एक्सप्लोरर

Sakat Chauth 2024: Date सकट चौथ 2024 में कब ? नोट करें तिलकुट चतुर्थी की डेट, मुहूर्त, चंद्रोदय समय

Sakat Chauth 2024 Date Time: सकट चौथ माघ महीने में आती है. संतान की सेहत, सफलता के लिए ये व्रत खास माना जाता है. ये बड़ी चतुर्थी मानी गई है. जानें साल 2024 में सकट चतुर्थी (तिलकुट चौथ) की डेट, मुहूर्त

Sakat Chaturthi 2024 Kab Hai: हिंदू धर्म में गणपति जी को प्रथम पूजनीय माना जाता है. इनकी पूजा के बिना कार्य संपन्न नहीं होते. हिंदी पंचांग के अनुसार सालभर में 12 संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है, जो भगवान गणेश को समर्पित है.

वैसे तो सभी संकष्टी चतुर्थी खास है लेकिन माघ माह में आने वाली सकट चौथ (लंबोदर संकष्टी चतुर्थी) बहुत विशेष मानी जाती है, इसे बड़ी चतुर्थी कहा जाता है. इससे पूरे साल की सभी चतुर्थी व्रतों का फल मिलता है. आइए जानते हैं सकट चतुर्थी 2024 की डेट, मुहूर्त और महत्व.

सकट चतुर्थी 2024 डेट (Sakat Chaturthi 2024 Date)

नए साल में माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी यानी सकट चतुर्थी 29 जनवरी 2024 को मनाई जाएगी. इसे तिलकुटा चतुर्थी (Til Chaturthi), बड़ी चतुर्थी, माघी चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है. सकट चतुर्थी साल 2024 की पहली संकष्टी चतुर्थी होगी.

सकट चतुर्थी 2024 मुहूर्त (Sakat Chaturthi 2024 Muhurat)

पंचांग के अनुसार माघ माह के कृष्ण पक्ष की सकट चतुर्थी तिथि 29 जनवरी 2024 को सुबह 06 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 30 जनवरी 2024 को सुबह 08 बजकर 54 मिनट पर समाप्त होगी.

  • अमृत (सर्वोत्तम) - सुबह 07.11 - सुबह 08.32
  • शुभ (उत्तम) - सुबह 09.43 - सुबह 11.14
  • शाम का मुहूर्त - शाम 04.37 - शाम 07.37

सकट चतुर्थी 2024 चंद्रोदय समय (Sakat Chaturthi 2024 Moon Rise Time)

माघ माह की सकट चतुर्थी के दिन 29 जनवरी को चंद्रमा रात 09.10 मिनट पर निकलेगा. इस दिन महिलाएं सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं और चांद की पूजा के बाद ही व्रत संपन्न होता है.

सकट चतुर्थी महत्व (Sakat Chaturthi Significance)

पद्म पुराण के मुताबिक सकट चतुर्थी व्रत के बारे में भगवान गणेश ने ही मां पार्वती को बताया था, इसलिए इसका विशेष महत्व है. स्त्रियां सुख-सौभाग्य, संतान की समृद्धि और परिवार के कल्याण की इच्छा से ये व्रत रखती हैं. कहते हैं कि इस व्रत को रखने से संतान दीर्घायु होती है.

शास्त्रों के अनुसार माघ माह की चतुर्थी के दिन ही भगवान गणेश ने अपने माता-पिता की परिक्रमा कर अपनी तीव्र बुद्धि, ज्ञान का परिचय दिया था. इसके बाद शिवजी ने प्रसन्न होकर देवताओं में प्रमुख मानते हुए उनको प्रथम पूजा का अधिकार दिया था. इस व्रत के प्रताप से संतान को अच्छा स्वास्थ, बुद्धि, समृद्धि में वृद्धि होती है. इस दिन तिल का स्नान, दान, उसके सेवन और पूजा में विशेष इस्तेमाल किया जाता है.

Hindu Calendar January 2024: हिंदू कैलेंडर जनवरी 2024, जानें पूरे माह के व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त और ग्रह-गोचर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kashi Vishwanath Temple: काशी विश्वनाथ मंदिर में सावन भर VIP दर्शन पर रोक; अखाड़ा परिषद ने किया फैसले का स्वागत
काशी विश्वनाथ मंदिर में सावन भर VIP दर्शन पर रोक; अखाड़ा परिषद ने किया फैसले का स्वागत
कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव के विशेष मंत्र और उनकी जप विधि क्या है?
कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव के विशेष मंत्र और उनकी जप विधि क्या है?
Shani Dev: क्या आप जानते हैं शनि देव के गुरु कौन हैं? शिव भक्ति करने वालों को कभी क्यों नहीं सताते सूर्यपुत्र?
क्या आप जानते हैं शनि देव के गुरु कौन हैं? शिव भक्ति करने वालों को कभी क्यों नहीं सताते सूर्यपुत्र?
Weekly Rashifal 12-18 July 2026: मकर सहित 4 राशियों की बढ़ सकती है सैलेरी! नई जॉब के ऑफर भी आएंगे, देखें साप्ताहिक राशिफल
मकर सहित 4 राशियों की बढ़ सकती है सैलेरी! नई जॉब के ऑफर भी आएंगे, देखें साप्ताहिक राशिफल

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget