एक्सप्लोरर

Sharad Purnima 2021: 19 अक्टूबर को है शरद पूर्णिमा, इन कामों को करने से नाराज हो सकती हैं मां लक्ष्मी, रखें ध्यान

Sharad Purnima 2021: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं. कोई लोग व्रत रखते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं ताकि उन्हें प्रसन्न किया जा सके.

Sharad Purnima 2021: मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं. कई लोग व्रत रखते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं ताकि उन्हें प्रसन्न किया जा सके. बता दें कि मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की विशेष कृपा पाने के लिए साल में कुछ ही खास दिन होते हैं, जब विधि-विधान के साथ उनकी पूजा कर उनका आशीर्वाद पाया जा सकता है. शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima) का दिन भी उनमें से एक है. मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन विशेष रूप से लक्ष्मी जी की पूजा (Lakshmi Puja) की जाती है. अश्विन मास (Ashwin Month Purnima) की पूर्णिमा के दिन शरद पूर्णिमा मनाई जाती है. इस साल 19 अक्टूबर के दिन शरद पूर्णिमा का व्रत (Sharad Purnima Vrat) रखा जाएगा. 

पौरणिक ग्रंथों के अनुसार आज के दिन समुद्र मंथन के दौरान लक्ष्मी जी प्रकट हुई थी. कई जगहों पर शरद पूर्णिमा को कोजागिरी पूर्णिमा (Kojagari Purnima) के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के साथ-साथ कुछ उपाय भी किए जाते हैं ताकि मां की कृपा भक्तों पर बनी रहे. लेकिन इस दिन कुछ काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए. ऐसा करने से लक्ष्मी मां नाराज हो सकती हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में. 

शरद पूर्णिमा के दिन न करें यह काम 

- कहते हैं कि शरद पूर्णिमा के दिन कुछ कामों को गलती से भी न करें. इस दिन गलती से भी नॉनवेज और शराब का सेवन न करें. ऐसा करने से आर्थिक संकट में फंस सकते हैं.
 
- इसके साथ ही ये भी कहा जाता है कि शरद पूर्णिमा के दिन धन का लेन-देन आपको आर्थिक संकट में डाल सकता है.  

- शरद पूर्णिमा के दिन पूर्ण रूप से ब्रम्‍हचर्य का पालन करें. अन्यथा दांपत्‍य जीवन में मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं.  

- मान्यता है कि इस दिन सुहागिन महिलाओं को भोजन करवाना चाहिए. साथ ही कुछ सामान अपने सामर्थ्य अनुसार भेंट में देना चाहिए. इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. 

- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शरद पूर्णिमा को अगर आप दान कर रहे हैं, तो सूर्यास्‍त से पहले ही दान-दक्षिणा कर दें. कहत ेहैं कि सूर्यास्‍त के बाद दान करने से घर में गरीबी आती है. 

- अगर संभव हो तो इस दिन तवा न चढ़ाएं यानी कि तली हुई चीजें ही खाएं. रोटी की जगह पूरी आदि ही खाएं. 

- इतना ही नहीं, एक मान्यता ये भी है कि शरद पूर्णिमा के दिन महिलाएं सूर्यास्‍त के बाद बालों में कंघी न करें. ऐसा करना अशुभ होता है.

Sharad Purnima 2021: शरद पूर्णिमा पर सिर्फ खीर खाने से खत्म होती है सारी परेशानियां, जानें क्या है पौराणिक कथा

Sharad Purnima 2021: 19 अक्टूबर को रखा जाएगा धनदायक शरद पूर्णिमा का व्रत, इस दिन यूं करें लक्ष्मी पूजन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: सावन में 23 साल बाद महासंयोग, 17 अगस्त का दिन क्यों होगा खास जानें
सावन में 23 साल बाद महासंयोग, 17 अगस्त का दिन क्यों होगा खास जानें
Rashifal 23 July 2026: मीन-मकर राशि वाले जल्दबाजी में न लें फैसला, मिथुन सहित 3 राशियों के लिए लकी रहेगा दिन, सभी 12 राशियों का राशिफल देखें
मीन-मकर राशि वाले जल्दबाजी में न लें फैसला, मिथुन सहित 3 राशियों के लिए लकी रहेगा दिन, सभी 12 राशियों का राशिफल देखें
Lord Krishna: भगवान श्रीकृष्ण हमेशा मुकुट में मोरपंख ही क्यों लगाते हैं? जानिए इसकी खास वजह
Lord Krishna: भगवान श्रीकृष्ण हमेशा मुकुट में मोरपंख ही क्यों लगाते हैं? जानिए इसकी खास वजह
Rashifal 22 July 2026: कर्क सहित 4 राशियों को बिजनेस में मुनाफा, तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
कर्क सहित 4 राशियों को बिजनेस में मुनाफा, तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget