एक्सप्लोरर

Sawan 2025 End: क्या आज सोमवार के साथ ही खत्म हो जाएगा सावन का महीना? हिंदू कैलेंडर से खुलेगा राज

Sawan 2025 End Date: आज 4 अगस्त को सावन का अंतिम सोमवार है. क्या अंतिम सोमवार के साथ ही श्रावण माह भी समाप्त हो जाता है? हिंदू कैलेंडर के जानते हैं सावन माह की शुरुआत और समाप्ति आखिर कैसी होती है?

शिव अराधना, व्रत, उपवास आदि के लिए सावन का महीना बहुत फलदायी माना जाता है. इसे हिंदू कैलेंडर का सबसे पवित्र मास भी माना जाता है. विशेषकर सावन माह में पड़ने वाले सोमवार के दिन का महत्व धार्मिक दृष्टिकोण से काफी अधिक होता है. इस शुभ दिन पर स्त्री-पुरुष सभी व्रत रखकर शिवजी का अराधना करते हैं.

आज 4 अगस्त 2025 को सावन महीने का अंतिम सोमवार है. कहा जाता है कि अंतिम सोमवार में किए व्रत, उपवास और पूजा-पाठ का पूर्ण लाभ मिलता है. इतना ही नहीं पूरे सावन महीने भक्त श्रद्धापूर्वक जो व्रत रखते हैं और पूजा करते हैं उन्हें अंतिम सोमवार में ही उसका फल मिलता है. इसलिए दिन का महत्व और अधिक बढ़ जाता.

अंतिम सावन सोमवार के साथ ही सावन माह समाप्ति की ओर बढ़ने लगता है. लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि, आज 4 अगस्त को आखिरी सोमवार के दिन ही सावन माह भी समाप्त हो जाएगा. हालांकि कई बार ऐसा विशेष संयोग बनता है कि, सावन माह के अंतिम दिन ही अंतिम सोमवार भी पड़ता है. लेकिन बात करें इस साल की तो ऐसा नहीं है. आइये हिंदू कैलेंडर से समझते हैं सावन माह की शुरुआत और समाप्ति की तिथि.

पंचांग के जानें कब समाप्त होगा सावन

पंचांग के अनुसार सावन महीने की प्रतिपदा तिथि से सावन महीने की शुरुआत होती है और श्रावण पूर्णिमा या रक्षाबंधन सावन का अंतिम दिन होता है. इसके बाद भाद्रपद माह की शुरुआत हो जाती है. ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार हिंदू कैलेंडर में भी माह 29, 30 या कभी-कभी 31 दिनों का होता है, लेकिन तिथि में अंतर होता है.

हिंदू कैलेंडर से कैसे होती है मास की गणना

बता दें कि, हिंदू कैलेंडर (पंचांग) के अनुसार मास की गणना पूर्णिमा से पूर्णिमा (पूर्णिमांत पंचांग) या प्रतिपदा से प्रतिपदा (अमावस्यांत पंचांग) से की जाती है. हालांकि भारत के अलग-अलग भागों में तिथि की गणना में भी अंतर होता है. आप भारत के उत्तरी राज्यों हैं तो सावन का अंतिम दिन 9 अगस्त रहेगा.

वहीं यदि आप दक्षिण भारत में हैं तो सावन का अंतिम दिन 23 अगस्त 2025 होगा. क्योंकि दक्षिणी राज्यों में सावन की शुरुआत 25 जुलाई से हुई थी. इस तरह से उत्तर भारत में अंतिम सावन सोमवार 4 अगस्त और दक्षिण भारत में 18 अगस्त को आखिरी सावन सोमवार रहेगा.

सावन में शिवकृपा पाने के लिए 5 दिन और..

इस साल सावन महीने की शुरुआत 11 जुलाई 2025 (सावन प्रतिपदा) से हुई थी और 9 अगस्त 2025 (सावन पूर्णिमा) को सावन माह समाप्त हो जाएगा. ऐसे में सावन में शिवजी की पूजा-उपासना कर उनका आशीर्वाद पाने के लिए अभी 5 दिन और शेष हैं. वैसे तो सोमवार, प्रदोष व्रत, शिवरात्रि जैसे कई विशेष दिनों में भी शिव पूजन का महत्व बढ़ जाता है. लेकिन मान्यता है कि सावन महीने में शिव का वास भूलोक पर होता है और इस दौरान किए पूजा-व्रत से भोले भंडारी प्रसन्न होकर भक्तों को शीघ्र ही इसका फल देते हैं और मनोकामना पूरी करते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ashadha Amavasya 2026: आषाढ़ अमावस्या कब है? जानें सोमवती-भौमवती संयोग का सही मुहूर्त और पूजा विधि
आषाढ़ अमावस्या पर सोमवती और भौमवती का दुर्लभ महासंयोग, सोमवार रात से शुरू होगा शिव पूजा का महामुहूर्त!
कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव के विशेष मंत्र और उनकी जप विधि क्या है?
कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव के विशेष मंत्र और उनकी जप विधि क्या है?
Aaj Ka Panchang 11 July 2026: आज योगिनी एकादशी व्रत पारण में 3 शुभ संयोग, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज योगिनी एकादशी व्रत पारण में 3 शुभ संयोग, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
Meen Saptahik Rashifal 12-18 July 2026: मीन राशि वालों को बड़ी बिजनेस डील के योग, मगर ये छोटी लापरवाही कर सकती है नुकसान
मीन राशि वालों को बड़ी बिजनेस डील के योग, मगर ये छोटी लापरवाही कर सकती है नुकसान

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget