एक्सप्लोरर

Ram Navami 2025: जन्म कुंडली अनुसार जानें श्रीराम से आपकी राशि का संबंध

Ram Navami 2025: साल 2025 में राम नवमी का पर्व 6 अप्रैल 2025, रविवार के दिन मनाया जाएगा. इस दिन प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव के साथ मां दुर्गा के नौवें स्वरुप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है.

Ram Navami 2025:  हिंदू धर्म में श्रीराम को आदर्श पुरुष कहा जाता है. प्रभु श्री राम भगवान विष्णु के सातवें अवतार माने जाते हैं. साल 2025 में राम नवमी का पर्व 6 अप्रैल 2025, रविवार के दिन मनाया जाएगा. इस दिन प्रभु श्री राम का जन्म हुआ था. चैत्र माह की नवरात्रि का नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. मां सिद्धिदात्री देवी सर्व सिद्धियां प्रदान करने वाली हैं. नवरात्रि के नौवें दिन को महानवमी के नाम से भी जाना जाता है, और इस दिन व्रत का समापन किया जाता है. 

कब हुआ था श्री राम का जन्म?

भगवान राम का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था. जो कर्क लग्न में अभिजीत मुहूर्त में था. प्रभु श्री राम का जन्म कर्क राशि में हुआ था, पुनर्वसु नक्षत्र में, जो ज्योतिष में शुभ माना जाता है. पुनर्वसु नक्षत्र 27 नक्षत्रों में सातवां नक्षत्र है, और इसका स्वामी बृहस्पति ग्रह है. राम जी की जन्म कुंडली में कई शुभ योग थे.

जन्म कुंडली अनुसार जानें श्रीराम से आपकी राशि का संबंध

मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों से श्रीराम की युद्ध-कुशलता, धर्म के लिए लड़ा गया संघर्ष और वीरता मेष राशि वालों से मेल खाती है. इस राशि के लोग जीवन में किसी भी चुनौती से पीछे नहीं हटते.

वृषभ राशि (Taurus)
वृष राशि वाले श्रीराम की तरह संयम रखने वाले होते हैं और च्चाई के साथ चलना वृषभ राशि वालों की प्रकृति से जुड़ा है.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वाले श्रीराम की तरह नीति, संवाद शैली और सबको साथ लेकर चलने वाले हैं.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वाले श्री राम की तरह भावुक, पारिवारिक, संवेदनशील होते हैं. यह लोग रिश्तों में सच्चे और भावनात्मक होते हैं.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वाले प्रभु श्री राम की तरह नेतृत्व करने वाले और आत्मविश्वासी होते हैं.श्रीराम का राजा के रूप में आदर्श व्यवहार सिंह राशि वालों से मेल खाता है.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों में श्री राम की तरह सेवा भाव कूट-कूट कर भरा होता है. इस राशि के लोग हर कार्य को विधिपूर्वक करते हैं.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि वाले हर काम में प्रभु श्री राम की तरह संतुलन बनाकर चलते हैं और न्यायप्रिय होते हैं.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वाले बहुत रहस्यमयी, तीव्र भावना, एकाग्रता वाले होते हैं. यह लोग श्री राम की तरह अंदर से मजबूत और लक्ष्य के प्रति निष्ठावान होते हैं.

धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वाले बहुत धार्मिक, ज्ञानी, स्वतंत्र होते हैं. जैसे प्रभु श्री राम धर्म और आदर्शों पर चलने वाले थे उसी का प्रतीक है धनु राशि.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वाले बहुत  मेहनती, गंभीर, कर्तव्यनिष्ठ होते हैं. जैसे श्रीराम का कर्तव्य का पालन करते थे और कड़ी मेहनत करते थे.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वाले आदर्शवादी, समाज सुधारक, बुद्धिजीवी होते हैं. श्रीराम भी समाज में आदर्श स्थापित करना चाहते थे और समाज को बेहतर बनाना चाहते थे.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वाले दयालु, आध्यात्मिक, कलात्मक होते हैं. श्रीराम भी करुणा, भक्ति और आध्यात्मिकता  से जुड़े थे. और प्रेम, भक्ति और सेवा में विश्वास रखते थे.

Chaitra Navratri Vrat Paran 2025: चैत्र नवरात्रि का व्रत पारण कब और कैसे करें, भूलकर भी न करें ये गलती

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

'तविशी चोपड़ा कालरा' को टीवी और डिजिटल में काम करने का 10 साल का अनुभव है. इनकी ज्योतिष और धर्म में विशेष रूचि है.बीते 3 सालों से ये ज्योतिष, अंक ज्योतिष, टैरो,वास्तु, धर्म,अध्यात्म पर निरंतर लेखन कार्य कर रही हैं. इन्होने पत्रकारिता की पढ़ाई की है. ये अपने लेखन से लोगों की लाइफस्टाइल को आसान बनाने के लिए प्रयासरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Yogini Ekadashi Parana LIVE: योगिनी एकादशी आज, पूजा का सही मुहूर्त, विधि, मंत्र, पारण समय सब कुछ देखें
योगिनी एकादशी आज, पूजा का सही मुहूर्त, विधि, मंत्र, पारण समय सब कुछ देखें
Aaj Ka Panchang 10 July 2026: आज योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Ravi Pradosh Vrat 2026: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत 11 या 12 जुलाई कब? कंफ्यूज न हो, सही तारीख में पूजा से मिलेगी शिव कृपा
आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत 11 या 12 जुलाई कब? कंफ्यूज न हो, सही तारीख में पूजा से मिलेगी शिव कृपा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget