एक्सप्लोरर

Rudrabhishek: घर में कैसे किया जाता है रुद्राभिषेक, जानिए इसकी सामग्री और सही विधि

Sawan 2022 Rudrabhishek: सावन के पूरे महीने में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है. सावन के महीने में रुद्राभिषेक का खास महत्व होता है.

Sawan 2022 Rudrabhishek: सोमवार यानी भगवान भोलेनाथ का दिन. हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल सावन मास 14 जुलाई 2022 गुरुवार से शुरू हो रहा है जो 12 अगस्त को समाप्त होगा. सावन के पूरे महीने में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है. सावन के महीने में रुद्राभिषेक का खास महत्व होता है. मान्यता है कि शिव के रुद्र रूप को रुद्राभिषेक बहुत प्रिय है.भगवान भोलेनाथ का सावन में रुद्राभिषेक करने से कई तरह की पीड़ा खत्म हो जाती है. ग्रह दोषों से भी मुक्ति मिलती है. आइए बताते हैं आपको किन वस्तुओं से किया जाता है भगवान शिव का रुद्राभिषेक.

रुद्राभिषेक की सामग्री:

जल

शास्त्रों के अनुसार जल द्वारा रुद्राभिषेक करने से भगवान भोलेनाथ भक्तों को मनोवांछित फल का वरदान देते हैं.इससे अपार धन की प्राप्ति होती है.जल में अगर गंगाजल मिलाया जाए तो ये बहुत शुभ होता है.इससे मोक्ष की प्राप्ति होती है.

दूध

सावन सोमवार के दिन दूध से शिवजी का रुद्राभिषेक करना चाहिए.भक्तिभाव से शिव की आराधना करें.इससे भगवान भोलेनाथ उनकी खाली झोली भर देते हैं और उनकी संतान प्राप्ति की मनोकामना पूरी करते हैं.

दही

ऐसी मान्‍यता है कि अगर भगवान शिव का अभिषेक दही से किया जाए तो आपके काम में आ रही बाधाएं दूर होती है और आपको हर प्रकार की कार्य सिद्धि का आशीर्वाद प्राप्‍त होता है.

शहद

भोलेनाथ की प्रिय वस्तु में से एक है शहद.इससे रुद्राभिषेक करना शिव को प्रसन्न करना है.शहद से शिवजी का रुद्राभिषेक करने से व्‍यक्ति को सम्‍मान और उच्च कोटी का दर्जा प्राप्त होता है.

गन्ने का रस

यदि आप धन हानि से गुजर रहे हैं या हाथ में पैसा नहीं रुक रहा तो सावन के माह में गन्ने के रस से शिवजी का रुद्राभिषेक करें.इससे आपको सफल परिणाम मिलने लगेंगे.

घी

मान्‍यता है कि घी से रुद्राभिषेक करने से आपको अच्‍छी सेहत का वरदान प्राप्त होता है.अगर आप लंबी बीमारी से जूझ रहे हैं तो सावन के महीने में घी से रुद्राभिषेक करना चाहिए. इससे आपके स्वास्थ में धीरे-धीरे सुधार आने लगेगा.

इत्र

भगवान शिव को इत्र बहुत पसंद है.इत्र से रुद्राभिषेक करने से आपके जीवन में शांति स्‍थापित होती है.नींद न आने की समस्या दूर होती है.

सरसों का तेल

मान्‍यता है कि सावन में सरसों के तेल से रुद्राभिषेक करने से शनि की अशुभ दशा में राहत मिलती है.शत्रुओं से छुटकारा भी मिलता है.

रुद्राभिषेक में इन नियमों का रखें ख्याल:

  • रुद्राभिषेक, भगवान शिव के मंदिर या घर में भी किया जा सकता है.घर पर शिवलिंग को उत्तर दिशा में रखें और भक्त का मुख पूर्व की तरफ होना चाहिए.
  • अभिषेक के लिए जिन सामग्री का वर्णन किया है उन्हें शिवलिंग पर अर्पित करें.
  • शिव जी का अभिषेक करते समय महामृत्युंजय मंत्र, शिव तांडव स्तोत्र, ओम नम: शिवाय या फिर रुद्रामंत्र का जप करते रहें.
  • अभिषेक के बाद भगवान शिव को चंदन, पान, बेलपत्र चढ़ाएं और उनका श्रृंगार करें. व्यंजन का भोग लगाने के बाद आरती करें.

पूरे घर में अभिषेक के जल का छिड़काव करें. मान्यता है कि ऐसा करने से सभी रोग दूर होते हैं.इसके बाद अभिषेक के जल को तुलसी या किसी अन्य पौधे में डाल दें.

Shiv Nandi: नंदी के कानों में मनोकामना कहने के पीछे है ये वजह, ऐसे शिव जी के प्रिय बने नंदी

Fumigation Benefit: धूनी में डालें ये 6 खास चीजें, घर में बनी रहेगी बरकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kanya Pujan 2026: नवरात्रि कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, 19 और 20 अक्टूबर को महाष्टमी-महानवमी पर होगा विशेष अनुष्ठान
नवरात्रि 2026: कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, 19 और 20 अक्टूबर को महाष्टमी-महानवमी पर होगा विशेष अनुष्ठान
Navratri 2026: महाअष्टमी की अंजलि सुबह जल्दी क्यों देनी होगी? संधि पूजा छूट जाए तो क्या करें?
महाअष्टमी अंजलि 2026: आज सुबह जल्दी क्यों पहुंचें? संधि पूजा छूटे तो क्या करें
पापांकुशा एकादशी 2026: पूजा में तुलसी दल चढ़ाने का क्या है नियम? जानें व्रत कथा, शुभ मुहूर्त और पारण का सही समय
पापांकुशा एकादशी 2026: पूजा में तुलसी दल चढ़ाने का क्या है नियम? जानें व्रत कथा, शुभ मुहूर्त और पारण का सही समय
Navami Havan: पूर्णाहुति में नारियल क्यों चढ़ाते हैं, न हो तो क्या अधूरी रह जाती है पूजा?
नवमी के हवन में नारियल की पूर्णाहुति क्यों देते हैं? इसके बिना अधूरी रहती है नवरात्रि की पूजा?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget