एक्सप्लोरर

Sheetala Ashtami 2023 Puja:आज शीतला माता को भोग लगाने के लिए पकवान बनाते समय इन बातों का रखें ख्याल, भूल कर भी न करें ये गलती

Sheetala Ashtami 2023: शीतला अष्टमी पर शीतला माता को बासी और ठंडे पकवानों का भोग लगाया जाता है. शीतला अष्टमी से एक दिन पहले यानी सप्तमी तिथि को ही माता के भोग के लिए पकवान बनाकर तैयार कर लिए जाते हैं.

Sheetala Ashtami 2023 Puja Bhog: होली और रंगपंचमी के बाद शीतला अष्टमी का पर्व महत्वपूर्ण होता है. शीतला अष्टमी चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को पड़ती है और इसके एक दिन पहले सप्तमी तिथि को शीतला सप्तमी मनाई जाती है. आज यानी मंगलवार 14 मार्च को शीतला सप्तमी और बुधवार 15 मार्च को शीतला अष्टमी मनाई जाएगी. इसे बसोड़ा भी कहा जाता है.

शीतला अष्टमी का पर्व इसलिए भी खास होता है, क्योंकि इस दिन माता को बासी और ठंडे पकवानों का भोग लगाने की परंपरा है. साथ ही घर के सदस्य भी शीतला अष्टमी के दिन बासी और ठंडा खाना ही खाते हैं. शीतला अष्टमी पर शीतला माता की पूजा में दही, दूध, गन्ने का रस, चावल और अन्य चीजों से बने नैवेद्य का भोग लगाया जाता है. माता को भोग लगाने के लिए रात में नहाने के बाद महिलाएं पकवान तैयार करती हैं. लेकिन पकवान बनाते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. क्योंकि यह कोई साधारण पकवान नहीं बल्कि प्रसाद के रूप में माता शीतला को चढ़ाया जाने वाला विशेष भोग होता है. जानते हैं शीतला अष्टमी पर माता शीतला को भोग लगाए जाने वाले पकवानों में क्या और कैसे बनाएं.

शीतला अष्टमी के लिए आज भोग में क्या बनाएं

शीतला सप्‍तमी के दिन आज मीठे चावल, मीठा भात (ओलिया), खाजा, चूरमा, शकर पारे, पूड़ी, दाल-भात, लपसी, पुआ, पकौड़ी, रबड़ी, बाजरे की रोटी और सब्‍जी आदि जैसे पकवान बनाए जाते हैं. इन पकवानों को तैयार कर बिना जूठा किए रख दिया जाता है और शीतला अष्टमी के दिन सबसे पहले माता को इन्हें भोग लगाया जाता है. इसके बाद घर के अन्य सदस्य इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं.

शीतला माता का भोग बनाते समय न करें ये गलतियां

  • भोग तैयार करते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसे इतना अधिक न पकाएं कि वह जलकर लाल हो जाए. पकवानों को धीमी आंच पर ही पकाएं.
  • भोग के लिए पकवान बनाते समय केवल घी का ही प्रयोग करें.
  • सभी पकवानों को सप्तमी की रात को ही तैयार कर लें. अगले दिन के लिए कोई काम शेष न रखें.
  • पकवानों को तैयार करने के बाद रसोईघर को भी अच्छी तरह से साफ कर लें और इसके बाद चूल्हे पर रोली, अक्षत फूल आदि चढ़ाकर दीप जलाएं. इस पूजा के बाद अष्टमी तक चूल्हा न जलाएं.
  • शीतला अष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें. इसके बाद मिट्टी के कंडवारे में दही, रबड़ी, चावल, पुआ, पूड़ी, सब्जी आदि आपने जो भी कुछ पकवान तैयार किए हैं, सभी को इसमें शीतला माता के भोग लिए भर दें. इसके बाद विधि-विधान से शीतला माता की पूजा करें.

ये भी पढ़ें: Sheetala Asthami 2023: बसोड़ा या शीतला अष्टमी का व्रत कब रखा जाएगा? इसकी सही डेट यहां जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 16 August 2026: सिंह, तुला को मिलेंगे बिजनेस में फायदे, कर्क-वृश्चिक के लिए चुनौतियां
सिंह, तुला को मिलेंगे बिजनेस में फायदे, कर्क-वृश्चिक के लिए चुनौतियां
Durva Vinayak Chaturthi 2026: सावन की दूर्वा गणेश चतुर्थी कब है, नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
सावन की दूर्वा गणेश चतुर्थी कब है, नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
एक दिन पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, PM मोदी ने लाल किले से कर दिए वही बड़े ऐलान
एक दिन पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, PM मोदी ने लाल किले से कर दिए वही बड़े ऐलान
PM मोदी ने 7 शक्तियों को क्यों कहा 'सप्तधारा'? सनातन परंपरा में छिपा है इस शब्द का गहरा अर्थ
PM मोदी ने 7 शक्तियों को क्यों कहा ‘सप्तधारा’? जानें अर्थ

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget