एक्सप्लोरर

Horoscope Today 23 February: वृष, कर्क, मकर, कुंभ, मीन राशि सहित सभी राशियों का जानें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 February 2024: पंचांग के अनुसार 23 फरवरी 2024 का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ और सौभाग्य लेकर आ सकता है, जानते हैं मेष राशि से मीन राशि तक का राशिफल.

Daily Horoscope 23 February 2024: ज्योतिष के अनुसार 23 फरवरी 2024, शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण है. आज दोपहर 03:34 तक चतुर्दशी तिथि फिर पूर्णिमा तिथि रहेगी. आज शाम 07:26 तक आश्लेषा नक्षत्र फिर मघा नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग. बुधादित्य योग, शोभन योग का साथ मिलेगा. अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा.

चन्द्रमा शाम 07:26 के बाद सिंह राशि में रहेंगे. आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय आज दो समय है. सुबह 08:15 से 10:15 बजे तक लाभ - अमृत का चौघड़िया एंव दोपहर 01:15 से 02:15 बजे तक शुभ चौघडिया रहेगा. वहीं सुबह 10:30 से 12:00 बजे तक राहुकाल रहेगा. अन्य राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि (Aries)-
बिजनेस में आय को लेकर कोई खास चिंता नहीं होगी, लेकिन पारिवारिक मामलों में अनिच्छा से खर्च करने की नौबत आ सकती है. ग्रहों की स्थिति व्यापार के लिए अनुकूल न होने से बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव आएंगे. जिस कारण मन कुछ व्यथित हो सकता है. वर्कप्लेस पर आंख मूंदकर किसी पर विश्वास करने की प्रवृत्ति को टालें . लम्बी दूरी की यात्रा हो सकती है.

नौकरीपेशा व्यक्ति का सहकर्मी के अप्रत्याशित व्यवहार के चलते मन अशांत रह सकता है. इन छोटी छोटी बातों से मन को भटकाने के बजाय अपना मनोबल ऊंचा रखें. दाम्पत्य जीवन और रिलेशनशिप में वाणी की मधुरता में कमी आएगी. परिवार में अभिभावक का ध्यान रखें, इसके साथ ही उनके साथ अपने संबंध को हमेशा अच्छा रखने का प्रयास करें. जिन लोगों को रक्तचाप की शिकायत रहती है, उन्हें अपना खास ध्यान रखना होगा.

वृषभ राशि (Taurus)-
बिजनेस में किसी दुरस्थ क्षेत्र से आय में बढ़ोतरी होगी जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी. बिजनेसमैन के लिए एक विशेष सलाह है, बिजनेस सजगता के साथ करें, बड़ा भंडार सोच-समझ कर इकट्ठा करें. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन की शुरुआत बेहतर रहेगी. एम्प्लाइज को यात्रा और ड्यूटी के दौरान कानून विरोधी गतिविधियों से दूर बनाएं रखें.

कार्यभार की अधिकता के कारण थकान आपको बाधित करेगी. परिवार और रिलेशनशिप में काफी रोमांटिक क्षण बिताएंगे. नई पीढ़ी के काम यदि मन मुताबिक नहीं होते हैं तो मन छोटा न करें और धैर्य रखें. स्टूडेंट्स एक ही विषय पर बार-बार ध्यान देने के लिए प्रयासरत रहेंगे. स्र्पोट्स पर्सन क्रोध व विवादों से दूर रहें, नहीं तो बेवजह ही दूसरों के सामने आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति दिख रही है.

मिथुन राशि (Gemini)-
बिजनेस में आप अपने से बड़े बिजनेसमैन को भी टक्कर देने में सफल होंगे. बिजनेसमैन सभी तरह की कानूनी औपचारिकता को समय पर ही पूरा कर लें, जिससे आप आगे होने वाली सभी तरह की कानूनी कार्यवाही से बचे रहें. वर्कप्लेस पर टार्गेट अचिवमेंट करने में कामयाब होंगे. अपने विकल्पों में सतर्क रहना होगा. बुधादित्य शौभन योग के बनने से विपणन संबंधी कर्मचारी संचार कौशल में पारंगत होने पर केंद्र करना होगा, तभी उनके आजीविका में विकास संभव है. नई पीढ़ी का मन उदास रह सकता है.

इससे बचने के लिए मन पसंदीदा कार्य करें, इसके साथ ही दोस्त के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना भी बना सकते हैं. रिश्तेदार के साथ पुराने चल रहे विवाद को खत्म करने का प्रयास करें, तो वही दूसरी ओर बड़े भाई के साथ संबंध मधुर रखें. स्टूडेंट्स कुछ गलत करने से पहले उसके रिजल्ट के बारे में अवश्य ही सोच लें. सेहत को लेकर सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे.

कर्क राशि (Cancer)-
बिजनेस में आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा. दिन की शुरुआत में आपकी आय में वृद्धि होगी. ग्रहों की स्थिति को देखते हुए बिजनेसमैन पूंजी निवेश को लेकर योजना कर सकते हैं जिसके लिए उन्हें निवेशक भी मिलेंगे. वर्कप्लेस पर आपको विदेश में कार्य करने का ऑफर मिल सकता है. उच्च अधिकारियों के साथ किसी लम्बी यात्रा पर जाना हो सकता है.

नौकरीपेशा व्यक्ति के पदोन्नति की पूर्ण संभावनाएं बन रही है, इसलिए मेहनत करने में कोई कसर न छोड़े. जीवनसाथी और रिलेटिव से बातचीत के जरिए प्रिय के साथ अच्छे संपर्क रहने की संभावना बढ़ जाएगी. परिवार को आश्चर्य देने के तौर पर उन्हें कहीं बाहर ले जाने का योजना बना सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए दिन की शुरुआत बेहतर रहेगी. स्वास्थ्य की तरफ ध्यान देना होगा.

सिंह राशि (Leo)-
साझेदारी के काम या टीमवर्क के कामों से कमाई कर रहे हैं, तो आर्थिक मामलों को लेकर सावधानी बरतें. बिजनेसमैन के लिए आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ नहीं है, घाटा होने की संभावना है इसलिए कोई भी सौदा सोच समझकर करें तो बेहतर होगा. बिजनेसमैन चेतावनी रहें, क्योंकि विरोधी हितैषी बनकर नुकसान करवा सकते हैं. वर्कप्लेस पर खासकर आपके साथ किसी तरह का कोई धोखा न हो,

इसका ध्यान रखें. एम्प्लाइज को जुनियर्स के कार्यों से आला अधिकारियों से फटकार लग सकती है. परिवार और रिलेशनशिप में आपको प्रेम की गंभीरता को समझना होगा. कामकाजी महिला को घर की साफ सफाई के साथ साथ उसकी साज-सज्जा पर भी ध्यान देना होगा. प्रतियोगी परीक्षा या प्रोफेशनल कोर्स से जुड़ी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी. स्वास्थ्य पक्ष गड़बड़ा जाने से आप में उत्साह और उमंग की कमी रहेगी.

कन्या राशि (Virgo)-
बुधादित्य, शोभन योग के बनने से वर्कस्पेस पर उच्च अधिकारियों के साथ संबंधों को सुधारकर रखने का प्रयास करना होगा जिसमें आप सफल होंगे. बिजनेस में दिन की शुरुआत में आपके नियमित आय स्त्रोतों से कमाई जारी रहेगी. अगर व्यापक तौर पर देखें, तो आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत भी रहेगी. वर्कप्लेस पर कोई भी नया काम करने में सावधानी बरतनी होगी. तनाव भरे महौल को लेकर स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है.

घरेलु झगड़ों के चलते नियोजित व्यक्ति कार्यालय में अपने कार्य पर ध्यान नहीं लगा पाएंगे उनका मन नहीं लगेगा. दाम्पत्य जीवन और रिलेशनशिप में संबंधों का बेहतर सुख मिलेगा. विदेश में अध्ययन संबंधी मुद्दों के हल होने की संभावना रहेगी. नई पीढ़ी और छात्र सुबह गणपति जी का ध्यान लगाए, वह आपके सभी विघ्नों को हरेंगे. सेहत की बात की जाए तो आपको पैरों में दर्द को लेकर परेशान होना पड़ सकता है. 

तुला राशि (Libra)-
कार्यस्थान पर मालिक की नाराजगी उनकी उन्नति में बाधा डाल सकती है, इसलिए उन्हें नाराज न करने की कोशिश करें. जो बिजनेसमैन संपत्ति की बिक्री और खरीद करना चाहते हैं तो सुबह 8.15 से 10.15 और दोपहर 1.15 से 2.15 बजे के मध्य करे. आर्थिक मामलों के लेकर शुरुआत में थोड़ी खींचतान होगी, लेकिन इसके बाद आप धीरे-धीरे स्थिर स्थिति में आ सकते हैं. जो लोग विदेश या अपनी जन्मभूमि से दूर रहकर काम कर रहे हैं, उनके लिए यह समय थोड़ा सतर्क रहने का है. एम्प्लाइज का ऑफिस में मन नहीं लगेगा.

आपको अपने साथी पर स्वामित्व की भावना रखने की बजाय समर्पण की भावना रखनी होगी. परिजनों के साथ भी आपके संबंध अच्छे रहने वाले हैं. उच्च अध्ययन कर रहे या किसी कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया में शामिल जातकों को थोड़े विलंब का सामना करना पड़ेगा. नई पीढ़ी को स्वभाव में विनम्रता रखनी होगी, उनके अड़ियल स्वभाव की वजह से दोस्तों के साथ मनमुटाव होने की आशंका है. सेहत के मामले में ज्यादा गरिष्ठ भोजन करने से बचे.

वृश्चिक राशि (Scorpio)-
कार्यस्थल पर काफी दिनों के बाद मालिक के साथ-साथ सहकर्मी भी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे. नौकरीपेशा व्यक्ति की आजीविका की स्थिति कृपादृष्टि में है, इसलिए अनावश्यक विचार करने से बचें और मन लगाकर काम करें. सांझेदार के साथ हो रही अनबन आपकी पारदर्शिता के कारण दूर होगी. बिजनेसमैन बकाया कर की वजह से परेशान हो सकते हैं,

बिजनेस संबंधित सभी प्रकार के कर समय पर चुकता करने का प्रयास करें.  नई पीढ़ी और छात्रों की बोली और व्यवहार के कारण समाज में आपको मान-सम्मान मिलेगा, साथ ही प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी. घर पर मेहमान आ सकते है, मेहमान भगवान बराबर होता हैं इसलिए घर आए हुए किसी भी मेहमान की आवभगत में कोई कमी न रखें. गर्भवती महिलाएं खानपान को लेकर सचेत रहें. 

धनु राशि (Sagittarius)-
बिजनेस में ग्राहकों की मांग को ध्यान में रखकर उत्पाद का निर्माण कराएं. गुणवत्ता को लेकर सजग रहें. उत्पाद के प्रति लापरवाही आपकी व्यापारिक इमेज को खराब कर सकती है. बिजनेसमैन को अपनी योजना बहुत सोच समझकर करनी होगी, क्योंकि अधूरी तैयारी के चलते कार्य के बिगड़ने की आशंका है. ऑफिस में आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने का प्रयास करना होगा,

क्योंकि बड़े अधिकारियों के साथ नोक-झोंक होने की आशंका है. किसी भी आवेग में आकर किसी के साथ वार्तालाप में वाणी पर विराम लगाना होगा. एम्पलाइज आपकी स्वाभाविक रूप से उत्सुक प्रकृति परेशानी का कारण बन सकती है. परिवार और रिलेशनशिप में किसी से जिद्ध बहस करने से बचना होगा. स्टूडेंट्स के लिए दिन मिश्रित फलदायी रहेगा. अध्ययन में रुचि होगी, लेकिन गहरी समझ विकसित करने में कुछ समय लगेगा. छोटी सी बीमारी भी बड़ा रूप ले सकती है.

मकर राशि( Capricorn)-
कार्यालय की राजनीति से स्वयं को दूर रखने का प्रयास करना होगा, वरना आप बिना बात के फंस सकते हैं. व्यापारी को बिक्री बढ़ाने व ग्राहक के साथ तालमेल को बनाए रखने के लिए उन्हें आकर्षक उपहार देने होंगे. बिजनेस में किसी से पैसे लेने हो या आर्थिक मामलों पर चर्चा करनी हो, तो इस दौरान आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. वर्कप्लेस पर मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा.

एम्प्लाइज को पेंडिंग कार्यों को करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. जीवनसाथी और रिलेटिव के बदलते मूड के कारण रिश्ते पर थोड़ा प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है. वैवाहिक जीवन में तालमेल बैठाने के लिए कोशिश करें, इसके लिए जितना हो सके वाद-विवाद को टालने का प्रयास करें. विद्यार्थियों को सामान्य अध्ययन में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.

कुंभ राशि (Aquarius)-
बुधादित्य, शोभन योग के बनने से कार्यस्थल पर आपके हाथ पदोन्नती लेटर लग सकता है, जिसे पाकर आप बेहद खुश नजर आएंगे. व्यापारी के लिए दिन बेहतर साबित होगा कानुनी फेसले आपके पक्ष में आएंगे. बिजनेसमैन को सोचा गया मुनाफा प्राप्त होने की संभावना है. स्पॉट्स पर्सन को अपने व्यवहार की कमियों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए.

साथ ही दूसरों को नकारात्मक व तीखा बोलने से भी बचें. नई पीढ़ी किसी के उकसाने पर विवादों को बढ़ावा न दें, उससे आपकी सामाजिक छवि को हानि होगी. काफी दिनों के बाद ससुराल पक्ष से आपको कोई सुख समाचार मिल सकता है, जिसे सुनने के लिए आपके कान तरश रहे थे सुनने के बाद घर का माहौल हर्षोल्लास वाला हो जाएगा . बात सेहत की तो पुराने रोग उभर कर आ सकते हैं.

मीन राशि (Pisces)-
कार्यस्थल पर हां में हां मिलाने वाले लोगों से दूरी बना कर चलें. ऐसे लोग आपका ध्यान काम से भटका सकते हैं. नौकरीपेशा व्यक्ति लंबित कार्य को समय पर पूरा करने का प्रयास करें. बुधादित्य, शोभन योग के बनने से व्यापार में आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर हाथ लग सकता है. जीवन और प्रेम साथी से किसी पुरानी बात को लेकर मनमुटाव की स्थितियां बन सकती है.

नई पीढ़ी के मन में ज़िंदगी के प्रति सकारात्मक भाव रहेगा, जिससे उनके अंदर जिंदगी को जीने का नया जज्बा आएगा. घर में कोई टूट-फूट, रिपेयरिंग करवाना चाहते हैं तो वर्तमान समय में रुक जाना ही बेहतर होगा. अपनी सेहत का ध्यान रखिए सेहत है तो सबकुछ है.

Lord Krishna AI Image: लड्डूगोपाल की AI तस्वीरें आपका भी मन मोह लेंगी, यहां देखिए

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: मिनी वृंदावन है अलीगढ़! जानिए 4 रहस्यमयी शिवालय
मिनी वृंदावन है अलीगढ़! जानिए 4 रहस्यमयी शिवालय
Sawan Kalashtami 2026: सावन की कालाष्टमी क्यों है खास, भोलेनाथ को प्रसन्न करने का अवसर न छोड़े, नोट करें डेट
सावन की कालाष्टमी क्यों है खास, भोलेनाथ को प्रसन्न करने का अवसर न छोड़े, नोट करें डेट
Rashifal 5 August 2026: बुध का कर्क में गोचर, इन 5 राशियों की जेब पर पड़ेगा असर, मेष से मीन तक राशिफल देखें
बुध का कर्क में गोचर, इन 5 राशियों की जेब पर पड़ेगा असर, मेष से मीन तक राशिफल देखें
संजय दत्त के पूर्वजों ने कर्बला में दी थी कुर्बानी? जानिए ‘हुसैनी ब्राह्मण’ परिवार की कहानी
क्या संजय दत्त का परिवार है ‘हुसैनी ब्राह्मण’? जानिए कर्बला से जुड़ी अनोखी कहानी

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget