रैल, मई, सितम्बर, अक्टूबर, नवम्बर में फइलल करके सबमिट करें, बढ़िया रहेगा. स्वाध्याय आरंभ करने के लिए भी ये तारीखें अच्छी सिद्ध हो सकती हैं.
  • 09 अक्टूबर से साल के अंत तक गुरू वक्री रहेगे जिससे आप सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको पूरे समय कड़ी मेहनत करनी होगी. 

हेल्थ और ट्रेवल 

  • राहु का षष्ठ भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे इस नए साल 2024 के स्टार्ट में आपकी हेल्थ कुछ कमज़ोर हो सकती है. स्वास्थ्य के लिहाज़ से भी समय सही नहीं है. इस दरमियान आपको गठिया, अपच जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं.
  • 30 जून से शनि वक्री रहेगे जिससे आपका स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. इस साल इस राशि के कुछ जातकों को अक्सर घबराहट की शिकायत भी रह सकती है इसलिए समय-समय पर डॉक्टर से एडवाइस लेते रहें ताकि अपने अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले पाएं.
  • 09 अक्टूबर से गुरू वक्री रहेगा जिससे आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा, काम और आराम के बीच में बैलेंस करें. वर्ष के मध्य से आप अच्छी हेल्थ का आनंद ले सकेंगे.
  • साल के बीच में और अंत में जो भी ट्रैवेलिंग आप करेंगे वो फवौराबले हो सकती हैं. इस साल विदेश यात्रा के साधारण योग भी बन रहे हैं. इस साल कुछ खास प्रयोजन पूर्ण करने की यदि जरूरत आन पड़े तो सेहत और यात्रा के लिहाज़ से अप्रैल, जून, अगस्त, नवम्बर, दिसम्बर में शुभ रह सकता है.  

सावधान रहें- 15 जनवरी से 13 फरवरी तक सूर्य शत्रु राशि मकर व 13 फरवरी से 14 मार्च तक सूर्य शत्रु राशि  कुंभ में रहेंगे, 30 जून से 15 नवम्बर तक शनि वक्री रहेंगे. 05 अगस्त से 28 अगस्त तक बुध वक्री रहेंगे, 09 अक्टूबर से साल के अंत तक गुरू वक्री रहेंगे.

जीवन बदलने वाला क्षण- 31 मार्च से 24 अप्रैल तक शुक्र मीन राशि उच्च के, 1 मई से गुरू वृषभ राशि में रहेगे. इस पूरे साल शश योग रहेगा. 19 मई से 12 जून तक शुक्र आपकी राशि में स्वगृही होकर मालव्य योग बनाएगें.  

वृषभ राशि के लिए रत्न, व्रत एवं उपासना 
रत्न - हीरा/ओपल/जरकन
व्रत - शुक्रवार का व्रत.
उपासना - मां दुर्गा की उपासना, दुर्गा सप्तशती का पाठ करना/करवाना, दोनों नवरात्रा तथा गुप्त नवरात्रा में व्रतादि करना. सफेद वस्तु, चावल, दूध, दही, घृत का दानादि करना शुभ रहेगा. 
उपाय :- आप शुक्रवार के दिन सफेद चंदन की माला से ऊँ शुं शुक्राय नमः मंत्र के जाप करें. शुक्रवार का व्रत, दुर्गा सप्तसती का पाठ करना, दोनों नवरात्रा तथा गुप्त नवरात्रा में व्रतादि करना. शुक्र यंत्र की विधिवत् पूजा एवं सफेद वस्त्र में सफेद पुष्प लेकर अपनी कुलदेवी को अर्पण करना लाभदायी रहेगा. सफेद वस्तु, चावल, दूध, दही, घृत का दानादि करना शुभ रहेगा.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dussehra 2026 Puja Muhurat: 20 अक्टूबर को दशहरे की पूजा कब करें?
Dussehra 2026: कल दशहरे की सुबह भी रहेगी नवमी, दोपहर 12:50 बजे शुरू होगी दशमी… घर में पूजा कब करें?
Navami Havan: पूर्णाहुति में नारियल क्यों चढ़ाते हैं, न हो तो क्या अधूरी रह जाती है पूजा?
नवमी के हवन में नारियल की पूर्णाहुति क्यों देते हैं? इसके बिना अधूरी रहती है नवरात्रि की पूजा?
Aaj Ka Panchang 19 October 2026: अष्टमी-नवमी आज, सुबह 10:51 बजे बदलेगी तिथि, कब करें कन्या पूजन?
Aaj Ka Panchang 19 October 2026: अष्टमी-नवमी आज, सुबह 10:51 बजे बदलेगी तिथि, कब करें कन्या पूजन?
पापांकुशा एकादशी 2026: पूजा में तुलसी दल चढ़ाने का क्या है नियम? जानें व्रत कथा, शुभ मुहूर्त और पारण का सही समय
पापांकुशा एकादशी 2026: पूजा में तुलसी दल चढ़ाने का क्या है नियम? जानें व्रत कथा, शुभ मुहूर्त और पारण का सही समय

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget