एक्सप्लोरर

Surya Grahan 2024: चैत्र नवरात्रि से एक दिन पहले लग रहा है सूर्य ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें

Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 को है. ये ग्रहण चैत्र नवरात्रि से एक दिन पहले लग रहा है. सूर्य ग्रहण पर कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं.

Surya Grahan 2024: इस साल 9 अप्रैल 2024 चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है. इससे एक दिन पहले 8 अप्रैल को चैत्र अमावस्या पर साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है. सूर्य ग्रहण को अशुभ माना जाता है.

इस दौरान सूर्य की किरणें ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहण के समय राहु का प्रभाव बढ़ जाता है, जिससे हमारे जीवन से जुड़ी हर चीज पर प्रभावित होता है. इसके लिए ग्रहण के समय पर शुभ कार्य करने की मनाही होती है. जानें सूर्य ग्रहण में क्या करें, क्या न करें.

सूर्य ग्रहण में न करें ये गलतियां (Surya Grahan donts)

ग्रहण में अन्न क्यों नहीं खाते - धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य या चंद्रमा किसी भी ग्रहण के वक्त भोजन नहीं करना चाहिए. पुराणों के माना जाता है कि जो व्यक्ति ग्रहण के दौरान अन्न खाता है उसे नरक की यातनाएं भोगनी पड़ती है. सूर्य ग्रहण के सूतक काल में ही अनाज में तुलसी दल डाल देना चाहिए.

इन पेड़ों को स्पर्श नहीं करें -  तुलसी, पीपल के पेड़ को पूजनीय माना गया है. सूर्य ग्रहण के समय में तुलसी दल नहीं तोड़ना चाहिए. तुलसी में मां लक्ष्मी और पीपल में विष्णु जी का वास होता है. सूर्य ग्रहण में इन पेड़ों का स्पर्श नहीं करना चाहिए. इससे धन की देवी मां लक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं.

देवी-देवता की मूर्ति न छुएं - सूर्य ग्रहण के समय भूलकर भी देवी-देवताओं की प्रतिमा को स्पर्श न करें, पूजा न करें. इससे दोष लगता है. इस समय में मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं. सारा दिन पाठ करें, इससे ग्रहण के दुष्प्रभाव खत्म होते है.

गर्भवती महिलाएं बरतें ये सावधानी - सूर्य ग्रहण के दिन गर्भवती महिलाएं खास ख्याल रखें. सावधानियां बरतें. सूतक शुरू होने से ग्रहण खत्म होने तक घर से बाहर न निकलें. नुकीली वस्तुओं जैसे सुई, कैंची, चाकू आदि का उपयोग किसी काम में नहीं करना चाहिए.

खरीदारी है निषेध - हिन्दु मान्यताओं के अनुसार सूतक काल के समय पृथ्वी का वातावरण दूषित होता है. सूतक के अशुभ दोषों से सुरक्षित रहने के लिए अतिरिक्त सावधानी रखनी चाहिए. शास्त्रों के अनुसार ग्रहण और सूतक के दौरान कोई भी शुभ कार्य पूजा, खरीदारी नहीं करना चाहिए. कुंडली में शुभ ग्रहों का प्रभाव कम होने लगता है.

नया काम शुरू न करें - सूर्य ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है, इसलिए इस दौरान किसी भी नए काम की शुरुआत या मांगलिक कार्य न करें. साथ ही ग्रहण के दौरान नाखून काटने और कंघी करने से भी बचें.

सूर्य ग्रहण में क्या करें (Surya Grahan dos)

सूर्य ग्रहण का सूतक काल लगने से पहले मंदिर के पट बंद कर दें. ग्रहण के बाद गंगाजल से स्नान और दान करें. भगवान को भी गंगाजल से स्नान कराएं. इसकी समाप्ति पर पूरे घर में गंगाजल छि़ड़कर शुद्धिकरण करें.

ग्रहण के समय महामृत्युंजय मंत्र का उच्चारण या फिर तमोमय महाभीम सोमसूर्यविमर्दन। हेमताराप्रदानेन मम शान्तिप्रदो भव॥ या विधुन्तुद नमस्तुभ्यं सिंहिकानन्दनाच्युत। दानेनानेन नागस्य रक्ष मां वेधजाद्भयात्॥२॥ मंत्र जाप से ग्रहण के अशुभ प्रभाव खत्म होते हैं.

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि पर खरमास का साया, 5 दिन तक भूल से न करें ये काम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पापांकुशा एकादशी 2026: 21 अक्टूबर से तिथि शुरू, फिर 22 को क्यों रखा जाएगा व्रत?
एकादशी कब है? 20 और 21 अक्टूबर की तारीख को लेकर उलझन, जानें सही दिन और पारण का समय
Aaj Ka Panchang 17 October 2026: सप्तमी दो दिन तो कालरात्रि पूजा कब? जानें सरस्वती पूजा का मुहूर्त और राहुकाल
Aaj Ka Panchang 17 October 2026: सप्तमी दो दिन तो कालरात्रि पूजा कब? जानें सरस्वती पूजा का मुहूर्त और राहुकाल
हरिद्वार, 20 अक्टूबर 2026 से बंद होगी ऊपरी गंगा नहर, जानिए कुंभ की तैयारियों और पानी की सप्लाई पर क्या पड़ेगा असर
हरिद्वार, कुंभ की तैयारियों के लिए 20 अक्टूबर से बंद होगी ऊपरी गंगा नहर, 8 नवंबर तक चलेगा काम
Sandhi Puja: अष्टमी-नवमी के बीच 48 मिनट की पूजा क्यों होती है?
Sandhi Puja: दुर्गा पूजा में इन 48 मिनटों का क्यों रहता है इंतजार? जानिए संधि पूजा की कहानी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget