एक्सप्लोरर

Puja: किस दिन किस देवता की पूजा करनी चाहिए? यदि नहीं है जानकारी तो यहां जानें

Week Day Worship: सप्ताह के 7 दिन विभिन्न देवी-देवता को समर्पित है. वार अनुसार अगर उनकी पूजा की जाए तो इसका अक्षय फल मिलता है. जानें किस दिन कौन से देवी-देवता की पूजा की जाती है और पूजन विधि

Week Days Puja: सप्ताह के हर एक दिन का विशेष महत्व, पूजाविधि और उपाय होते हैं. शास्त्रों में सप्ताह के 7 दिन अलग-अलग देवी-देवता की पूजा के लिए निर्धारित किया गया है.

मान्यता है कि वार अनुसार अपने ईष्ट देव का पूजन-व्रत किया जाए तो उसका शीघ्र फल मिलता है साथ ही नवग्रहों की शुभता भी प्राप्त होती है. आइए जानते हैं किस दिन किस देवता की पूजा करनी चाहिए ?

सप्ताह के 7 दिन के लिए बताए गए हैं अलग-अलग देवता

सोमवार - सोमवार शिव जी का दिन माना गया है. इसके साथ ही इस दिन चंद्र देव की पूजा भी की जाती है. चंद्रमा मन का कारक हैं. कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करने और दांपत्य जीवन में सुख-सौभाग्य की कामना के लिए सोमवार को शिवलिंग का जलाभिषेक या रुद्राभिषेक करें. भोलेनाथ की कृपा से सारी मनोकामना पूरी होगी. मानसिक तनाव दूर होगा.

मंगलवार - हनुमान जी और मंगल देव की पूजा मंगलवार को करना श्रेष्ठ माना जाता है. बजरंगबली को इस युग में शीघ्र प्रसन्न होने वाला देवता माना जाता है. मंगलवार को हनुमान जी को चोला चढ़ाने से सारे बिगड़े काम बन जात हैं. मंगलवार का व्रत शत्रु, बुरी बाधाओं से मुक्ति दिलाता है. मंगल ग्रह की शांति भी होती है. मांगलिक दोष से छुटकारा मिलता है, विवाह के योग बनते हैं.

बुधवार - बुधवार का दिन भगवान गणेश की समर्पित होता है. बुधवार के दिन बुध ग्रह को अनुकूल बनाने और गणेशजी की कृपा पाने के लिए हरी मूंग का दान करें, बप्पा को दूर्वा चढ़ाएं. ऐसा करने पर बुद्धि, विद्या में वृद्धि होती है. वाणी में निखार आता है. शुभ कार्य बिना किसी अड़चन के पूरे होते हैं. स्वास्थ लाभ मिलता है.

गुरुवार - गुरुवार के दिन विष्णु जी और देव गुरु बृहस्पति के पूजन का विधान है. गुरुवार के दिन पीली चीजों का जैसे चने की दाल, केला, केसर आदि का दान करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं. जिन लोगों के विवाह और नौकरी-व्यापार में रुकावटें आ रही हैं उन्हें गुरुवार व्रत करना चाहिए. इससे पुण्य फल प्राप्त होता है.

शुक्रवार - शुक्रवार मां लक्ष्मी और शुक्र देव का दिन है. शुक्रवार के दिन लक्ष्मी पूजन से जीवन में कभी भी सुख-सुविधा की कमी नहीं रहती.इसके साथ ही शुक्र ग्रह की शुभता से सौंदर्य में निखार, ऐश्वर्य, कीर्ति और धन-दौलत प्राप्त होती है.

शनिवार - शनि देव को समर्पित है शनिवार. इस दिन हनुमान जी की पूजा भी करना उत्तन माना जाता है. शनि देव न्यायकर्ता हैं, ये व्यक्ति को उसके कर्म के अनुसार फल देते हैं. शनिवार को शनि देव को तेल और काले तिल चढ़ाने से साढ़ेसाती और ढैय्या के दुष्प्रभाव कम होते हैं.

रविवार - सूर्य देवता की आराधना रविवार को उत्तम मानी गई है. सूर्य को रोजाना सुबह अर्घ्य देना चाहिए लेकिन रविवार के दिन जल चढ़ाने से व्यक्ति का मान-सम्मान, साहस और ऊर्जा में बढ़ोतरी होती है. तांबे के लोटे में जल, पुष्प और अक्षत डालकर सूर्यदेव को अर्पित करें.

Shadi Ke Saat Phere: विवाह में 7 फेरे और सात वचन का क्या महत्व है, जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Saptahik Rashifal 12-18 July 2026: मीन राशि वालों को बड़ी बिजनेस डील के योग, मगर ये छोटी लापरवाही कर सकती है नुकसान
मीन राशि वालों को बड़ी बिजनेस डील के योग, मगर ये छोटी लापरवाही कर सकती है नुकसान
Kanya Saptahik Rashifal 12-18 July 2026: कन्या वालों को लोन चुकाने में मिल सकती है आर्थिक मदद, सप्ताह की शुरुआत में बस न करें ये गलती
कन्या वालों को लोन चुकाने में मिल सकती है आर्थिक मदद, सप्ताह की शुरुआत में बस न करें ये गलती
Mesh Saptahik Rashifal 12-18 July 2026: मेष वाले अपनों से संभलकर रहें, कमाई के लिए आपका एक फैसला दिला सकता है धन लाभ
मेष वाले अपनों से संभलकर रहें, कमाई के लिए आपका ये कदम करा सकता है धन लाभ
Kumbh Saptahik Rashifal 12 to 18 July 2026: नौकरी में आएगा नया ट्विस्ट, पैसों से जुड़ा बड़ा फैसला लेने से बचें, देखें साप्ताहिक राशिफल
नौकरी में आएगा नया ट्विस्ट, पैसों से जुड़ा बड़ा फैसला लेने से बचें, देखें साप्ताहिक राशिफल

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget