एक्सप्लोरर

इन सूत्रों को मानने वाला कभी नहीं होता है असफल, सफलता चूमती है कदम जानिए सदा सफल होने के सूत्र

Success Sutra : सफलता की सीढ़ी चढ़ने के लिए जीवन में उतारे ये चार नीति सूत्र. जानिए झूठे व्यक्ति से दूरी क्यों है जरूरी.अच्छी संगत ही पापाचारी को सदाचारी बनाने की सर्वोपरि औषधि है.

Success Sutra : जीवन जीने के लिए मनुष्य को पुस्तक का ज्ञान या अलग-अलग विषयों की शिक्षा जितनी आवश्यक है. उतनी ही व्यावहारिक शिक्षा का ज्ञान होना भी जरूरी है. किताबी ज्ञान बिना व्यावहारिकता जहर के समान होती है और किसी भी विषय में व्यक्ति कितना भी ज्ञानी क्यों न हो परंतु उसके भीतर यदि व्यवहारिक अभिव्यक्ति का समावेश नहीं है, तो उस मनुष्य का ज्ञान बेकार है. व्यावहारिक और सामाजिक जीवन में देखने में भी आता है कि कभी-कभी विषयपरक ज्ञान पर अनुभव का ज्ञान भारी पड़ जाता है.

वास्तव में अनुभवपरक ज्ञान बुद्धि की प्रखरता का प्रमाण होता है. ऐसे नियम जो शास्त्रों में लिखे गए हैं उन्हें नीतिशास्त्र कहते हैं. बिना नीति के चतुराई का जन्म नहीं हो सकता और चतुराई, बुद्धि की प्रखरता का स्पष्ट प्रमाण है. नीतियों का प्रयोग सदा हितकारी ही रहता है. नीति प्रयोग को दैनिक जीवन में कुछ इस तरह अपना सकते हैं और जीवन में एक अच्छा बदलाव लाने में सक्षम हो सकते हैं. आइए बात करते हैं कुछ नीति सूत्रों की. जिन्हें जीवन में यदि सम्मिलित कर लिया जाए तो जीवन जीने की कला में एक नया विस्तार देखा जा सकता है. जो हमारे जीवन में सफलता की सीढ़ी को चढ़ने में भी अत्यधिक सहायक होती हैं.

सदैव सज्जनों की ही संगत

सफलता की पहली सीढ़ी- अच्छे लोगों के साथ रहने से धीरे-धीरे हमारी विचारधारा भी उन्हीं के जैसी होने लग जाती है और यही उन्नति का एवं प्रतिष्ठा का प्रथम सूत्र होता है. अच्छी संगत ही पापाचारी को सदाचारी बनाने की सर्वोपरि औषधि है तथा बुरी संगत ही सदाचारी को पापाचारी बनाने में समर्थ है . 

झूठे व्यक्ति से दूरी

सफलता की दूसरी सीढ़ी- झूठ बोलना महापाप है. क्योंकि एक झूठ बनाए रखने के लिए सौ बार झूठ बोलना ही पड़ता है परंतु यदि कभी एक झूठ से सौ लोगों का भला या जीवन रक्षा होती हो तो झूठ बोलने की आज्ञा है लेकिन इस एक झूठ के प्रायश्चित के लिए कम से कम 108 बार ईश्वर का नाम लेना चाहिए . 


जैसे को तैसा समझें

सफलता की तीसरी सीढ़ी- शत्रु के साथी के साथ प्रेम नहीं करें और मित्र का विरोध न करें. एक प्रसिद्ध कहावत है कि नया मित्र और पुराना दुश्मन विश्वास करने योग्य नहीं होता. पुराना मित्र चाहे कितना ही दूर हो या मिलन हुए वर्षों बीत गए हों तो भी उस पर विश्वास किया जाता है. मित्र कड़वा बोले तो भी उसी की सलाह लेनी चाहिए जबकि प्रिय व हितकारी बोलने वाले नए मित्र की सलाह मानना घातक हो सकता है.

 
लोगों का जुड़ाव का मुख्य कारण है स्वार्थ

सफलता की चौथी सीढ़ी- परस्पर स्वार्थ के कारण ही रिश्ते बने हुए हैं. यह सत्य ही है कि पक्षी फलरहित वृक्ष को छोड़ देते हैं. सारस पक्षी जल रहित सरोवर को छोड़कर अन्यत्र चले जाते हैं. मंत्रीगण, भ्रष्ट राजा को छोड़ देते हैं. भौरे बासी पुष्प को छोड़कर नवविकसित पुष्प पर चले जाते हैं. मृग अग्नि से जले हुए वन को छोड़कर अन्यत्र चले जाते हैं , इसी प्रकार यह स्पष्ट हो जाता है कि सभी प्राणी स्वार्थवश ही एक-दूसरे से प्रेम करते हैं .

वृष राशि वालों के लिए केतु का संचरण शुभ, सामाजिक तौर पर केतु बढ़ेगा मान-सम्मान

कुंभ राशि वालों के लिए सप्ताह लेकर आएगा मिलाजुला असर, आय में बढ़ोतरी के साथ बढ़ेंगे खर्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jagannath Rath Yatra 2026: रथ की रस्सी खींचने से पहले जान लें ये नियम, क्यों मनाई जाती है जगन्नाथ रथ यात्रा?
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 रथ की रस्सी खींचने से पहले जान लें ये नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; क्यों मनाई जाती है पुरी रथ यात्रा?
Jagannath Temple Mahaprasad: भगवान जगन्नाथ के भोग को क्यों कहते हैं 'अबाढ़ा'? नाम के पीछे छिपा है सामाजिक समरसता का यह बड़ा सच
क्यों जमीन पर गिरा दाना भी दोबारा खा लेते हैं लोग? जानें जगन्नाथ पुरी के 'अबाढ़ा' महाप्रसाद का अनोखा नियम!
Kanwar Yatra 2026: क्या होती है खड़ी और डाक कांवड़? जानें क्यों सबसे कठिन मानी जाती है 'दांडी कांवड़' यात्रा
Kanwar Yatra 2026 Date: कब से शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा? जानें जलाभिषेक की सही तारीख और महत्व
Shani Dev: कुंभ, मीन और मेष समेत इन 3 राशियों पर है शनि का साया, कष्टों से मुक्ति के लिए करें 'छाया दान' के ये अचूक उपाय
कुंभ, मीन और मेष समेत इन 3 राशियों पर है शनि का साया, कष्टों से मुक्ति के लिए करें 'छाया दान' के ये अचूक उपाय

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
Embed widget