एक्सप्लोरर

Puja Path: क्या आपको भी पूजा के दौरान नींद आती है, मन भटकता है या आंसू आते हैं तो ये हो सकते हैं कारण

Puja Path: पूजा-पाठ के दौरान कई तरह की अनुभूतियां होती हैं. जैसे मन भटकना, आंखों में आंसू (Tear) आना, नींद (Sleep) आना या फिर भय लगना. इन अनुभूतियों से शुभ-अशुभ (Shubh-Ashubh) के संकेत मिलते हैं.

Puja Path: हिंदू धर्म (Hindu Dharma) में पूजा-पाठ की विशेष महत्ता बताई गई है. सनातन धर्म (Sanatan Dharma) में हर व्यक्ति को पूजा जरूर करनी चाहिए. पूजा-पाठ  के द्वारा व्यक्ति की आस्था प्रकट होती है और यह आध्यात्मिक रूप से ईश्वर (God) से जुड़ने का माध्यम है.

लोग पूजा-पाठ के लिए मंदिर जाते हैं तो वहीं कुछ घर पर ही पूजा करते हैं. लेकिन कई लोगों के मन में पूजा-पाठ के दौरान विभिन्न तरह के भाव उत्पन्न होते हैं. तो वहीं कुछ के साथ कई तरह की अनुभूतियां होती हैं.

कुछ लोगों को पूजा (Worship) के दौरान नींद आने लगती है, कुछ के आंखों में आंसू आ जाते हैं, कुछ लोगों को ऊबासी आती है तो कुछ को डर लगता है.

वैसे तो पूजा-पाठ के दौरान होने वाली घटनाएं आमतौर पर शुभ (Shubh) मानी जाती है. लेकिन जानकारों के अनुसार, इसमें से कुछ अनुभूतियां या भाव नकारात्मकता (Negativity) के भी संकेत देते हैं. आइये जानते हैं विभिन्न भावों से मिलने वाले संकेतों और कारणों के बारे में.

क्या आपको भी पूजा के दौरान होती है ऐसी अनुभूतियां

  • पूजा के दौरान नींद आना: कई लोगों को पूजा के दौरान नींद (Sleeping In Worship) आने लगती है. अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता है तो यह मन में कपट भाव को दर्शाता है. यानी जब मन में कोई बुरा भाव हो तो पूजा के दौरान नींद आती है. इससे आपका ध्यान पूजा से भटकता है.
  • पूजा के दौरान ऊबासी आना: कई बार पूजा करते समय या पूजा में शामिल होने पर आप थकाऊपन सा महसूस करते हैं, जिससे ऊबासी आने लगती है. कभी-कभी ऐसा होता है कि आरती (Puja Aarti) करते समय या फिर धार्मिक ग्रंथों या कथा का पाठ करते समय भी शरीर में भारीपन लगने लगता है. इसका यह अर्थ है कि आसपास नकारात्मकता का प्रभाव है, जिससे आपका ध्यान पूजा से भटक रहा है.
  • पूजा के दौरान आंसू आना: पूजा-पाठ के समय आंखों में आंसू आना (Tears Come During Puja) अच्छा संकेत माना जाता है. इससे यह संकेत मिलता है कि आपको जल्द ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है या आपकी मनोकामना पूर्ण हो सकती है. पूजा के दौरान आंखों से आंसू आना भगवान के साथ आपके संपर्क को दर्शाता है,
  • पूजा के दौरान मन भटकना: पूजा करते समय यदि आपका मन बार-बार भटक रहा है तो यह राहु (Rahu) के दुष्प्रभाव को दर्शाता है. इसके अलावा यह भी कारण हो सकता है कि आपके मन में कई तरह के विचार एक साथ चल रहे हैं. कारण जो भी हो लेकिन पूजा के दौरान मन भटकना अच्छा नहीं माना जाता है.
  • पूजा के दौरान भय लगना: अगर पूजा करते समय आप भय महसूस करते हैं तो इसका यह अर्थ है कि आपसे जरूर कोई गलती हुई, जिसका आपका डर सता रहा है. इसके अलावा इसका एक कारण यह भी है कि आप पर शनि की वक्री (Shani Vakri) दृष्टि का प्रभाव है, जिससे भय उत्पन्न हो रहा है.

ये भी पढ़ें: Job Astrology: ऑफिस की पॉलिटिक्स में फंसा देता है ये पाप ग्रह, कुंडली के 10 भाव में हो तो नौकरी पर लटकती रहती है तलवार

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kokila Vrat 2026: सुहागिन महिलाएं क्यों रखती हैं कोकिला व्रत? जानें पूजा विधि व महत्व
Kokila Vrat 2026: सुहागिन महिलाएं क्यों रखती हैं कोकिला व्रत? जानें पूजा विधि व महत्व
Sawan 2026: सावन में कौन-सा रुद्राक्ष पहनना चाहिए? राशि अनुसार जानें सही रुद्राक्ष
Sawan 2026: सावन में कौन-सा रुद्राक्ष पहनना चाहिए? राशि अनुसार जानें सही रुद्राक्ष
दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों आता है? शादी की इस रस्म के पीछे छिपी है दिलचस्प कहानी
शादी में दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों बैठता है? जानिए वो सच जिसे किसी ने नहीं बताया होगा!
Sawan Pradosh Vrat 2026: सावन में सोम और भौम प्रदोष व्रत का संयोग, नोट करें डेट, प्रदोष काल पूजा मुहूर्त
सावन में सोम और भौम प्रदोष व्रत का संयोग, नोट करें डेट, प्रदोष काल पूजा मुहूर्त

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget