एक्सप्लोरर

Surya Dev: सुख-समृद्धि के लिए कितनी बार, कब और कैसे चढ़ाएं सूर्य देव को जल, जानें समय, नियम और मंत्र

Surya Dev: सूर्य देव की पूजा से आरोग्य, सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूर्य देव की पूजा में कितनी बार, कब और कैसे चढ़ाना चाहिए जल. आइये जानते हैं.  

Surya Dev Puja Arghya Niyam: हिंदू धर्म में सूर्य देवता ऐसे देव हैं जिन्हें सृष्टि में प्रकाश और ऊर्जा का स्त्रोत माना गया है. सूर्य देव से ही संसार में प्रकाश है. इसके साथ ही सूर्य देव को स्वास्थ्य, पिता और आत्मा का भी कारक माना गया है. इनकी पूजा करने और अर्घ्य देने से कष्टों से मुक्ति मिलती है.

शास्त्रों में बताया गया है कि, नियमित रूप से सूर्य देव की पूजा करने और जल चढ़ाने से पुण्य की प्राप्ति होती है. लेकिन सूर्य देव को अर्घ्य चढ़ाने के कुछ जरूरी नियम होते हैं,जिनका पालन सभी को करना चाहिए. आइये जानते हैं सूर्य देव को कैसे, कब और कितनी बार चढ़ाना चाहिए जल.

सूर्य देव को कितनी बार चढ़ाएं जल (Surya Arghya Niyam)

शास्त्रों में बताया गया है कि, सूर्य देव को सुबह तांबे के कलश से तीन बार जल चढ़ाना चाहिए. सबसे पहले एक बार अर्घ्य दें और परिक्रमा करें, फिर दूसरी बार अर्घ्य देकर परिक्रमा करें और तीसरी बार अर्घ्य देकर फिर से परिक्रमा करें और धरती को स्पर्श करें. यानी सूर्य देव को बारी-बारी से तीन बार अर्घ्य देकर तीन बार परिक्रमा करनी चाहिए.

सूर्य देव को कब दें अर्घ्य (Surya Arghya Time)

हमेशा उगते हुए सूर्य को ही अर्घ्य देने की परंपरा है. केवल महापर्व छठ में ही डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. इसलिए सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करें और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दें. उगते सूर्य को अर्घ्य देने फलदायी माना जाता है. सूर्य देव को अर्घ्य देने से पहले जल में रोली, लाल फूल और अक्षत डाल लें. इस बात का भी ध्यान रखें कि सूर्य देव को जल चढ़ाते समय आपका मुख हमेशा पूर्व दिशा की ओर ही होना चाहिए और जल के छीटें आपके पैरों में पड़े.

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इन मंत्रों का जाप ( Surya Arghya mantra) )

  • ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा
  • ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर
  • ऊं ब्रह्म स्वरुपिणे सूर्य नारायणे नमः
  • ॐ आरोग्य प्रदायकाय सूर्याय नम:
  • ॐ घ्राणि सूर्याय नम:

ये भी पढ़ें: Sawan and Adhik Maas 2023: सावन में इस बार अधिकमास का दुर्लभ संयोग, एक साथ पूजे जाएंगे शंकर-विष्णु

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पापांकुशा एकादशी 2026: 21 अक्टूबर से तिथि शुरू, फिर 22 को क्यों रखा जाएगा व्रत?
एकादशी कब है? 20 और 21 अक्टूबर की तारीख को लेकर उलझन, जानें सही दिन और पारण का समय
Aaj Ka Panchang 17 October 2026: सप्तमी दो दिन तो कालरात्रि पूजा कब? जानें सरस्वती पूजा का मुहूर्त और राहुकाल
Aaj Ka Panchang 17 October 2026: सप्तमी दो दिन तो कालरात्रि पूजा कब? जानें सरस्वती पूजा का मुहूर्त और राहुकाल
हरिद्वार, 20 अक्टूबर 2026 से बंद होगी ऊपरी गंगा नहर, जानिए कुंभ की तैयारियों और पानी की सप्लाई पर क्या पड़ेगा असर
हरिद्वार, कुंभ की तैयारियों के लिए 20 अक्टूबर से बंद होगी ऊपरी गंगा नहर, 8 नवंबर तक चलेगा काम
Sandhi Puja: अष्टमी-नवमी के बीच 48 मिनट की पूजा क्यों होती है?
Sandhi Puja: दुर्गा पूजा में इन 48 मिनटों का क्यों रहता है इंतजार? जानिए संधि पूजा की कहानी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget