एक्सप्लोरर

Sheetala Ashtami 2021: शीतला अष्टमी पर मां शीतला देवी की करें पूजा, ये समस्याएं होंगी दूर

Sheetala Ashtami 2021 Date: शीतला माता की पूजा करने से कई प्रकार के रोगों से मुक्ति मिलती है. पौराणिक मान्यता है कि माता शीतला की पूजा करने से संक्रामक रोग दूर रहते हैं. शीतला अष्टमी पर माता शीतला देवी की पूजा की जाती है.

Sheetala Ashtami 2021: शीतला माता की पूजा का विशेष महत्व है. माता शीतला देवी की पूजा होली के सातवें और आठवें दिन की जाती है. इसीलिए इसे शीतला सप्तमी और शीतला अष्टमी भी कहा जाता है. शीतला माता की पूजा होली के बाद पड़ने वाले पहले सोमवार या बृहस्पतिवार को की जाती है.

मां शीतला के बारे में स्कंद पुराण में विस्तार से चर्चा की गई है. माता शीतला को संक्रामक रोगों को दूर करने वाली देवी के रूप में जाना जाता है. उत्तर भारत सहित देश के कई स्थानों पर माता शीतला देवी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है. चैत्र मास में मां शीतला देवी की पूजा का विशेष पुण्य प्राप्त होता है. शीतला माता की पूजा करने से रोग और बीमारियों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख, शांति बनी रहती है.

ग्रीष्मकाल का आरंभ होता है शीतला अष्टमी के दिन से ही मौसम में बदलाव महसूस होने लगता है. मान्यता है कि शीतला अष्टमी से ही ग्रीष्मकाल आरंभ हो जाता है. दिन बड़ा और रात छोटी होने लगती है. सूर्य देव के तापमान में भी वृद्धि होने लगती है. शीतला का अर्थ शीतलता प्रदान करने वाली बताया गया है. इस दिन व्रत रखकर शीतला माता की विधि पूर्वक पूजा की जाती है.

स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है शीतला अष्टमी के व्रत में स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए. अपने आसपास विशेष साफ सफाई करनी चाहिए. कहीं पर भी गंदगी आदि जमा नहीं होनी चाहिए. दैनिक दिनचर्या में नियमों का पालन करना चाहिए. शीतला माता को चेचक जैसे रोगों को दूर करने वाली देवी माना गया है. शीतला माता के हाथों में कलश, सूप, मार्जन (झाड़ू) और नीम के पत्ते धारण किए होती हैं. गर्दभ की सवारी किए हुए यह अभय मुद्रा में विराजमान हैं.

शीतला अष्टमी की पूजा विधि पंचांग के अनुसार शीतला अष्टमी का पर्व 4 अप्रैल को मनाया जाएगा. इस दिन चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. चंद्रमा धनु राशि में विराजमान रहेगा. जिस स्थान पर होलिका दहन किया जाता है उस स्थान की भी पूजा की जाती है. शीतला माता के मंदिर में इस दिन पूजा करनी चाहिए.

शीतला सप्तमी का मुहूर्त सप्तमी तिथि का आरंभ: 3 अप्रैल को सुबह 06 बजे से सप्तमी तिथि का समापन: 4 अप्रैल को सुबह 04:12 पर

शीतला अष्टमी का मुहूर्त अष्टमी तिथि का आरंभ: 4 अप्रैल को सुबह 04:13 से अष्टमी तिथि का समापन: 5 अप्रैल को रात 03 बजे तक

April 2021 Festival Date Calendar: अप्रैल में चैत्र नवरात्रि कब है? गुड़ी पड़वा और एकादशी की तिथियों के बारे में जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर ये 5 चीजें दान करने से चमक सकती है किस्मत, मिलेगा गुरु और भ
Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर ये 5 चीजें दान करने से चमक सकती है किस्मत, मिलेगा गुरु और भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Jagannath Rath Yatra 2026: 'द्वितीया' तिथि पर ही क्यों निकाली जाती है जगन्नाथ रथ यात्रा, क्या है रहस्य ?
'द्वितीया' तिथि पर ही क्यों निकाली जाती है जगन्नाथ रथ यात्रा, क्या है रहस्य ?
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जरूर बजाएं घंटी, वरना अधूरी मानी जाती है पूजा!
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जरूर बजाएं घंटी, वरना अधूरी मानी जाती है पूजा!
Ashadha Gupt Navratri 2026 Date: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर 12 साल बाद दुर्लभ योग, जानें कलश स्थापना का सही मुहूर्त और जरूरी नियम
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर 12 साल बाद दुर्लभ योग, जानें कलश स्थापना का सही मुहूर्त और जरूरी नियम

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
Maharashtra Politics: परिसीमीन बिल पर बीजेपी को मिली बड़ी राहत! सुप्रिया सुले के बयान से मिले ये संकेत
परिसीमन बिल पर NDA के साथ आएगी शरद पवार की NCP? सुप्रिया सुले ने रखी बड़ी शर्त
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
सोनम वांगचुक पर बिहार के कद्दावर नेता की प्रतिक्रिया, 'इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार…'
सोनम वांगचुक पर बिहार के कद्दावर नेता की प्रतिक्रिया, 'इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार…'
America Green Chilli Price: अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
Embed widget