एक्सप्लोरर

Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष शुरू, 15 दिनों तक न करें ये काम, चली जाती है सुख-समृद्धि

Pitru Paksha 2024: पितरों को श्रद्धांजलि देने का समय है पितृ पक्ष. इस साल श्राद्ध पक्ष (Shradh paksha) कब से शुरू हो रहे हैं इसका समापन कब होगा, पितृ पक्ष में कौन से काम नहीं करना चाहिए यहां जान लें.

Pitru Paksha 2024: पितर का तर्पण (Tarpan), पिंडदान (Pind daan) और श्राद्ध कर्म (Shradh) करने का समय होता है पितृ पक्ष. मान्यता है कि पितृ पक्ष में पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए किए श्राद्ध, दान परिवार को खुशहाली प्रदान करता है. वंश वृद्धि होती है. सात पीढ़ियां तर जाती है.

पितृ दोष समाप्त होता है. इस साल पितृ पक्ष 17 सितंबर 2024 को पूर्णिमा से शुरू हो रहा है इसकी समाप्ति 2 अकूट्बर 2024 को सर्व पितृ अमावस्या (Sarv pitru amavasya) पर होगी. पहला श्राद्ध 18 सितंबर को होगा. जानें श्राद्ध पक्ष में क्या नहीं करना चाहिए, पितरों की पूजा कैसे की जाती है.

श्राद्ध क्यों किया जाता है ? (Shradha Significance)

मार्कण्डेय पुराण के अनुसार श्राद्ध से तृप्त होकर पितृगण श्राद्धकर्ता को दीर्घायु, संतति, धन, विद्या सुख, राज्य, स्वर्ग और मोक्ष प्रदान करते हैं. ब्रह्मपुराण के अनुसार जो व्यक्ति शाक के द्वारा भी श्रद्धा-भक्ति से श्राद्ध करता है, उसके कुल में कोई भी दुखी नहीं होता.

पितृ पक्ष में क्या नहीं करना चाहिए ? (Pitra Paksha Do not do these things)

शुभ कार्य की मनाही - पितृ पक्ष पितरों को याद करने का समय होता है, ऐसे में इस दौरान किसी भी तरह के मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए. शादी, मुंडन, सगाई और गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य भी पितृपक्ष में वर्जित माने गए हैं. ऐसा करने पर पितर नाराज हो जाते हैं.

रात में न करें ये काम - पितृ पक्ष में पितृ का तर्पण व श्राद्ध सूर्य की रोशनी में ही करना चाहिए. सूर्यास्त के बाद श्राद्ध कर्म भूलकर भी न करें इसका फल प्राप्त नहीं होता है. पितृ गण सूर्य की रोशनी में ही धरती पर आते हैं और अन्न-जल ग्रहण करते हैं.

नई शुरुआत - पितृ पक्ष में कोई भी नया बिजनेस, नया कार्य, नई नौकरी की शुरुआत नहीं करना चाहिए. मान्यता है इससे जीवन में संघर्ष बढ़ जाता है. कार्य में सफलता की संभावनाएं कम होती है. घर का निर्माण कार्य, नए घर में शिफ्टिंग, किराए के घर में कलश स्थापना भी न करें.

इन चीजों का दान है वर्जित - पितृ पक्ष में लोहा, चमड़े की चीजें, पुराने कपड़े, काले कपड़े, बासी खाना, तेल आदि का दान नहीं करना चाहिए. मान्यता है इससे पितर नाराज हो जाते हैं.

खान और सोने में बरतें सावधानी - पितृ पक्ष में मांसाहार भोजन, लहसून-प्याज नहीं खाना चाहिए, साथ जो लोग तर्पण, श्राद्ध कर्म करते हैं वह इन 15 दिनों में शारीरिक संबंध न बनाएं, इससे पितृ पूजा का फल नहीं मिलता.

Pitru Paksha 2024 Start Date: पितृ पक्ष आज या कल कब से शुरू ? पूर्णिमा से सर्व पितृ अमावस्या तक सभी तिथियां जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Temple Mystery: भारत का ऐसा मंदिर, जहां आज भी बिना पुजारी के होती है आरती! सदियों से चली आ रही है अनोखी परंपरा
Temple Mystery: भारत का ऐसा मंदिर, जहां आज भी बिना पुजारी के होती है आरती! सदियों से चली आ रही है अनोखी परंपरा
Tulsi Rules: जाने-अनजाने में आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? तुलसी के पास दीपक जलाने का सही समय जानिए
Tulsi Rules: जाने-अनजाने में आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? तुलसी के पास दीपक जलाने का सही समय जानिए
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग पर तांबे के लोटे से ही जल क्यों चढ़ाया जाता है? जानें सही नियम और मान्यता
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग पर तांबे के लोटे से ही जल क्यों चढ़ाया जाता है? जानें सही नियम और मान्यता
Gupt Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए गुप्त नवरात्रि में करें ये सरल उपाय, सुख-समृद्धि का मिलेगा आशीर्वाद
Gupt Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए गुप्त नवरात्रि में करें ये सरल उपाय, सुख-समृद्धि का मिलेगा आशीर्वाद

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
Bilaspur Viral Video: बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget