एक्सप्लोरर

Pind daan in Gaya: गया जी में क्यों किया जाता है पिंडदान? जानें वजह और महत्व

Gaya Pind Daan: पितृपक्ष (Pitru Paksha) की शुरुआत भाद्रपद की पूर्णिमा (Bhadrapad Purnima) तिथि से होती है. पितृ पक्ष का पिंडदान गया में करने का विशेष महत्व होता है.

Pitru Paksha 2022, Pind Daan: भाद्रपद महीने के कृष्णपक्ष के पंद्रह दिनों को ही पितृ पक्ष कहा जाता है. इस बार पितृ पक्ष का प्रारंभ 10 सितंबर से होगा. पितृ विसर्जन 25 सितंबर को है. पितृ पक्ष के दिनों में लोग अपने पूर्वजों की मृत्युतिथि पर श्राद्ध संपन्न कराते हैं. धार्मिक मान्यता है कि पितृ पक्ष में श्राद्ध करने से पिंडदान सीधे पितरों तक पहुंचता है. पितृ पक्ष के दिनों में लोग अपने पितरों को याद कर उनके नाम पर उनका पिंडदान कर्म (Pind Daan), तर्पण (Tarpan) और दान आदि करते हैं. ताकि उनकी आत्मा तृप्त होकर लौटे. माना जाता है कि पितृ पक्ष के दौरान यमराज भी पितरों की आत्मा को मुक्त कर देते हैं, ताकि वे धरती पर अपने वंशजों के बीच रहकर अन्न और जल ग्रहण कर संतुष्ट हो सकें.

गया में क्यों करते हैं पिंडदान

पितृ पक्ष में वैसे तो देश के कई स्थानों पर पिंडदान और तर्पण किए जाने की परंपरा है लेकिन गया (बिहार) में पिंडदान का अलग-अलग महत्व होता है. धार्मिक मान्यता है कि गया में पिंडदान करने से 108 कुल और 7 पीढ़ियों का उद्धार होता है और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है.

गया (बिहार) में पिंडदान का महत्व (Pind Daan Importance in Gaya, Bihar)

गरुड़ पुराण के आधारकाण्ड में गया (बिहार) में होने वाले पिंडदान का महत्व बताया गाया है. कहा जाता है कि गया में भगवान राम और सीता ने पिता राजा दशरथ को पिंडदान किया था. गरुड़ पुराण में बताया गया है कि यदि इस स्थान पर पितृपक्ष में पिंडदान किया जाए तो पितरों को स्वर्ग की प्राप्ति होती है. धार्मिक मान्यता है कि भगवान श्रीहरि यहाँ पर पितृ देवता के रूप में विराजमान रहते हैं. इसी लिए इसे पितृ तीर्थ भी कहा जाता है. गया की इसी महत्ता के कारण लाखों लोग हर साल यहां पर अपने पूर्वजों का पिंडदान करने आते हैं.

 

 

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kashi Vishwanath Temple: काशी विश्वनाथ मंदिर में सावन भर VIP दर्शन पर रोक; अखाड़ा परिषद ने किया फैसले का स्वागत
काशी विश्वनाथ मंदिर में सावन भर VIP दर्शन पर रोक; अखाड़ा परिषद ने किया फैसले का स्वागत
कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव के विशेष मंत्र और उनकी जप विधि क्या है?
कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव के विशेष मंत्र और उनकी जप विधि क्या है?
Shani Dev: क्या आप जानते हैं शनि देव के गुरु कौन हैं? शिव भक्ति करने वालों को कभी क्यों नहीं सताते सूर्यपुत्र?
क्या आप जानते हैं शनि देव के गुरु कौन हैं? शिव भक्ति करने वालों को कभी क्यों नहीं सताते सूर्यपुत्र?
Weekly Rashifal 12-18 July 2026: मकर सहित 4 राशियों की बढ़ सकती है सैलेरी! नई जॉब के ऑफर भी आएंगे, देखें साप्ताहिक राशिफल
मकर सहित 4 राशियों की बढ़ सकती है सैलेरी! नई जॉब के ऑफर भी आएंगे, देखें साप्ताहिक राशिफल

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget