एक्सप्लोरर

Paush Month 2022: पौष माह में सूर्य की उपासना का है खास महत्व, जानें कब से होगा शुरू

Paush Month 2022: हिंदू धर्म में पौष माह बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. इस महीने में खासतौर पर सूर्यदेव की पूजा की जाती है. जानते हैं पौष माह की शुरुआत कब से होगी, क्या है इसका महत्व

Paush Month 2022: मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा यानी कि 8 दिसंबर 2022 के बाद हिंदू पंचांग का दसवां महीना पौष महीना शुरू हो जाएगा. हिंदू धर्म में पौष माह बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. इस महीने में खासतौर पर सूर्यदेव की पूजा की जाती है. पौष माह को छोटा पितृ पक्ष भी कहा जाता है इस दौरान पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध कर्म करने वह बैकुंठ लोग को प्राप्त होते हैं. आइए जानते हैं पौष माह की शुरुआत कब से होगी, क्या है इसका महत्व

पौष माह 2022 डेट (Paush Month 2022 Date)

पौष महीना 9 दिसंबर 2022 से शुरू हो जाएगा और 7 जनवरी 2023 तक चलेगा. इससके बाद माघ माह आरंभ होगा. ये महीना सूर्य, श्रीहरि और पितरों को समर्पित है.

ऐसे पड़ा पौष नाम

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भारतीय महीनों के नाम नक्षत्रों पर आधारित हैं. जिस महीनें में हर माह की पूर्णिमा पर चंद्रमा जिस खास नक्षत्र में होता है उस महीने को उसी नक्षत्र के नाम से जाना जाता है. पौष माह की पूर्णिमा को चंद्रमा पुष्य नक्षत्र में होता है इसलिए इसका नाम पौष रखा गया.

पौष माह महत्व (Paush Month Significane)

धर्म ग्रंथों के अनुसार पौष महीने में सूर्य की आराधना भग नाम से करनी चाहिए. भग सूर्य देवता का ही स्वरूप है. इस माह में सर्दियां चरम पर होती है. मान्यता है जो पौष माह में प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य देता है उसे सूर्य के समान तेज, बल, यश, कीर्ति और धन प्राप्त होता है. साथ ही हर रविवार को व्रत रखकर तिल, चावल की खिचड़ी का गुड़ सूर्यनारायण को अर्पित करने से वह साधक को ऊर्जा और बेहतर स्वास्थ प्रदान करते हैं.

पौष माह में सूर्य पूजा के लाभ (Paush Month Surya Puja benefit)

  • पौष महीने में ही मकर संक्रांति से सूर्य उत्तरायण होते हैं. जब सूर्य मकर से मिथुन राशि तक भ्रमण करते है, तो इस अवधि को उत्तरायण कहते हैं.
  • उत्तरायण मास को देवी- देवताओं का दिन माना गया है. इसमें सूर्य देव की पूजा करने से सुख, समृद्धि और सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होती है. बीमारियों से छुटकारा मिलता है.
  • इस माह में गर्म कपड़े, गेंहू, गुड़, तिल, चावल का दान करने से जीवन में आने वाली तमाम बाधाओं का नाश होता है. कहते हैं जो व्यक्ति सूर्य के उत्तरायण होने पर प्राण त्यागता है उसे मोक्ष मिलता है.

पौष माह में पितरों के लिए श्राद्ध का महत्व

पौष माह की अमावस्या और पूर्णिमा तिथि खास मायने रखती है. इस दिन पितरों का श्राद्ध कर्म करने से पितृदोष और कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है. शास्त्रों के अनुसार पौष मास में सूर्य धनु राशि प्रवेश करते हैं और इस अवधि में मांगलिक कार्य पर रोक लग जाती है. यह अवधि पिंडदान के लिए खास मानी जाती है.

Morning Tips: रोजाना सुबह करें ये काम, सफल हो जाएंगे हर कार्य, होगी तरक्की

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Guru Purnima 2026 Live: जानें स्टेप-बाय-स्टेप गुरु पूर्णिमा पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में
Guru Purnima 2026 Live: जानें स्टेप-बाय-स्टेप गुरु पूर्णिमा पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में
Rashifal 29 July 2026: गुरु पूर्णिमा पर केंद्र दृष्टि राजयोग इन 5 राशियों को करियर में देगा लाभ, मेष से मीन तक राशिफल देखें
गुरु पूर्णिमा पर केंद्र दृष्टि राजयोग इन 5 राशियों को करियर में देगा लाभ, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Guru Purnima 2026: 29 जुलाई को है गुरु पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा की सही विधि
Guru Purnima 2026: 29 जुलाई को है गुरु पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका
Guru Purnima 2026: भूलकर भी गुरु को न दें ये 5 चीजें! जानें मान्यता
Guru Purnima 2026: भूलकर भी गुरु को न दें ये 5 चीजें! जानें मान्यता

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget