एक्सप्लोरर

Nag Panchami Rituals: इस दिन क्यों होती है गुड़िया की पिटाई, जानें क्या है कहानी

Nag Panchami 2022: हर वर्ष सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि नागपंचमी का त्यौहार मनाया जाता है. पर इस दिन उत्तर प्रदेश में गुड़िया को पीटने की अनोखी परंपरा निभायी जाती है.

Nag Panchami Rituals: सावन महीने की पंचमी को नागपंचमी कहा जाता है. हिन्दू पंचांग के अनुसार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है. देश के अलग-अलग हिस्सों में नागपंचमी के दिन नागों की पूजा की जाती है. कहा जाता है कि पंचमी के दिन नाग की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है. घरों में नाग की मूर्ति या फिर उनकी चित्र बनाकर उनका टीका किया जाता है. इस दिन नागों को दूध लावा का भोग लगाया जाता है. पर उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में नागपंचमी बड़े ही अलग ढंग से मनाई जाती है. वहां पर इस दिन गुड़िया को पीटने की एक अनोखी परंपरा निभायी जाती है, जो अपने आप में बेहद अनूठी है. नागपंचमी के दिन महिलाएं पुराने कपड़ों से गुड़िया बनाती हैं और उसे चौराहे पर डालती हैं. फिर बच्चे इन गुड़िया को कोड़ों और डंडों से पीटते हैं. लेकिन इस परंपरा की शुरूआत के पीछे कई कथाएं प्रचलित हैं.

प्रचलित कहानियां - इस संबंध में प्रचलित दो कथा हैं-

पहली कथा के अनुसार-
तक्षक नाग के काटने से राजा परीक्षित की मौत हो गई थी. कुछ समय बाद तक्षक की चौथी पीढ़ी की बेटी की शादी राजा परीक्षित की चौथी पीढ़ी में हुई.जब वह शादी करके ससुराल में आई तो उसने यह राज एक सेविका को बता दिया और उससे कहा कि वह यह बात किसी से न कहें, लेकिन सेविका से रहा नहीं गया और उसने यह बात किसी दूसरी महिला को बता दी. इस तरह बात फैलते-फैलते पूरे नगर में फैल गई. इस बात से तक्षक के राजा को क्रोध आ गया और क्रोधित होकर उसने नगर की सभी लड़कियों को चौराहे पर इकट्ठा होने का आदेश देकर कोड़ों से पिटवाकर मरवा दिया. तभी से उत्तरप्रदेश में यह परंपरा मनाई जा रही है.

दूसरी कथा के अनुसार- 
दूसरी कहानी भाई-बहन की कहानी से जुड़ी है. भाई भगवान शिव का परम भक्त था और वह प्रतिदिन मंदिर जाता था. मंदिर में उसे एक नागदेवता के दर्शन होते थे. वह लड़का रोजाना उस नाग को दूध पिलाने लगा और धीरे-धीरे दोनों में प्रेम हो गया. इसके बाद लड़के को देखते ही सांप अपनी मणि छोड़कर उसके पैरों में लिपट जाता था. इसी तरह एक दिन सावन के महीने में भाई-बहन मंदिर गए थे. मंदिर में नाग लड़के को देखते ही उसके पैरों से लिपट गया. बहन ने जब देखा तो उसे लगा की नाग उसके भाई को काट रहा है. लड़की भाई की जान बचाने के लिए नाग को पीट-पीट कर मार डाला. इसके बाद जब भाई ने पूरी कहानी सुनाई तो लड़की रोने लगी. फिर लोगों ने कहा कि नाग देवता का रूप होते हैं इसलिए दंड तो मिलेगा चूंकि यह गलती से हुआ है इसलिए कालांतर में लड़की की जगह गुड़िया को पीटा जाएगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ये भी पढ़ें :- Vat Purnima Vrat: यदि रख रहीं है वट पूर्णिमा व्रत, तो अनजानें में हुई ये छोटी सी भूल पड़ सकती है बहुत भारी

Nirjala Ekadashi 2022: सबसे कठिन होता है निर्जला एकादशी व्रत, जान लें व्रत के नियम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Temple Rules: मंदिर में घंटी कब बजानी चाहिए? दर्शन से पहले या बाद में, जानिए क्या कहते हैं शास्त्र
Temple Rules: मंदिर में घंटी कब बजानी चाहिए? दर्शन से पहले या बाद में, जानिए क्या कहते हैं शास्त्र
Sawan 2026: व्रत में लोग सबसे ज्यादा करते हैं ये 5 गलतियां, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये भूल?
Sawan 2026: व्रत में लोग सबसे ज्यादा करते हैं ये 5 गलतियां, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये भूल?
hariyali teej 2026: जानें पूजा की सही टाइमिंग, शुभ योग और किन राशियों पर होगी माता पार्वती की विशेष कृपा?
hariyali teej 2026: जानें पूजा की सही टाइमिंग, शुभ योग और किन राशियों पर होगी माता पार्वती की विशेष कृपा?
देश का ऐसा शिव मंदिर, जहां आज भी चढ़ता है चांदी का त्रिशूल, पूरी होती है संतान की मनोकामना!
देश का ऐसा शिव मंदिर, जहां आज भी चढ़ता है चांदी का त्रिशूल, पूरी होती है संतान की मनोकामना!

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
Embed widget